ग्वालियर23 जनवरी 2026/ शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्वालियर–चंबल संभाग की एक दिवसीय कार्यशाला “नव सर्जन : संकल्प प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती संजना जाटव राज्यसभा सांसद अशोक सिंह , पूर्व मंत्री एवं राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ग्वालियर–चंबल संभाग के सभी कांग्रेस विधायकगण, जिला अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, ब्लॉक अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को नया दृष्टिकोण, नई ऊर्जा और मजबूत संकल्प प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने जनता से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा की।