नई दिल्ली 29 नवंबर 2026/भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांबली परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। विनोद कांबली ने अपने परिवार के साथ एकनाथ शिंदे से मुलाकात की जिसके दौरान शिंदे ने उनके इलाज का पूरा खर्च और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार करने का आश्वासन दिया।एकनाथ शिंदे ने दी साथ खड़े रहने की गारंटी
इस मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने कांबली परिवार के साथ खड़े रहने की स्पष्ट गारंटी दी। शिंदे के इस कदम को एक बार फिर उनकी संवेदनशीलता और मददगार स्वभाव से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि वे पहले भी कई जरूरतमंदों की सहायता करते रहे हैं और कई बार तो अपना काफिला रोककर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।
आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं विनोद कांबली
विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के दौर से गुजर रहे हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक केयर सेंटर से उनका वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी हालत को लेकर काफी चिंता देखी गई थी और उसी पृष्ठभूमि में शिंदे की ओर से यह बड़ा सहारा सामने आया है।