Homeउत्तरप्रदेशयूपी में साथ आए ओवैसी और रावण दलित और मुसलमान मतदाताओं को...

यूपी में साथ आए ओवैसी और रावण दलित और मुसलमान मतदाताओं को रिझाने वाला पांसा फेंका

उत्तर प्रदेश की राजनीति में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने नए गठबंधन का ऐलान किया है. इस गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया गया है, जिसमें फिलहाल दो प्रमुख दल आजाद समाज पार्टी (ASP) और AIMIM शामिल हैं. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इसे तीसरा मोर्चा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है. असद ओवैसी ने साफ कहा कि इस तीसरे मोर्चे के सीएम फेस चंद्रशेखर आजाद होंगे.

विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और आजाद समाज पार्टी का यह गठजोड़ राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दे सकता है. दलित और मुसलमान मतदाताओं का यह गठबंधन सपा , कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के लिए नई मुश्किलें ला सकता है. इस सियासी समझौते का सीधा असर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है.

AIMIM की मुख्य रणनीति उन क्षेत्रों पर केंद्रित है जहां मुसलमान आबादी चुनावी नतीजों को सीधे तौर पर तय करती है. ऐसे में, अब ओवैसी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दौरे करके इस दायरे को बढ़ा रहे हैं. पार्टी ने बहराइच की मटेरा, श्रावस्ती की भिनगा और कैराना सीटों पर पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments