Homeप्रमुख खबरेंयशोधरा राजे ने फिर दिया शिवराज को टेंशन

यशोधरा राजे ने फिर दिया शिवराज को टेंशन

मध्यप्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुत्री यशोधरा राजे यूँ तो अपने तेज तर्रार स्वभाव और गुस्से के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन मध्यप्रदेश में चल रहे चुनावी माहौल में उनके उनके ताजा ट्वीट ने जैसे भाजपा को झकझोर कर रख दिया है। आगे बढ़ने से पहले आपका यह जानना बेहद जरूरी है कि इस ट्वीट में यशोधरा ने क्या लिखा है।

उन्होंने लिखा है “ज़िंदगी में तूफ़ान का आना भी बहुत ज़रूरी होता है ..तभी तो पता चलता है , कौन हाथ पकड़ता है और कौन साथ छोड़ता है “| उनके इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है|

यहां बताना उपयुक्त होगा कि कई वर्षों से यशोधरा  की शिवराज सरकार के तमाम मंत्रियों से पटरी नहीं बैठ रही है।यही वजह है कि वे शिवराज सरकार में अलग थलग सी पड़ गयी हैं  अपनी सरकार में लगातार उपेक्षा ने उनकी नाराज बढ़ गई है। प्रदेश की वरिष्ठ मंत्री और राजमाता की पुत्री यशोधरा राजे सिंधिया की नाराजगी हालही में बीजेपी के कार्यक्रम में खुलकर सामने आई थी, जिसके बाद पार्टी में उनकी नाराजगी की चर्चा है और उन्हें लगातार मानाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं|

उनके ताजा ट्वीट के राजनीतिक विश्लेषक तमाम अर्थ निकल रहे हैं। ट्वीट में हाथ थामने की शब्दावली को कांग्रेस से जोड़कर भी अर्थ निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं चुनाव से पहले यशोधरा कोई ऐसा फैसला उठा सकती है, जिससे बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है| हालांकि इस बारे में उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन चुनाव माहौल में अक्सर ऐसी चर्चाएं गर्म रहती हैं| बता दें उनके इस ट्वीट को भी इसी से जोड़ा जा रहा है, क्या यशोधरा हाथ थामेंगी| हाल ही में उन्होंने शिवपुरी में बीते दिनों यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि हो सकता है कि वे अगला चुनाव यहां से न लड़े। जिसकी वजह से उनके विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। इसके पीछे कई वजह है, मुख्यमंत्री से भी उनकी लगातार पटरी नहीं बैठ रही है। सिंधिया परिवार पर सार्वजानिक मंचों से टिप्पणी को लेकर भी यशोधरा की नाराजगी सामने आ चुकी है|  इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कहीं नाराजगी के चलते भाजपा से नाता तोडऩे तो नहीं जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments