Homeप्रमुख खबरेंसाल में एक दिन खुलने वाले ग्वालियर के प्रसिद्ध कार्तिकेय मंदिर पर...

साल में एक दिन खुलने वाले ग्वालियर के प्रसिद्ध कार्तिकेय मंदिर पर सुबह 4 बजे से लगी दर्शनार्थियों की भीड़

साल में सिर्फ एक दिन खुलने वाला दरबार: कार्तिक पूर्णिमा पर खुले ऐतिहासिक कार्तिकेय मंदिर के पट, देशभर से दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु…

ग्वालियर के जीवाजीगंज स्थित 417 साल पुराने ऐतिहासिक भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ठीक 12 बजे खोल दिए गए। साल में केवल एक बार कार्तिक पूर्णिमा पर खुलने वाले इस मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक व श्रृंगार कर 365 बत्तियों वाला विशेष दीपक प्रज्वलित किया गया, जिसके बाद सुबह 4 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। पौराणिक मान्यता है कि भगवान गणेश के प्रथम पूज्य बनने से नाराज होकर कार्तिकेय जी ने श्राप दिया था कि आम दिनों में उनके दर्शन करना अशुभ होगा, लेकिन भगवान शिव के वरदान के बाद कार्तिक पूर्णिमा यानी उनके जन्मोत्सव पर दर्शन करना बेहद फलदायी माना जाता है। यही वजह है कि रात 12 बजे तक चलने वाले दर्शनों के लिए ग्वालियर-चंबल समेत दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जहां संगीतमय सुंदरकांड के साथ 2 क्विंटल लड्डुओं का महाभोग भी लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments