Homeप्रमुख खबरेंगुलाब सिंह किरार, कमलापति आर्य सहित एक वर्तमान विधायक ने थामा कांग्रेस...

गुलाब सिंह किरार, कमलापति आर्य सहित एक वर्तमान विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

इंदौर| मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. गुलाब सिंह किरार के साथ ही भांडेर से बीजेपी के पूर्व विधायक कमलापति आर्य ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही नेताओं से कांग्रेस से लंबे समय से संपर्क में थे और पहले ये तय हुआ था कि दोनों दिल्ली जाकर कांग्रेस की सदस्यता लेंगे|  लेकिन अंत मे राहुल के दौरे का इंतजार किया जा रहा था। इधर, बीजेपी को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा जब तेंदूखेड़ा से बीजेपी के वर्तमान विधायक संजय शर्मा ने कांग्रेस जॉइन कर ली।

बता दे की तीनों कद्दावर नेता है और एक बड़ा वोट बैंक तीनो के पास है। जहां गुलाब सिंह किरार, किरार समाज का एक बड़ा नाम है वही भांडेर के पूर्व विधायक कमलापति आर्य भी एक शक्तिशाली नेता है। इधर, तेंदूखेड़ा के बीजेपी विधायक संजय शर्मा का कांग्रेस में शामिल होना राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बड़े फेरबदल का सूचक माना जा रहा है। हालांकि राहुल के दौरे के पहले बीजेपी ने ये सोचा भी नही होगा लेकिन बीजेपी के लिए एक नही बल्कि तीन जोर के झटके लगे है जो विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी मुसीबत के रूप में सामने आए है।

गुलाब सिंह किरार वो ही शख्स है जिन्हें एडीजे कोर्ट में कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा मानहानि मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पहचानने से इंकार कर दिया था जबकि उस दौरान वो उन्ही की सरकार में आयोग के सदस्य थे। किरार को व्यापम घोटाले में सीबीआई ने पहली प्राथमिकी में आरोपी बनाया जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपनी प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था। कुल मिलाकर व्यापम घोटाले पर अब कांग्रेस के पास किरार के रूप में वो शक्ति आ गई जिसका उपयोग कांग्रेस आने वाले समय मे कर सकती है। वहीं किरार को शिवपुरी के पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ा सकती है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments