Homeप्रमुख खबरेंमुरैना के भाजपा सांसद अनूप मिश्रा के घर लगी आग

मुरैना के भाजपा सांसद अनूप मिश्रा के घर लगी आग

ग्वालियर।  भाजपा के मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के ग्वालियर स्थित सिंधी कॉलोनी निवास में आज सुबह आग लग गई। आग उनके बेडरूम जोकि घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद है, वहां लगी थी। जिस समय आग लगी उस समय सांसद मिश्रा सहित परिवार के अन्य लोग घर पर ही मौजूद थे। घरपर कार्य करने वाले एक कर्मी ने सबसे पहले आग का धुआं उठते देख इसकी जानकारी समीप के कमरों में उपस्थित परिजनों को दी  जबतक दमकल वाहन को बुलाया गया तथा आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा फर्नीचर फ्रिज सहित तमाम सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग की वजह से  कमरा भी जलकर खाक हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस आगजनी में तकरीबन 6 लाख से अधिक का सामान जलने की खबर है। आग से श्री मिश्रा और परिवार के किसी सदस्य को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। यदि समय रहते आग लगने का पता नहीं चलता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments