ग्वालियर 20 फरवरी 2026/ कांग्रेस द्वारा.अपने प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाम भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जाएगा यह पुतला दहन आज 20 फरवरी शुक्रवार शाम 5:00 बजे हजीरा चौराहे पर किया जाएग
प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस ने कहा कि यह पुतला दहन भारत के किसानों एवं व्यापारियों का धंधा चौपट करने वाली भारतीय अमेरिकी डील के विरोध में,मजदूरों के जीवन यापन की योजना मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में एवं गंदे पानी से एवं जहरीला कफ सिरप पीने से हुई मृत्यु के जिम्मेदार मंत्रियों एवं सेना एवं महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद से ना हटाए जाने एवं आदिवासियों और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ भाजपा नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में किया जा रहा है।