कहा जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चुनावी चौसर बिछाने में कोई जवाब नहीं है जिस प्रदेश में भी चुनाव होता है अमित शाह की अपनी टीम अलग से कमान सम्भालकर जी तोड़ मेहनत करती है। चूंकि मध्यप्रदेश में अब वोटिंग में एक माह से भी कम समय रह गया है प्रदेश में जिला व सम्भाग स्तर पर अमितशाह की टीम के सदस्यों ने पूरी तरह चुनाव की कमान सम्भालना शुरू कर दिया है।
इसकी एक बानगी आज ग्वालियर ,भोपाल आदि शहरों में देखने को मिली । ग्वालियर के जिला मुख्यालय मुखर्जीभवन में आज अचानक मीडिया की हलचल बढ़ गई , कारण था चुनाव के दौरान मीडिया मैनेजमेंट के लिए ग्वालियर आए वरिष्ठ पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी का यहां पहुंचकर मीडिया का कामकाज सम्भालना।
श्री त्रिपाठी अब चुनाव तक प्रतिदिन मुखर्जीभवन में बैठकर मीडिया की कमान सम्भालेंगे। shabd shakti news से बातचीत करते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि अब से चुनाव तक भाजपा की मीडिया से जुड़ी समस्त गतिविधियों का केंद्र मुखर्जीभवन का मीडिया सेंटर ही होगा।
मुखर्जीभवन का मीडिया सेंटर हुआ हाइटेक
एक समय था जब भाजपा की सभी गतिविधियों का मुख्य केन्द्र मुखर्जीभवन ही हुआ करता था लेकिन जब 15 वर्ष पूर्व धूमधाम से मध्यप्रदेश की सत्ता में भाजपा की एंट्री हुई तो जैसे मुखर्जीभवन की अनदेखी प्रारंभ हो गई। पार्टी की सारी गतिविधियां 38 रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी बंगले पर बनाये गए सम्भागीय कार्यालय से संचालित होना शुरु हो गईं, इसी के साथ सम्भागीय संगठनमंत्री तक ने मुखर्जीभवन को बाय बाय करके अपना आवास 38 रेसकोर्स रोड ही पर शिफ्ट कर लिया। उसी दौरान मुखर्जीभवन का मीडिया सेंटर की गतिविधियां भी सीमित हो गईं।
अब जबकि इसबार के लिए केंद्र से भेजे गए वरिष्ठ पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी ने मीडिया अपना केन्द्र मुखर्जीभवन को बनाया है इससे अब पार्टी के इस ऐतिहासिक कर्मस्थल के दिन पलट गए हैं। यहां संचालित मीडिया सेंटर की रंगाई पुताई की जा रही है। सभी आधुनिक संचार माध्यमों से इसे लैस किया जारहा है। यह सारा कार्य खुद शलभमणि त्रिपाठी की देखरेख में चल रहा है। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि कि अब चुनाव तक मुखर्जीभवन ही मीडिया सम्बन्धित समस्त गतिविधियों का मुख्य वाररूम होगा। यहीं से प्रेसवार्ता आदि के माध्यम से पत्रकारों को समस्त जानकारियां प्रदान की जाएंगी
भोपाल में भी उदघाटन
शनिवार को ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी मीडिया सेंटर का शुभारंभ हुआ मुख्य बात यह है कि पार्टी ने अपने प्रदेश कार्यालय से एक होटल में मीडिया सेंटर स्थानांतरित किया है। यहां भाजपा के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता संविद पात्रा कमान सम्भालेंगे।