मध्यप्रदेश में हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वंदेमातरम गाने पर रोक लगा दी है. कमलनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सचिवालय के बाहर हर महीने की पहली कामकाजी तारीख को वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा. कर्मचारियों को कहा गया है कि वे जनता के कल्याण के कामों पर ध्यान दें. कमलनाथ के इस फैसले पर भाजपा ने निशाना साधा है.भाजपा की ओर से कहा गया है कि कमलनाथ सरकार के राज में सरकारी कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी गई है. यही वजह रही कि हर महीने के पहले कामकाजी दिन में भोपाल स्थित मंत्रालय में होने वाला वंदे मातरम आज एक जनवरी को नहीं गाया गया. जबकि पिछली सरकार में ऐसा होता था.