Homeप्रमुख खबरेंसहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैली

सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर निकालेगा हिन्दू जागरण रैली

ग्वालियर13 मार्च 2026/सहयोग फाउंडेशन गुड़ी पड़वा पर अनूठा आयोजन करेगा। फाउंडेशन द्वारा गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया गया है। रैली के समापन पर भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी।
गौरतलब है कि सहयोग फाउंडेशन हिन्दू जागरण, पर्यावरण और समरसता को लेकर लगातार काम कर रहा है। फाउंडेशन समय समय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां कर समाज को जगाने का काम करता आ रहा है। इसी क्रम में गुड़ी पड़वा 19 मार्च को भी फाउंडेशन द्वारा एक आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। साथ ही आयोजन को लेकर तैयारी बैठक भी आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि गुड़ी पड़वा पर हिन्दू जागरण रैली का आयोजन किया जायेगा। यह रैली सुबह बहोड़ापुर चौराहे से प्रारंभ होगी। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई गुरूनानक नगर से वापिस बहोड़ापुर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी। यहां फाउंडेशन द्वारा भारत माता की आरती 108 दीपों से की जायेगी। तत्पश्चात फलाहार और प्रसादी वितरण होगा। फाउंडेशन ने सभी लोगों से रैली में भागीदारी की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments