प्रयागराज 27 जनवरी 2026/शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और माघ मेला प्रशासन के बीच शुरू हुआ विवाद अब सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। अब BJP की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने भी शंकराचार्य का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- शंकराचार्य का सबूत मांगकर प्रशासन ने अपनी मर्यादा तोड़ी।
वहीं बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर हमला तेज कर दिया है।
इधर, अयोध्या छावनी धाम के परमहंस महाराज ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद और सतुआ बाबा ने माघ मेले को बदनाम किया है। दोनों को माघ मेले में आने से पूरी तरह प्रतिबंध लगा देना चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगना चाहिए।
माघ मेला प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच 10 दिन से विवाद चल रहा है। कम या खत्म होने की बजाय मामला बढ़ता जा रहा। प्रयागराज हाईकोर्ट के वकील भी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने पोस्टर जारी करके कहा- असहमति हो सकती है। अपमान नहीं