Homeदेशममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के...

ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

कथित पुलिस कस्टडी में मारे गए पश्चिम बंगाल के हलीसहर में तृणमूल के कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गईं, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक दिया. जब तक गाड़ी रुकी रही, विरोध प्रदर्शन जारी रहा. रविवार (09. 08. 2026) को प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर कीचड़ पोता. जूते चप्पल फेंके. अपशब्द बोले और चोर जैसे नारे लगाए गए.

टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा है कि यह घटना स्थानीय ग्रामीणों ने नहीं, बल्कि बीजेपी के गुंडों ने रची. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि ममता एक शांत इलाके में अशांति फैलने आई थीं. इससे हालात बिगड़ गए. ममता ने इस पूरी घटना पर बीजेपी पर आरोप मढ़े हैं.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस की हिरासत में मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान कार पर पत्थर फेंके गए. उन्हें चोर कहकर अपशब्द कहे गए हैं.

ममता ने इस पूरी घटना के लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बाहर से गुंडे लेकर आई थी. उन्होंने भद्दी गालियां दीं और बड़ी-बड़ी ईंटें फेंकीं. गाड़ी को देखिए. पूरे रास्ते ईंटें फेंकी गईं. मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. हम इसकी भर्त्सना करते हैं.

वे हत्या करने के बाद परिवार को डरा रहे: ममता बनर्जी

इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा, हिरासत में पीट-पीटकर हत्या करने के बाद, वे अब परिवार को डराने और धमकाने के लिए घर जा रहे हैं. हमने आने का वादा किया है. हम आए हैं. ईंटे और बडे पत्थर फेंके गए. सुरक्षा की बात तो छोड़िए, पुलिस के सामने ही गाड़ी पर पत्थर फेंके गए. बाहरी गुंडे आ गए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पुलिस ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इन गुंडों को इकट्ठा किया है.  पुलिस सुरक्षा के लिए इन्हीं गुंडों पर निर्भर है. हिरासत में मौतें हो रही हैं. बंगाल अब गुंडों के हाथों में चला गया है.

बंगाल में बर्बरता फैली हुई है: ममता बनर्जी

बनर्जी ने कहा, ‘मैंने कहा था कि मैं आऊंगी. कल मैंने उनकी पत्नी से दो बार बात की थी. विधायक ने आकर उन्हें घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी थी. हम केस दर्ज कराएंगे. पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंके गए. मुझे पुलिस से कोई गुस्सा नहीं है. मेरा गुस्सा इस बात पर है कि खुद गृह मंत्री इस गड़बड़ी को भड़का रहे हैं. बंगाल में बर्बरता फैली हुई है. पुलिस बीजेपी कार्ड-होल्डर बन गई है. बीजेपी प्रायोजित आतंक चल रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments