Praveen Dubey – Shabd Shakti News

सिन्धी महापंचायत के मेट्रीमोनियल ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
“स्वर्ग में बनी जोड़ियों का पृथ्वी पर मिलन कराना ईश्वरीय कार्य”-कमल माखीजानी

ग्वालियर 28 अक्टूबर 2026/”कहा जाता है कि जोड़ियां परमात्मा द्वारा स्वर्ग में बनाई जाती हैं। उनका मिलन ज़रूर पृथ्वी पर होता है, लेकिन यदि हम इस पुनीत कार्य में किसी भूमिका का निर्वहन करते हैं, तो हम अप्रत्यक्ष रूप से ईश्वरीय कार्य में मदद करते हैं। यही ईश्वरीय कार्य महापंचायत मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से समाज के लिए कर रही है।” यह विचार सिंधी महापंचायत की मैट्रीमोनियल ऐप पर आधारित जनसुनवाई में अध्यक्ष कमल माखीजानी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उचित चयन के अभाव में विवाहयोग्य युवक – युवतियां बड़ी उम्र तक अविवाहित रह जाते हैं। सिन्धी मेट्रोमोनियल ऐप समाज की इस दुरूह समस्या का हल है। उल्लेखनीय है कि महापंचायत के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के सहयोग से इस ऐप का लोकार्पण सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा किया गया था। आज की जनसुनवाई में ऐप के माध्यम से विधिवत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए गए। लगभग 25 रजिस्ट्रेशन इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा कराए गए। महापंचायत के मैरिज ब्यूरो के प्रभारी ओमप्रकाश पारप्यानी, श्याम रोहिरा एवं नारायण बजाज खोजबीन कर उचित विकल्प अभिभावकों को सुझाएंगे। जनसुनवाई में अन्य विवाद एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण भी किया गया। महापंचायत के मुख्य संगठक पीतांबर लोकवानी ने बताया कि महापंचायत विगत 9 जनसुनवाई में लगभग 40 प्रकरणों का पूर्णतः निराकरण कर चुकी है। अतिथि के रूप में वार्ड 50 के पार्षद एवं लोकलेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला उपस्थित थे। जनसुनवाई का संचालन सचिव गोपाल मोटवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप ठाकुर, सुरेश खत्री, भगवान दास, लखवानी, शंकरलाल लोकवानी, कैलाश चावला, राजेश कालरा, दिलीप छाबड़ा, वासदेव जैसवानी, नारू बहरानी, विजय ब्रृजवानी आदि उपस्थित थे।

ग्वालियर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनेगा मध्यप्रदेश का 71वाँ स्थापना दिवस
एक नवम्बर को मेला परिसर में आयोजित होगा जिले का मुख्य समारोह

ग्वालियर 28 अक्टूबर 2026/ सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी मध्यप्रदेश का 71वाँ स्थापना दिवस उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा। जिले का मुख्य समारोह 01 नवंबर को सांध्यबेला में मेला परिसर में आयोजित होगा।

स्थापना दिवस पर आयोजित होने जा रहे इस समारोह में भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर केन्द्रित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि समारोह स्थल पर सरकार की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनियां लगेंगीं। साथ ही विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कलाकारों, नागरिकों व शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जायेगा।

स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम व लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधिगणों, शहीदों के परिजनों, उद्यमियों, व्यवसाइयों, समाजसेवियों, धर्मगुरू, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, स्व-सहायता समूहों व स्टार्टअप के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक इत्यादि को आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने चौहान ने जिलेवासियों से उत्साह व उमंग के साथ प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की है।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम में संशोधन का एक और मौका
मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी देने कलेक्ट्रेट में हैल्पडेस्क स्थापित

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम में संशोधन सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकेगी

ग्वालियर 28 अक्टूबर 2026/ मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित सेवाओं की जानकारी देने के लिये ग्वालियर कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में हैल्प डेस्क स्थापित की गई है। जिसका टेलीफोन नंबर 0751-2446230 व 2426310 है। जिले के नागरिक कार्यालयीन दिवसों में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक इन टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस हैल्पडेस्क के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन व नाम हटाने सहित मतदाता सूची से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन व जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2027 के दौरान मतदाता सूची में अपने नाम की जाँच अवश्य कर लें। साथ ही पात्र होने पर नाम जुड़वाने या फिर आवश्यक संशोधन के लिये निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन अवश्य करें।

ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) के संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2027 घोषित किया गया है। जिसके तहत ग्वालियर जिले में भी 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जायेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 नवंबर 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन किया जायेगा। कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर 2026 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 दावे एवं आपत्तियाँ, 28 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों का निराकरण एवं 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

विद्यालय में छत गिरने की घटना के लिये जिम्मेदारउपयंत्री व सहायक यंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को नोटिस
ग्वालियर 27 अक्टूबर 2026/ सीएम राइज योजना के तहत निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय में स्लैब कास्टिंग के दौरान छत गिरने की घटना को राज्य शासन द्वारा विशेष गंभीरता से लिया गया है। इस सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण के पर्यवेक्षण का कार्य देख रहे पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के सहायक यंत्री राजदीप सिंह जादौन व उपयंत्री सतेन्द्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही परियोजना यंत्री (कार्यपालन यंत्री) पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम मनोज आचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम श्री अनंत कुमार सिंह द्वारा इस कार्रवाई के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

ज्ञात हो निर्माणाधीन सांदीपनि पद्मा कन्या विद्यालय में सोमवार को स्लैब कास्टिंग के दौरान छत गिरने की घटना गिरने की घटना हुई थी, जिसमें कुछ श्रमिक घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने श्रमिकों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ-साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम श्री अनंत कुमार सिंह से फोन पर चर्चा की थी। प्रबंध संचालक श्री सिंह ने घटना को गंभीरता से लेकर मौके पर जाँच दल भेजने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में भोपाल से आए दल द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री की उदासीनता सामने आई। प्रबंध संचालक इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की है।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को भारत आने का न्योता भेजा
नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2026/भारत ने 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (SCO) के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा है।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है। भारत ने इस बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान सहित इसके सभी 10 सदस्य देशों को आमंत्रित किया है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार न्योता

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ अब पिघलने की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय से बंद बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद का जा रही है जिससे दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर सुधर सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में चलाया गया एक सैन्य अभियान था, जिसे भारत ने अपनी सुरक्षा के लिए चलाया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की गई थी।

मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल का डोनाल्ड ट्रंप पर बलात्कार का सनसनी खेज खुलासा होटल में किया यौन शोषण
मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में न्यूयॉर्क के होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। क्यूल का दावा है कि घटना के दौरान उनकी ड्रेस फट गई थी और उनके शरीर पर चोटें आई थीं। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की न्यायपालिका समिति के डेमोक्रेटिक सदस्यों की नई रिपोर्ट में उनके आरोपों का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में ट्रंप और यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन के कथित संबंधों की भी जांच की गई है। व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रिपोर्ट को राष्ट्रपति को निशाना बनाने की राजनीतिक कोशिश बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 1993 में क्यूल 24 साल की थीं और मॉडलिंग के साथ फाइनेंसियल सर्विस के सेक्टर में काम करती थीं। जिल हर्थ ने उन्हें अटलांटिक सिटी और न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले डोनाल्ड जे ट्रंप अमेरिकन ड्रीम पेजेंट में शामिल होने के लिए बुलाया था। इस प्रतियोगिता में 16 से 22 साल की युवतियां हिस्सा लेती थीं। क्यूल के मुताबिक, न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में आयोजित प्रेस लंच के दौरान उनकी मुलाकात ट्रंप से हुई। उस समय यह होटल ट्रंप के मालिकाना हक में था। आरोप है कि ट्रंप ने उन्हें वीजा दिलाने और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने में मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद एपस्टीन ने भी उनसे संपर्क किया और इसी तरह की मदद का प्रस्ताव दिया। उसने ट्रंप की फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो संपत्ति में आयोजित होने वाली पार्टी में आने का न्योता भी दिया।

कई हिस्सों पर चोट के निशान’

रिपोर्ट में क्यूल के हवाले से बताया गया है कि बाद में ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने उन्हें राष्ट्रपति से मिलने के लिए होटल के ऊपर बने एक कमरे में चलने को कहा। करियर और पढ़ाई में मदद मिलने की उम्मीद में वह उसके साथ कमरे में चली गईं। क्यूल का आरोप है कि कमरे में ट्रंप ने पीछे से उन्हें पकड़ लिया और रेप किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस कथित घटना में उनकी ड्रेस फट गई और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पड़ गए। उन्हें खून भी निकलने लगा था। क्यूल ने इस घटना को बेहद क्रूर बताया। आरोप है कि इसके बाद ट्रंप ने वीजा और यूनिवर्सिटी में दाखिले में मदद का भरोसा दोहराया और उन्हें चुप रहने के लिए कहा।

ट्रंप ने क्यूल से दोबारा किया था संपर्क’

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे कहा था, ‘शो जारी रहना चाहिए।’ क्यूल ने डर और सदमे की हालत में प्रतियोगिता पूरी की और फिर स्विट्जरलैंड लौट गईं। बाद में उन्होंने ट्रंप की ओर से आयोजित हवाई की एक अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। कुछ महीने बाद ट्रंप ने स्विट्जरलैंड में उनसे दोबारा संपर्क किया, लेकिन क्यूल ने मदद का प्रस्ताव ठुकरा दिया। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लॉरेन बिस ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक सांसद राष्ट्रपति ट्रंप की उपलब्धियों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक अभियान चला रहे हैं। ट्रंप ने एपस्टीन को अपने मार-ए-लागो क्लब से निकाल दिया था और एपस्टीन से जुड़े मामलों में राष्ट्रपति को पूरी तरह पाक-साफ बताया।

दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा आज से कथावाचक रमेश भाई ओझा मंगलवार शाम पहुंचे
ग्वालियर 27 अक्टूबर 2026/मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में बुधवार, 28 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा। महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा की शुरुआत सुबह 11 बजे भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद गणेश पूजन के साथ कथावाचक संत श्री रमेश भाई ओझा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे।

कथावाचक संत श्री रमेश भाई ओझा मंगलवार शाम दंदरौआ धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान दंदरौआ धाम के संत महामंडलेश्वर रामदास महाराज और भक्त गण भी मौजूद रहे।

कथा के लिए मंदिर परिसर में 160 फीट चौड़ा और 400 फीट लंबा विशाल पंडाल तैयार कराया गया है। इसमें एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। आयोजन में देशभर से साधु-संतों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। मंदिर की भोजशाला में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार की जाएगी।

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम

28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद गणेश पूजन के साथ कथा शुरू होगी। 29 और 30 अक्टूबर को श्रीमद् भागवत कथा, 31 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 2 नवंबर को रुक्मिणी विवाह और 3 नवंबर को कथा समापन एवं पूर्णाहुति होगी। 4 नवंबर को भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा।

कथित अवैध मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई एवं अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की माँग
राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर27 अक्टूबर 2026/ग्वालियर में कथित अवैध मदरसे में नाबालिग बच्चों को प्रताड़ित किए जाने, उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों में रखे जाने तथा बच्चों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई की माँग की है।

संगठन ने ज्ञापन में मदरसे से कथित रूप से प्राप्त पुस्तकों एवं अन्य संदिग्ध सामग्री की निष्पक्ष जाँच कराने, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की माँग की। संगठन ने यह भी कहा कि जाँच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए परिसर को सील करने की कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही संगठन ने ग्वालियर के प्रसिद्ध श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथित अवैध मजार एवं अतिक्रमण का विषय भी प्रशासन के समक्ष उठाया। संगठन ने संबंधित भूमि के दस्तावेजों एवं निर्माण की अनुमति की जाँच कराकर अतिक्रमण प्रमाणित होने पर उसे हटाने की माँग की, ताकि मंदिर परिसर की धार्मिक गरिमा एवं श्रद्धालुओं के हितों की रक्षा की जा सके।

संगठन ने प्रशासन से दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जाँच, समयबद्ध कार्रवाई तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कदम उठाने का आग्रह किया।

अटल बिहारी वाजपेयी और मालवीयजी जयंती पर सकल ब्राह्मण महासमिति करेगी दो दिवसीय कार्यक्रम
सकल ब्राह्मण परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर को चेंबर ऑफ कॉमर्स में होगा, बैठक 31 अक्टूबर को

ग्वालियर, 27 अक्टूबर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को 19वां निःशुल्क सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन, ग्वालियर में महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में होगा।

महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड़, जिझौतिया, महाराष्ट्रीयन, भूमिहार, पंजाबी, गुजराती, बरुआ, मैथिल एवं ब्रह्मभट्ट सहित विभिन्न ब्राह्मण समाजों के विवाह योग्य युवक-युवतियों को परिचय का अवसर मिलेगा।

31 अक्टूबर को होगी महासमिति की बैठक

सम्मेलन की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए 31 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल स्थित किताब घर के बगल में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में परिचय सम्मेलन के लिए विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन की तिथि घोषित करने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर व्यक्तियों के पुनर्विवाह के लिए भी पंजीयन की व्यवस्था पर चर्चा होगी, ताकि इच्छुक लोगों को पुनर्विवाह के लिए उपयुक्त जीवनसाथी तलाशने का अवसर मिल सके।

बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ ही सकल ब्राह्मण महासमिति, ग्वालियर की महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज के पुनर्गठन की तिथि पर भी विचार किया जाएगा।

समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प

बैठक के अवसर पर प्रतिका पाठक एडवोकेट, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव मिश्रा एडवोकेट, रामनारायण मिश्रा, गिरिराज गुरुजी, डॉ. ओ.एन. कौल, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, शशिकांत दीक्षित, विजय कब्जू, रवि गौड़, महेश मिश्रा, मनोज त्रिपाठी, महेश मुदगल एवं डॉ. केशव पांडे सहित अन्य समाजजनों ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुन्नालाल शर्मा एवं देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। आभार सुधा दीक्षित एवं संगीता शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्रजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे

हैरी केन बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर,विराट कोहली ने दी बधाई
हैरी केन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जाने पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी है.

हैरी केन 2001 में माइकल ओवेन के बाद ‘बैलन डी’ओर’ जीतने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी हैं.

अवॉर्ड जीतने के बाद हैरी केन को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए कहा, ”मेरे दोस्त हैरी, तुम इस पुरस्कार के पूरी तरह से हक़दार हो. इतने सालों तक शीर्ष स्तर पर फ़ुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ ख़ुद को संभाला है, यह उसी का नतीजा है. तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूं.”

”ईश्वर तुम्हें और तुम्हारे परिवार को हमेशा ख़ुश रखे. जैसे तुम्हें अपने इस सफ़र पर गर्व होगा, वैसे ही तुम्हारे परिवार को भी तुम पर बहुत गर्व हो रहा होगा. मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. बहुत-बहुत बधाई.”

फ़ुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के 33 वर्षीय स्ट्राइकर यह पुरस्कार जीतने वाले कुल मिलाकर पांचवें अंग्रेज खिलाड़ी हैं. उनसे पहले स्टेनली मैथ्यूज़ (1956), बॉबी चार्लटन (1966) और केविन कीगन (1978 और 1979) ने यह ख़िताब जीता था.

ब्रिटेन से यह पुरस्कार जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में स्कॉटलैंड के डेनिस लॉ (1964) और उत्तरी आयरलैंड के जॉर्ज बेस्ट (1968) शामिल हैं.

रियाल मैड्रिड और फ़्रांस के फ़ॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बार्सिलोना और स्पेन के स्ट्राइकर लामीन यमाल तीसरे स्थान पर रहे.