नई दिल्ली 9 अक्टूबर 2026/जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ( JNU ) ने प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को तत्काल प्रभाव नौकरी से निकाल दिया है। यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को सेवा से बर्खास्त किया गया। उन पर 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अंगोमचा बिमोल अकोइजाम मणिपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद भी हैं। शुक्रवार यूनिवर्सिटी ने एक आदेश जारी करके उनकी बर्खास्तगी की पुष्टि की, जो उसकी इंटरनल कमिटी (IC) की जांच के बाद लिया गया फैसला था।
JNU की वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया है कि इंटरनल कमिटी ने अकोइजम के खिलाफ आरोपों की जांच की थी। उचित प्रक्रिया का पालन करने और उपलब्ध तथ्यों व कमिटी की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद, यूनिवर्सिटी ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की सजा दी। आदेश में यह भी बताया गया कि यह बर्खास्तगी तुरंत लागू होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 11 छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और रिपोर्ट आने से लगभग एक महीने पहले यूनिवर्सिटी में शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन आरोपों में यह बात भी शामिल थी कि कैंपस में रहने वाले अकोइजम अपने घर पर छात्राओं को बुलाते थे।
कुछ शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया कि वे क्लास के दौरान अश्लील या अनुचित टिप्पणी करते थे। खबरों के अनुसार, इन आरोपों के बाद सीनियर छात्र भी इसी तरह की शिकायतें लेकर सामने आए