Homeदेशदिल्ली प्रदर्शन : स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, एहतियातन धरे गए ध्रुव...

दिल्ली प्रदर्शन : स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, एहतियातन धरे गए ध्रुव राठी, कई प्रदर्शनकारी भी पकड़े गए

नई दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026/दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस पूरी तरह  सतर्क है समाचार लिखे जाने तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी हुई है पुलिस द्वारा यूट्यूबर ध्रुव राठी को गिरफ्तार करने की खबर है साथ ही कई स्थानों से इक्का दुक्का संदिग्ध प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है उल्लेखनीय है कि  प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह  मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने और दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा है। यह निर्देश कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जारी किया गया है।

गृह सचिव ने अपने पत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका का उल्लेख किया है। राज्यों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले समूहों की गतिविधियों पर नजर रखने, खुफिया सूचनाएं साझा करने और जरूरत के अनुसार कानूनी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्यों की सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे अपने पुलिस बलों को सतर्क रखें और दिल्ली पुलिस के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। पत्र में आशंका जताई गई है कि प्रदर्शन में शामिल होने वाले कुछ समूह प्रतिबंधात्मक आदेशों के बावजूद दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं।

गृह सचिव ने सार्वजनिक शांति बनाए रखने और महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। राज्यों को वास्तविक समय में खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए भी कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments