मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। उन्होंने विमेंस 48 kg वेटलिफ्टिंग कॉम्पटीशन में 190 kg (85 kg स्नैच + 105 kg क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
यह मीराबाई का लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2018 के गोल्ड कोस्ट और 2022 के बर्मिंघम में भी गोल्ड जीता था।
भारत के अब 3 मेडल (1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। इससे पहले रविवार को ऋषिकांत सिंह ने मेंस 60 kg में 264 kg (121+143) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, शुक्रवार को झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज दिलाकर भारत को पहला मेडल दिलाया था।
भारत अब मेडल टैली में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 12 गोल्ड सहित 24 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है।
चानू ने गेम्स रिकॉर्ड बनाया
टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई स्नैच के पहले प्रयास में 82 kg वजन नहीं उठा पाई। इसके बाद उन्होंने दूसरे में 82 और तीसरे में 85 kg उठाकर उन्होंने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बना दिया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी पहला प्रयास चूकने के बावजूद दूसरे प्रयास में 105 kg उठाकर गोल्ड अपने नाम किया