19 नवंबर को ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन, वरिष्ठ महिलाओं को ‘ब्रह्म वीरांगना रत्न’ सम्मान से किया जाएगा सम्मानित
ग्वालियर, 18 नवंबर2026/ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 198वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा मंगलवार शाम वीरांगना की समाधि स्थल पर 198 दीपक प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों एवं महिला सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर वीरांगना लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके शौर्य, साहस एवं बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम में समिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, ब्रह्मदत्त शास्त्री, योगेश मिश्रा, के.बी. दुबे, एच.बी. शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, स्वाति शर्मा, मंजू मिश्रा, तरुण लता पाठक, अल्का मिश्रा, किरण त्रिवेदी एवं कीर्ति गौड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समिति की ओर से वीरांगना की समाधि पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 198 दीपों की रोशनी के बीच उपस्थित लोगों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण किया।
19 नवंबर को होगा ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन
सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को दोपहर 2 बजे गंगा दास जी की बड़ी शाला, पड़ाव, ग्वालियर में ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में महेंद्र रामसेन दास जी महाराज, संत सच्चिदानंद महाराज एवं महेंद्र कमल दास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। मुख्य वक्ताओं के रूप में पंडित गिरिराज गुरु जी, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. सीमा कौल, आचार्य मधु दुबे, सुधा दीक्षित एवं निशा शुक्ला अपने विचार व्यक्त करेंगी।
वरिष्ठ महिलाओं को ‘ब्रह्म वीरांगना रत्न’ सम्मान
सम्मेलन में समाज, शिक्षा, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली वरिष्ठ महिलाओं को ‘ब्रह्म वीरांगना रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे।
सम्मानित होने वालों में डॉ. शैला सप्रे, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. वृंदा जोशी, डॉ. स्वाति जोशी, डॉ. मोहिता गौड़, डॉ. ममता शुक्ला, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. अचला सहाय शर्मा, डॉ. शोभा चतुर्वेदी, डॉ. नूतन तिवारी, डॉ. सीमा कौल, डॉ. शिल्पी ओझा, डॉ. राजकिशोरी, डॉ. श्वेच्छा मिश्रा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. रिनी यश शर्मा, बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी, डॉ. राजरानी शर्मा, ज्योति शर्मा, भारती शर्मा, अनीता रिछारिया, ममता कटारे, विमला मौसी, सरला शर्मा, सरोज मिश्रा, सौबलेश तिवारी, शशि व्यास, निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, दीप्ति शर्मा, पल्लवी शर्मा, नीतू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, प्रज्ञा कविश्वर, अनीता शर्मा, नेहा कौल, अंजू दीक्षित, कांता शर्मा, आशा त्रिपाठी, गायत्री शर्मा, सुलेखा शर्मा, शशि शर्मा, अनीता योगेंद्र दीक्षित, माया दीक्षित, रश्मि मनोज त्रिपाठी, रश्मि त्रिपाठी, भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे, डॉ. सरिता त्रिपाठी, शशि गोस्वामी, अल्का मिश्रा, किरण मिश्रा, मीनू द्विवेदी, संध्या तिवारी, राधा शर्मा, माया शर्मा, रानू शर्मा, स्वाति शर्मा, मंजू मिश्रा, विमला पांडे, रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, ममता शर्मा, राम शर्मा, ममता पांडे, संध्या शर्मा, माया भारद्वाज, शीला दीक्षित, वर्षा शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, सुमन, एच.बी. शर्मा, रूबी शर्मा, कीर्ति गौड़, किरण त्रिवेदी, तरुण लता पाठक, कविता उपाध्याय, मधु शर्मा एवं रेखा राजेंद्र शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के आयोजक सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर हैं। समिति ने समाज की महिलाओं से सम्मेलन में सहभागिता करने की अपील की है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या पर सकल ब्राह्मण महासमिति ने प्रज्वलित किए 198 दीपक
RELATED ARTICLES