भोपाल 3 मई 2026/मध्यप्रदेश में एक बार फिर बिजली महंगी हुई है , 1 महीने में दूसरी बार दाम बढ़ाये गए हैं, मई में 5.36 फीसदी नया सरचार्ज FPPAS लागू,किया गया है इस वजह से बिजली बिल बढेगा।
FPPAS यानि बिजली खरीद समायोजन सरचार्ज बिजली बिल में जुड़कर मिलेगा इससे पहले अप्रैल 2026 में 4.8 फीसदी टैरिफ चार्ज बढ़ाया गया था।
जानकारी के अनुसार बिजली खरीद महंगी होने से उपभोक्ताओं पर यह बोझ डाला गया है इससे घरेलू और औद्योगिक दोनो उपभोक्ता प्रभावित होंगे
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मुताबिक वास्तविक लागत और अनुमानित लागत में बड़ा अंतर सामने आने पर यह सरचार्ज जोड़ा गया है 2026 में बिजली खरीद 3.97 प्रति युनिट रही, जबकि अनुमान 3.66 प्रति युनिट था0.32 प्रति यूनिट के अंतर ने बिजली कंपनियों का खर्च बढ़ाया है