ग्वालियर28 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचारक ललित कुमार के अनुज सौरभ कुमार का सोमवार को भोपाल में हृदयाघात से निधन हो गया।
भोपाल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर कोटरा के समीप निवासी 28 वर्षीय शिक्षक सौरभ कुमार जब विद्यालय में थे तभी उन्हें प्रात: करीब 10:30 बजे हृदयाघात आया। इसके बाद उन्हें सहकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार विश्राम घाट मुक्तिधाम में किया गया। स्व.सौरभ माता-पिता और तीन भाइयों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अनेक शुभ चिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।