उत्तरप्रदेश – Shabd Shakti News

कुख्यात माफिया अतीक़ अहमद के बेटे अबान सड़क हादसे में मौत पहले अतीक भी मारा गया था
झांसी 7 अगस्त 2026/उत्तरप्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक़ अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है.

पुलिस के मुताबिक़, यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुआ.

हादसे में एक और शख्स की भी मौत हुई है और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

पूंछ थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने मीडिया से कहा, “इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. जबकि तीन लोग घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है.”

उन्होंने बताया, “एक तरफ़ बाइक और दूसरी तरफ़ जानवर आ गया, बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. गाड़ी पर आर्मी लिखा है. जिस समय कार डिवाइडर से टकराई उस समय कार काफी स्पीड में थी.”

झांसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया, “सड़क हादसे में अबान अहमद नाम के युवक की मौत हुई है, जिसे अतीक़ अबमद का बेटा बताया जा रहा है. ये जेल में बंद भाई से मिलने झांसी जा रहे थे, इनके नाम से जेल में पर्ची कटी है.”

अतीक़ अहमद की 15 अप्रैल 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने उनकी और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपने सभी हॉस्टलों में मांसाहारी खाना पकाने और परोसने पर लगाई रोक
लखनऊ 14 जुलाई 2026/उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में से एक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपने सभी हॉस्टलों के मेस में मांसाहारी खाना पकाने और परोसने पर रोक लगा दी है.

विश्वविद्यालय का कहना है कि यह केवल एक मौखिक एडवाइज़री है. स्टूडेंट्स चाहें तो ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने कमरों में नॉन वेज खा सकते हैं.

केजीएमयू में कुल 18 हॉस्टल हैं, जिनमें क़रीब 2,500 स्टूडेंट्स रहते हैं.

बीबीसी हिंदी से बातचीत में विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा, “हमारे यहां दो तरह के मेस चलते हैं. कुछ मेस स्टूडेंट्स सहकारी व्यवस्था (को-ऑपरेटिव) के तहत ख़ुद संचालित करते हैं, जबकि कुछ यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित हैं.”

“इसके अलावा डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन के स्टूडेंट्स के लिए सैटेलाइट फ्लैट जैसे हॉस्टल हैं, जहां उनके पास अपना किचन होता है, वहां ऐसी कोई रोक नहीं है.”

उन्होंने कहा, “हमने यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित मेस को मौखिक रूप से सलाह दी है कि वहां नॉन वेज न बनाया जाए और उसकी जगह पनीर, चना जैसे विकल्प दिए जाएं. को-ऑपरेटिव मेस से भी ऐसा करने को कहा गया है, लेकिन कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है.”

“न तो हमने कैंपस में नॉन-वेज खाने पर रोक लगाई है और न ही सरकार या राजभवन ने ऐसा करने के लिए कहा है.”

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो बड़े चेहरों चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
अयोध्या 26 जून 2026/राम मंदिर दान प्रकरण में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख का असर साफ देखने को मिला है. राम जन्मभूमि ट्रस्ट के दो सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में कठोर संस्तुति के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया. एसआईटी की सिफारिश पर मामले में पहली एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है. इस्तीफों को जांच में हुई कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है

सूत्रों के अनुसार, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद सामने आया है. इससे पहले इसी मामले में

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई. एफआईआर में आठ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

एसआईटी फिलहाल कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है. जांच एजेंसी आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों, मोबाइल आदि की जांच में जुटी है इसी क्रम में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों को भी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की बात कह चुके हैं।

भाजपा उत्तरप्रदेश प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों में राजनाथ के बेटे नीरज सिंह का भी नाम
लखनऊ25 जून 2026/यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। लंबे समय से प्रदेश संगठन की सूची का इंतजार हो रहा था। संगठन में पदाधिकारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कई बार मंथन किया गया और इसके बाद गुरुवार को सूची जारी कर दी गई। संगठन की इस सूची में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। संगठन में बड़े चेहरों की अगर बात करें तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल, सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। है। देखिए, यूपी बीजेपी संगठन की पूरी सूची

