Homeप्रमुख खबरेंभाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा...

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा नेहरू ने धारा 370 लगाकर कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पखवाड़े के तहत गुरूवार को ग्वालियर एवं भिण्ड में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे 

ग्वालियर/भिण्ड 02/07/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने गुरूवार को ग्वालियर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित स्मरण पखवाड़े के तहत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पक्ष के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाए और राष्ट्र सेवा के उनके संकल्प को अपने जीवन में आत्मसात करे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने भिंड में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

*डॉ. मुखर्जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने अपना बलिदान दे दिया*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका मानना था कि भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त जनआंदोलन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने का दायित्व निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

*डॉ. मुखर्जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अनेक संघर्ष किए और अंततः राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और देशहित के लिए समर्पण ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
*विकिसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें*
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा, संगठन सशक्तकरण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटें तथा विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ग्वालियर में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह,श्री प्रधुम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरुआ, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अभय चौधरी, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, जीडीए अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया, साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री रामवरन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्योपुर प्रभारी श्री कमल माखीजानी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता मंचासीन रहे।

भिण्ड में प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया, श्री अवधेश सिंह कुशवाह, श्री राजेंद्र शर्मा राजे, श्री रविसेन जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कृष्णाकांता तोमर, महिला एवं स्वसहायता समूह प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक श्रीमती ममता भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री केपी सिंह भदौरिया, श्री मायाराम शर्मा, श्री रामकुमार महाते, श्री रोमेश महंत सहित जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments