Homeप्रमुख खबरेंखेलो एमपी यूथ गेम : महिला हॉकी फाइनल में ग्वालियर ने रायसेन...

खेलो एमपी यूथ गेम : महिला हॉकी फाइनल में ग्वालियर ने रायसेन को 7 गोल से हराकर चेम्पियनशिप जीती

ग्वालियर 31 जनवरी 2026/ राज्य स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत शनिवार को महिला हॉकी का सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। फाइनल में ग्वालियर ने रायसेन को 7 /0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

31 जनवरी को महिला हॉकी एवं बैटमिंटन का फाइलन कम्पू स्थित जिला खेल परिसर में आयोजित हुआ। सेमीफाइनल मैच में ग्वालियर ने भोपाल की टीम को 14-0 से हराया। वही रायसेन और शिवपुरी के बीच हुए मैच में रायसेन ने शिवपुरी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच ग्वालियर और रायसेन के बीच खेला गया। मैच में शुरू से ग्वालियर की टीम रायसेन पर हावी रही।
महिला हॉकी एवं बैडमिंटन खेलों के फाईनल मुकाबले मे स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता टीमो को मेडिल एवं ट्रॉफी अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह , श्री विनोद कटारे, सचिव जिला हॉकी संघ ग्वालियर ने दी। इस अवसर पर श्री संजय वर्मा, सचिव जीवाजी क्लब , श्री संदीप जैन, समाजसेवी ग्वालियर, श्री ओमवीर सिंह, रजिस्ट्रार आई.टी.एम विश्वविद्यालय, श्री शिववीर सिंह भदौरिया, सचिव जिला ओलम्पिक संघ , श्री प्रशांत कुमार कुशवाह, संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी, मुरैना, श्री अजीम खॉन, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड, श्री बी०एस० गौर, टूर्नामेन्ट डायरेक्टर बैडमिंटन, श्री संजय शर्मा, चीफ रैफरी, डॉ० अरविन्द सिंह राणा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी दतिया, श्रीमती रश्मी खेडकर, विश्वामित्र अवार्डी, बैडमिंटन प्रशिक्षक भोपाल, उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments