Homeदेशपूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम...

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने यूं दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 16 अगस्त 2026/पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम के स्मारक ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अटल जी को ‘अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता’ बताते हुए उन्हें याद किया। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ‘अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया। सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments