Homeप्रमुख खबरेंस्वातंत्र्यवीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबल, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक :...

स्वातंत्र्यवीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबल, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : अग्रवाल

ग्वालियर में स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
ग्वालियर28 मई 2026/पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वाध्याय मंच द्वारा स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सावरकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर परआशीष अग्रवाल, हरि दास अग्रवाल रमेश सेन आदि ने कहा कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबल, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी युवाओं में राष्ट्रभाव जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। मंच द्वारा सावरकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जाजोरिया ने किया।

कार्यक्रम में साडा के उपाध्यक्ष श्री हरीश मेवाफरोश, श्री , श्री अशोक बांदिल, पार्षद श्री संजय सिं्घल, श्री अमित बंसल, श्री प्रमोद गड़कर, श्री संजय चुघ, श्री पारस बरैया, श्री अशोक साहू, श्री दीपक जैन, श्री धनेश जैन, श्री रामकुमार सोनी, श्री दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रवीण दुबे, श्री सुधांशु भारद्वाज, श्री मोनू सोनी, श्री निर्मल कोठारी एवं श्री गिर्राज सोमानी ,सहित मंच के पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments