ग्वालियर विभाग में 6 बड़े प्रकल्प और 300 से अधिक सेवा प्रकल्प का हो रहा संचालन
ग्वालियर16 फरवरी 2026/नारी शक्ति में ईश्वर ने सेवा का भाव जन्म से ही उनके व्यक्तित्व में समाहित किया है, ऐसे में हमें नवविवाहिताओ और ऐसी मातृशक्ति जो संवेदनशील होकर सेवा प्रकल्पों में समय दे सकें उन्हें प्रकल्पों से जोड़ने के लिए विस्तृत नियोजन करना चाहिए, ऐसे प्रकल्पों में मातृशक्ति की आधिकाधिक उपस्थिति हमारे प्रकल्पों को गरिमा प्रदान करेगी, वहीं संवेदनशील सेवाभावी युवाओं को सेवा के विचार से जोड़ने के लिए भी नियोजन करना चाहिए भारत सरकार इंटर्नशिप के लिए आज युवाओं को विभिन्न प्रकल्पों में भेज रही है ऐसे में यदि हम युवा पीढ़ी को हमारे प्रकल्पों से जुड़ेंगे, तो उन्हें शिक्षा संस्कार के साथ सेवा की प्रासंगिकता का भी अभ्यास होगा जो उनके भावी जीवन के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
यह बात सोमवार को सेवा भारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने कंपू स्थित सेवा भारती के कार्यालय में आयोजित ग्वालियर विभाग की बैठक में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा मंत्र देते हुए कहा कि हमारे प्रकल्प आदर्श और आत्मनिर्भर बने इस दिशा में हमें प्रयास करना चाहिए। हमारे प्रकल्पों की सेवाभावी गतिविधियों का अधिकारी के प्रचार प्रसार हो ताकि समाज में ज्यादा से ज्यादा लोग सेवा प्रकल्पों से जुड़े हम सभी संघ की प्रेरणा से सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहे हैं, इसलिए उनके आदर्श होना अत्यंत जरूरी है। प्रत्येक प्रकल्प की मासिक बैठक नियमित हो ऐसा प्रयास करना चाहिए आने वाले समय में कौशल विकास पर भी हमें काम करने की आवश्यकता है।, वहीं ग्वालियर में एक बड़ा सेवा संगम कार्यक्रम भी आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि ग्वालियर के सेवा संगठन एक मंच पर आए और समाज को ऐसे आयोजन से प्रेरणा मिले। श्री सोलंकी ने भोपाल की एक सेवा बस्ती का उदाहरण देते हुए बताया कि आज वहां नशा मुक्ति के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं करने पड़ते हैं आज भोपाल की सेवा बस्तियों में जहां हमारे प्रकल्प हैं,वहां युवा पीढ़ी स्व प्रेरणा से ही नशे को त्याग चुकी है ऐसा ही आदर्श हम यहां भी स्थापित करें।
बैठक में केदारपुर स्थित सरला विनोद प्रकाश बालक छात्रावास के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सचिव श्री परांकुश शर्मा, आश्रय भवन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन, मातृछाया से श्री हरिकृष्ण शर्मा, दिव्यांग बालक छात्रावास के अध्यक्ष श्री सुबोध माथुर एवं अधीक्षक राहुल उपाध्याय, बालिका छात्रावास एवं महिला आयाम से श्रीमती गीता उपाध्याय, दिशा कोचिंग से श्रीमती ज्योति भदोरिया, युवा आयाम से श्री हर्ष छारी (सह प्रांत प्रमुख, युवा आयाम) आदि ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री श्री सोलंकी ने सभी को प्रकल्प बार मार्गदर्शन प्रदान किया, और सभी अपने-अपने प्रकल्प को किस प्रकार से सुव्यवस्थित कर सकते हैं, इसके लिए विषय की बारीकियां भी समझाईं।
बैठक में लश्कर जिला इकाई के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर गुप्ता,पूर्णकालिक सतेंद्र राजपूत तथा ग्वालियर जिला इकाई के सचिव डॉ. दिनेश सिंह चौहान, पूर्णकालिक अजय माहौर, आदि ने अपने-अपने जिलों में सेवा बस्तियों में चल रहे प्रकल्पों की जानकारी रखी
बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महानगर सचिव डॉ.सुरेंद्र प्रधान ने किया। मंच पर श्री सोलंकी के साथ महानगर अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में अन्य सदस्यों में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता जैन, ग्वालियर मुरैना विभाग समन्वयक श्री कैलाश कुशवाह, महानगर उपाध्यक्ष श्री विमल आर्य, मातृछाया के सचिव श्री सुरेश छारी, श्री जागेश्वर भदौरिया, श्री अखिलेश अग्रवाल, श्री गिर्राज अग्रवाल, श्री गिर्राज गोयल, श्री गब्बर सिंह मथुरिया, कवींद्र कुशवाह, प्रांत के सह प्रचार प्रमुख गिरीश कुमार पाल, (प्रशासनिक अधिकारी,जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, ग्वालियर) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।