ग्वालियर 25 अगस्त 2026/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लालसिंह आर्य का आज ग्वालियर आगमन हुआ दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उधर सह मीडिया संयोजक का दायित्व मिलने के बाद आशीष अग्रवाल बुधवार, 26 अगस्त को पहली बार ग्वालियर पहुंचेंगे। उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके स्वागत के लिए शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।
आशीष अग्रवाल दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन के दोपहर 3:50 बजे ग्वालियर पहुंचने का समय है। रेलवे स्टेशन से उनके स्वागत एवं आगमन का सिलसिला शुरू होगा और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
23 स्थानों पर होगा स्वागत
आगमन कार्यक्रम के अनुसार आशीष अग्रवाल का स्वागत पुलिस चौकी, डीबी मॉल, एनसीसी, राजा मानसिंह प्रतिमा, बीपीसीएल पेट्रोल पंप रेलवे स्टेशन, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, जमुना पार्क, इंडियन कॉफी हाउस, मोती तबेला, नदी गेट, राजीव प्लाजा, इंदरगंज चौराहा, गिरिराज जी मंदिर, होटल सुखसागर,पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, अग्रसेन पार्क , पुलिस चौकी बाड़ा, विक्टोरिया मार्केट म्यूजियम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बाड़ा, हेमू कॉलोनी चौराहा और मुखर्जी भवन तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, बाबा भीमराव आंबेडकर मंडल, रामकृष्ण मंडल, राजा मानसिंह तोमर मंडल, वीर दुर्गादास राठौर मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, कोटेश्वर महादेव मंडल, राजा अग्रसेन मंडल, संत रविदास मंडल, किसान मोर्चा सहित विभिन्न भाजपा मंडलों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारी की गई है। स्थान स्थान पर बैनर होडिंग लगाए जा रहे हैं
दायित्व मिलने के बाद पहला ग्वालियर दौरा
आशीष अग्रवाल को भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला ग्वालियर आगमन है। ऐसे में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दौरा विशेष महत्व रखता है। कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आशीष अग्रवाल को पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। उनके प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए शहरभर में स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का हुआ जोरदार स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य के आज ग्वालियर आगमन पर पार्टी में जोरदार उत्साह देखा गया कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस चौकी, 38 नंबर बंगला, केशर बाग, एलएनआईपी कॉलेज, मेला मैदान, एमआईटीएस कॉलेज, गोले का मंदिर, कटारे फार्म शहीद, गोवर्धन कॉलोनी, पिंटू पार्क एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रमिता पर आत्मीय स्वागत किया गया