Homeदेशखत्म हुई तेल गैस की टेंशन -भारत चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान...

खत्म हुई तेल गैस की टेंशन -भारत चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के लिए ईरान ने खोला होर्मुज जलडमरू मध्य

नई दिल्ली 26 मार्च 2026/ईरान ने भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने की औपचारिक घोषणा कर दी है। भारत में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के हवाले से यह जानकारी दी है। ईरान ने बुधवार को ही यह साफ कर दिया था कि वह मित्र देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोल रहा है।

Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai
@IRANinMumbai

Follow

#Iran FM Abbas #Araghchi: We permitted passage through the Strait of #Hormuz for friendly nations including China, Russia, India, Iraq, and Pakistan.

मुंबई स्थित ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची: हमने होर्मुज स्ट्रेट से चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान को गुजरने की अनुमति दी है।’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने होर्मुज खोलने की अपील की

ईरान की ओर से इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN)के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने के आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments