Homeप्रमुख खबरेंअब बड़बोलेपन ने कमलनाथ के लिए खड़ी की समस्या बीजेपी, सपा, जदयू...

अब बड़बोलेपन ने कमलनाथ के लिए खड़ी की समस्या बीजेपी, सपा, जदयू के बाद अखिलेश ने खोला मोर्चा

भोपाल /मुख्यमंत्री कमलनाथ रोजगार को लेकर यूपी-बिहार वालाें पर टिप्पणी करके विवादों में घिर गए है। बीजेपी, सपा, जदयू सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके इस बयान की निंदा की है।जहां भाजपा ने इस बयान को शर्मनाक बताया, वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी विरोध जताया है। अखिलेश ने कहा है कि पहले उप्र-बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब वही मप्र में हो रहा है।

दरअसल, मप्र में कांग्रेस को अपने एक विधायक का समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कमलनाथ की आलोचना की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘कमलनाथ ने जो कहा, वह बहुत गलत है। पहले उप्र-बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब वही मप्र में हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय यहां क्यों आते हैं? वे यहां नौकरी क्यों ले लेते हैं? इसी तरह से दिल्ली और अब मध्यप्रदेश से सुनाई दे रहा है। तब क्या होगा, जब उत्तर भारतीय ही तय करें कि केंद्र में सरकार किसकी हो?

गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के पहले ही दिन उन्होंने फैसला किया कि मध्य प्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जाएगी, जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है।हालांकि उन्होंने कहा कि मैं उनकी (यूपी-बिहार के लोगों) आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन मध्य प्रदेश के लोग रोजगार से वंचि

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments