ग्वालियर 10 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ग्वालियर जिले में बुधवार 11 नवम्बर भाईदूज (दीपावली) का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-4 के नियम 8 तथा मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
क्रमांक/067/26