क्रम

नाम

पद

प्रदेश पदाधिकारी

1

सुरेश राणा

उपाध्यक्ष

2

सत्यपाल सैनी

उपाध्यक्ष

3

ब्रज बहादुर

उपाध्यक्ष

4

धर्मेंद्र सिंह

उपाध्यक्ष

5

मोहित बेनीवाल

उपाध्यक्ष

6

देवेश कोरी

उपाध्यक्ष

7

प्रियंका रावत

उपाध्यक्ष

8

दुर्विजय शाक्य

उपाध्यक्ष

9

रमेश सिंह

उपाध्यक्ष

10

नीरज सिंह

उपाध्यक्ष

11

अर्चना मिश्रा

उपाध्यक्ष

12

पूजा पाल

उपाध्यक्ष

13

शंकर गिरी

उपाध्यक्ष

14

कामेश्वर सिंह

उपाध्यक्ष

15

कृतिका अग्रवाल

उपाध्यक्ष

16

सुरेश मौर्य

उपाध्यक्ष

17

राजेश यादव

उपाध्यक्ष

18

कृष्ण बिहारी राय

उपाध्यक्ष

19

आलोक गुप्ता

उपाध्यक्ष

20

रामप्रताप सिंह चौहान

महामंत्री

21

गीता शाक्य

महामंत्री

22

अभिजात मिश्रा

महामंत्री

23

उपेंद्र रावत

महामंत्री

24

संजय राय

महामंत्री

25

शंकर लोधी

महामंत्री

26

दिलीप पटेल

महामंत्री

27

राजेश चौधरी

महामंत्री

28

विजय शिवहरे

मंत्री

29

बसंत त्यागी

मंत्री

30

शिवभूषण सिंह

मंत्री

31

सहजानंद राय

मंत्री

32

अंकुर शर्मा

मंत्री

33

अनिल यादव

मंत्री

34

अवधेश श्रीवास्तव

मंत्री

35

विजय राजभर

मंत्री

36

प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा

मंत्री

37

किरण लोधी निषाद

मंत्री

38

राकेश बिंद

मंत्री

39

संचिता सिंह चौहान (लुनिया)

मंत्री

40

रजनी पांडेय

मंत्री

41

राहुल वाल्मीकि

मंत्री

42

महामेधा नागर

मंत्री

43

दीपमाला संतोषी

मंत्री

44

सुहासिनी जायसवाल

मंत्री

45

यतेंद्र शर्मा

मंत्री

46

आकांक्षा सोनकर

मंत्री

क्षेत्रीय अध्यक्ष

1

नवाब सिंह नागर

पश्चिम (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

2

पूरन लाल लोधी

ब्रज (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

3

राम किशोर साहू

कानपुर (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

4

अवधेश द्विवेदी

अवध (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

5

अशोक चौरसिया

काशी (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

6

विनोद राय

गोरखपुर (क्षेत्रीय अध्यक्ष)

कार्यालय मंत्री

1

भारत दीक्षित

कार्यालय मंत्री

2

अतुल अवस्थी

कार्यालय सह-मंत्री

3

लक्ष्मण सिंह

कार्यालय सह-मंत्री

प्रवक्ता एवं मीडिया

1

दिनेश प्रताप सिंह

मुख्य प्रवक्ता

1

मनीष दीक्षित

प्रदेश मीडिया संयोजक

1

हिमांशु राज पंडित

प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चा अध्यक्ष

1

रोहित मिश्रा

युवा मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

2

प्रकाश पाल

पिछड़ा मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

3

देवेंद्र सिंह

किसान मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

4

अशोक रावत

अनुसूचित मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

5

सरोज कुशवाहा

महिला मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

6

विद्याभूषण गोंड

अनुसूचित जनजाति मोर्चा (प्रदेश अध्यक्ष)

यूपी के बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की संभावना काफी पहले से जताई जा रही थी। गुरुवार सुबह जब पंकज चौधरी से जब पत्रकारों ने पूछा कि बीजेपी की संगठन सूची कब आएगी, तो उन्होंने कहा था कि थोड़ा सा धैर्य रखिए। इसके कुछ ही देर बाद बीजेपी संगठन की सूची जारी कर दी गई। इससे पहले सीएम योगी और पंकज चौधरी के साथ शीर्ष नेतृत्व ने कई बार दिल्ली में बैठक कर फाइनल किए गए नामों पर चर्चा की।

लखनऊ में ह्रदय विदारक भीषण अग्निकांड 15 की मौत,ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं
लखनऊ 22 जून  2026/यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हुई है और पांच बच्चे घायल हुए हैं. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आग कोचिंग सेंटर में लगी है.

अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग ज़ोन संचालित था.

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर अमिय अग्रवाल ने 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “21 से 22 बच्चे लाए गए हैं. पांच को चोटें हैं जिन्हें भर्ती किया गया है. दो बच्चों को कूदने के कारण चोटें लगी हैं. उनकी कमर में चोट है. उनका सीटी स्कैन करवा कर इलाज किया जा रहा है. 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए. इन्हें पंचनामा करने के बाद मोर्चरी भेजा जाएगा. फ़िलहाल पांच को भेज दिया गया है. बाकी दस की प्रक्रिया चल रही है.”

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

CM योगी हुए गुस्‍से से लाल,

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड को लेकर हुई लापरवाही पर सीएम योगी ने अफसरों पर नाराजगी जताई है. सोमवार को अलीगंज के पुरनिया में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में आग लगने से 15 स्टूडेंट की मौत हो गई. जिसके बाद सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग की और अधिकारियों से सवाल-जवाब किए.  सूत्रो के मुताबिक, सीएम योगी ने मीटिंग में फायर ब्रिगेड अफसरों को मीटिंग में फटकार लगाई. मीटिंग में सीएम योगी ने अफसरों से 4 सवाल पूछे हैं. सीएम योगी ने कहा है कि लखनऊ में ये हाल तो बाकी शहरों का क्या? सीएम ने मीटिंग में पूछा कि अब तक फायर विभाग ने कितने सर्वे किए है? सीएम ने कहा कि अब तक कितने इमारतों की जांच की है? सीएम ने यह भी पूछा कि इस साल कितनी NOC जारी की है?

बाल बाल बचे आरएसएस प्रमुख भागवत शताब्दी ट्रेन के जिस कोच E1 पर हुआ पथराव उसी में बैठे थे मोहन भागवत,शीशा टूटा
मोहन भागवत कानपुर से दिल्ली एक कार्यक्रम के सिलसिले में जा रहे थे.

लखनऊ 12 जून 2026/उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक उस पर पत्थर फेंके गए. जी हां, यूपी के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस (12003) पर पथराव हुआ. शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की का शीशा उस समय टूट गया, जब फिरोजाबाद के पास ट्रेन पर पत्थर फेंका गया. जिस ट्रेन पर पथराव हुआ, उस ट्रेन में उस वक्त आरएसएस चीफ मोहन भागवत मौजूद थे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कानपुर से दिल्ली एक कार्यक्रम के सिलसिले में जा रहे थे.

दरअसल, यह घटना फिरोजाबाद आउटर इलाके में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई. यहां पत्थर शताब्दी ट्रेन के कोच E1 पर लगा, जिसमें बताया जा रहा है कि मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे. ऐसा लगता है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ट्रेन को जानबूझकर निशाना बनाया गया है. संघ प्रमुख कानपुर में एक समारोह में शामिल होने के बाद 12003-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत वाली कोच पर फिरोजरबाद के पास एक पत्थर लगा.

इस  घटना से कोच की खिड़की टूट गई और यात्रियों में चिंता फैल गई. हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी को चोट नहीं आई है. मोहन भागवत और सभी अन्य यात्री सुरक्षित रहे. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित कोच की जांच की और स्थिति का जायजा लिया. उसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई. सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य रेलवे विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

आखिर किसने पत्थर फेंके?

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि पत्थर ट्रेन पर कैसे आया या इसके लिए कौन जिम्मेदार है. अधिकारी घटना से जुड़े हालात की जांच कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं. जरूरी जांच के बाद शताब्दी एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा दिल्ली की ओर फिर से शुरू की और रात 10.13 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गई. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी.

जीआरपी के इंस्पेक्टर ने क्या अपडेट दिया

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि भागवत को कोई चोट नहीं आई और उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टुंडला जंक्शन पर रुकने के बाद ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की. यह घटना गुरुवार शाम करीब 7.20 बजे हुई, जब कानपुर से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस फिरोजाबाद जिले से गुजर रही थी और मक्खनपुर स्टेशन को बिना रुके पार कर चुकी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन के E-1 कोच की खिड़की के शीशे पर एक पत्थर लगा और शीशा टूट गया.

गाय को पशु बोलने पर भड़के योगी बाबा कहा गो हमारी माता है और जन्म-जन्मांतर का हमारा नाता है
लखनऊ 1 जून 2026/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में एक कार्यक्रम के दौरान गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा,”मैं इस समय एक चलन देख रहा हूं. तमाम मौलवी और मौलाना यह बयान दे रहे हैं कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो. हमने कहा कि गो हमारी माता है और जन्म-जन्मांतर का हमारा नाता है.”

उन्होंने आगे कहा, “क्या मां और पुत्र के बीच कुछ घोषित करने की ज़रूरत पड़ती है? यह हमारे संस्कार हैं. अपनी मां के बारे में जो सम्मान का भाव रखते हैं, वही भाव हमारा भी है, हमने गाय को माता माना है.”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गो माता तो स्वघोषित राष्ट्रमाता है और उसे राष्ट्रमाता घोषित करने की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कहा, “गाय हमारे लिए माता है, पशु तो तुम्हारी बुद्धि है.तुम्हारी सोच पशुवत है, जो गाय माता को पशु बोल रहे हो. जैसे हमारी माता के बारे में किसी को परिचय देने की ज़रूरत नहीं होती, वैसे ही गो माता के बारे में भी किसी घोषणा की आवश्यकता नहीं है.”

ईद पर हिन्दू युवक की हत्या करने वाले असद को एनकाउंटर में यूपी पुलिस ने किया ढेर
असद के एनकाउंटर पर बोले संगीत सोम जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए.

गाजियाबाद 31 मई 2026/गाजियाबाद में ईद के दिन चाकू से गले पर हमला करके एक हिन्दू युवक सूर्या चौहान की हत्या करने वाले हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. इंदिरापुरम में पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया. इसके अलावा उसका एक साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग की गई. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हैं.

उधर, सूर्या की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए. वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि असद शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम में असद का एनकाउंटर कर दिया. सूर्या की मां ने कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है. ”

दरअसल, पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. इस बीच पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. इसी दौरान पुलिस को असद अपने साथी के साथ बाइक पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा. पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी असद पर फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी है.

असद के एनकाउंटर पर बोले संगीत सोम जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए.

मेरठ-गाजियाबाद में असद एनकाउंटर पर बीजेपी नेता संगीत सोम ने गाजियाबाद पुलिस को एनकाउंटर पर बधाई दी. जिहादी मानसिकता वाले लोगों को इसी तरह जड़ से कुचला जाना चाहिए. पूरे देश की जनता गाजियाबाद पुलिस के साथ खड़ी है. ऐसी मानसिकता के लोग रहे तो देश को पाकिस्तान और लेबनान बनने में देर नहीं लगेगी. खराब मानसिकता के लोग ही एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं. कुर्बानी के नाम पर हत्या करने वालों का यही अंत होना चाहिए.

तेज हवाओ और बारिश के बाद ऑटो-रिक्शा पर कहर बनकर गिरा पेड़ 2 की मौत
कानपुर 4 अप्रैल 2026/कानपुर के काकादेव इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है. शनिवार को हुई तेज हवाओं और बारिश के बीच एक विशालकाय पेड़ चलते ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया और घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका.

कानपुर के व्यस्ततम इलाकों में से एक काकादेव में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ना जानलेवा साबित हुआ. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक चलते हुए ऑटो-रिक्शा पर गिर गया. हादसे के वक्त ऑटो में करीब पाँच से छह लोग सवार थे, जो भारी पेड़ के नीचे पूरी तरह दब गए.

जैसे ही पेड़ गिरा, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ऑटो पेड़ के भारी तने के नीचे इस कदर पिचक गया था कि लोगों को बाहर निकालना नामुमकिन लग रहा था.

इसके बाद कटर मशीनों की मदद से पेड़ को टुकड़ों में काटा गया. लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका

कलेक्टर एसपी को हाई कोर्ट ने कहा उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए या बाहर तबादला मांग लेना चाहिए.,
लखनऊ 14 मार्च 2026/इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश को ख़ारिज कर दिया, जिसमें संभल ज़िले की एक मस्जिद में रमज़ान के दौरान नमाज़ अदा करने वाले लोगों की संख्या सीमित करने की बात कही गई थी.अदालत ने यह भी कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन यानी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लगता है कि वे क़ानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला मांग लेना चाहिए.,

लाइव लॉ के मुताबिक , अदालत ने कहा कि क़ानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की ज़िम्मेदारी है.

आदेश में जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक और ज़िला कलेक्टर को क़ानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है और इसी वजह से वे नमाज़ियों की संख्या सीमित करना चाहते हैं, तो उन्हें या तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए या फिर तबादला मांग लेना चाहिए.

अदालत ने कहा कि राज्य के वकील ने दलील दी थी कि संभावित क़ानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ऐसा आदेश जारी किया गया था, लेकिन अदालत ने इस तर्क को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया.

अदालत ने यह भी कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन यानी पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लगता है कि वे क़ानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए या संभल से बाहर तबादला मांग लेना चाहिए.,

यह टिप्पणी उस याचिका की सुनवाई के दौरान की गई थी, जिसे मुनज़िर ख़ान ने दायर किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें रमज़ान के महीने में गाटा संख्या 291 पर नमाज़ अदा कराने से रोका जा रहा है, जहां उनके अनुसार एक मस्जिद मौजूद है.

याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रशासन ने उस स्थान पर सिर्फ़ 20 लोगों को नमाज़ अदा करने की अनुमति दी थी, जबकि रमज़ान के दौरान वहां इससे कहीं अधिक नमाज़ियों के जुटने की उम्मीद थी.