खेल – Shabd Shakti News

भारतीय टीम ने मेजबान न्यूज़ीलैंड को हराकर महिला हॉकी एफ़आईएच कप जीता
ऑकलैंड21 जून 2026/भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफ़आईएच हॉकी वीमेंस नेशंस कप 2025-26 के ख़िताबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है.

हॉकी इंडिया के मुताबिक़, ऑकलैंड में खेले गए इस फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया है.

इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने एफ़आईएच हॉकी महिला प्रो लीग में भी जगह बना ली है.

इस मुक़ाबले में भारत की ओर से नवनीत कौर और सुनेलिता तोप्पो ने एक-एक गोल दागे.

20 जून का चेपॉक वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच होगा
भारतीय क्रिकेट टीम के ‘हिटमैन’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में हैं. रोहित शर्मा की चर्चा उनके दमदार प्रदर्शन को लेकर नहीं बल्कि संन्यास को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में यह दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में रोहित शर्मा अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. यानी अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे उनका आखिरी मैच होगा. यहां जानिए इन दावों में कितनी सच्चाई है.

बता दें कि रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. अब वह सिर्फ वनडे इंटरनेशनल में ही खेलते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में रोहित 16 रन पर रन आउट हो गए थे. इसके बाद लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में हिटमैन के बल्ले से 39 गेंद में 48 रन निकले थे. अब दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

रोहित शर्मा के संन्यास की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पर ही वायरल नहीं हैं, बल्कि कई वेबसाइट्स और न्यूज चैनलों ने भी इसे चलाया है. कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा को यह संदेश दे दिया है कि वह 2027 वनडे विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा.

वैभव पर अंगुली उठाना गलत, अम्पायर के गलत निर्णय और लंका के खिलाड़ी के उकसावे वाले बोल हैं विवाद की असल वजह
प्रवीण दुबे

वैभव पर अंगुली उठाना गलत, अम्पायर के गलत निर्णय और लंका के खिलाड़ी के उकसावे वाले बोल हैं विवाद की असल वजह

वैभव सूर्यवंशी नहीं, अंपायरिंग फैसले बने विवाद की जड़! जांच का केंद्र खिलाड़ियों का व्यवहार नहीं बल्कि अंपायरों की भूमिका

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं, लेकिन मैच से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर डालें तो सवाल खिलाड़ी के व्यवहार से अधिक अंपायरिंग फैसलों पर खड़े होते दिखाई देते हैं।

मैच के दौरान सबसे बड़ा विवाद खराब रोशनी में खेल जारी रखने को लेकर सामने आया। श्रीलंका की टीम 265 रन पर सिमटने के बाद भारतीय खिलाड़ी दोनों मैदानी अंपायरों के पास पहुंचे थे और कम होती विजिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। खिलाड़ियों का कहना था कि गेंद स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही थी।

इसके बावजूद अंपायरों ने न केवल खेल जारी रखा बल्कि सुपर ओवर कराने का भी फैसला लिया। क्रिकेट के स्थापित मानकों के अनुसार खराब रोशनी में आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी की अनुमति दी गई। यही फैसला पूरे विवाद का मुख्य कारण बनता दिख रहा है।

सुपर ओवर के दौरान श्रीलंका ए की पारी की अंतिम गेंद पर थर्ड अंपायर ने हाईट के आधार पर नो-बॉल करार दिया, जबकि मैदानी अंपायर ने ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था। इस फैसले ने भारतीय खेमे में नाराजगी और बढ़ा दी। विरोध के कारण खेल रुका और इस दौरान रोशनी की स्थिति और खराब हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम की नाराजगी का दूसरा कारण श्रीलंका ए की ओर से सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए आने में हुई देरी भी थी। इससे खिलाड़ियों का धैर्य प्रभावित हुआ और मैदान पर तनाव बढ़ा।

वैभव सूर्यवंशी से जुड़े घटनाक्रम को लेकर भी सामने आया है कि वह वापस जा रहे थे, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी की ओर से कथित उकसावे के बाद ही वह दोबारा पलटे। यदि यह तथ्य सही पाया जाता है तो फिर पूरे मामले को केवल वैभव के आचरण तक सीमित करके देखना उचित नहीं होगा।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस विवाद की वास्तविक जांच इस बात पर केंद्रित होनी चाहिए कि जब खिलाड़ियों को गेंद दिखाई नहीं दे रही थी तो सुपर ओवर क्यों कराया गया, खराब रोशनी में तेज गेंदबाजों को अनुमति क्यों दी गई और विवादित नो-बॉल फैसले तक स्थिति कैसे पहुंची।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि मैच प्रबंधन और अंपायरिंग से जुड़े फैसले विवाद की मूल वजह थे, तो जांच का दायरा केवल खिलाड़ियों तक सीमित न रहकर अंपायरों और मैच अधिकारियों की भूमिका तक भी पहुंचना चाहिए।

वीडियो : सुपर ओवर में हार के बाद श्रीलंकाई फील्डर से भिड़े वैभव सूर्यवंशी
इंडिया-ए को ट्राई सीरीज में श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. सोमवार (15 जून) को दांबुला के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए थे. जवाब में इंडिया-ए 10 रन ही बना सका. इंडिया-ए की ओर से सुपर ओवर में सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बैटिंग करने उतरे थे, लेकिन दोनों मैच फिनिश नहीं कर पाए.

Big heated moment between Vaibhav and a SL Player pic.twitter.com/rKllQ8KJuJ

— CSK Core (@CSKCore) June 15, 2026

श्रीलंका-ए की इंडिया-ए पर जीत के बाद मैदान पर बखेड़ा हो गया. श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे और यहीं से सब कुछ गड़बड़ होने लगा. वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज हो गए और उनका एक श्रीलंकाई फील्डर से झगड़ा हो जाता है. शेडगे अपने साथी ‘बेबी बॉस’ को वापस खींच लाते हैं, लेकिन 15 साल के वैभव मैदान छोड़ने के मूड में नहीं लगे. दोनों टीमें गर्मजोशी से हाथ मिलाती हैं और यहीं मैच खत्म हो जाता है.

बता दें कि कुगाथास मथुलन ने श्रीलंका की ओर से सुपर ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी. सुपर ओवर में पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए. जबकि दूसरी बॉल डॉट रही. इसके बाद तीसरी गेंद पर एक रन बना. अब स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे. वैभव चौथी बॉल पर सिर्फ 2 रन बना सके और प्रेशर पूरी तरह इंडिया-ए पर आ गया. फिर पांचवीं गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना.

ग्वालियर के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश, देश और जिले का गौरव
ग्वालियर, 15 जून 2026/ प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती। दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर असंभव को संभव बनाया जा सकता है। ग्वालियर जिले के दो दिव्यांग खिलाड़ियों श्री अरविंद रजक और श्री अजीत प्रजापति ने इसी सत्य को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।

सोमवार को दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिलेवासियों की ओर से दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके अदम्य साहस, संघर्षशीलता व उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो अपनी उपलब्धियों से यह संदेश देते हैं कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी खेल प्रतिभा को और अधिक निखारने तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

ग्वालियर जिले के बड़ागांव निवासी श्री अरविंद रजक दिव्यांग आर्म्स रेसलिंग के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग आर्म्स रेसलिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अर्जित कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस शानदार सफलता के आधार पर उनका चयन आगामी वर्ल्ड आर्म्स रेसलिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

इसी प्रकार रमौआ कॉलोनी निवासी श्री अजीत प्रजापति दिव्यांग राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी टीम के कप्तान हैं। उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित हुई एशियन चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उनका चयन जापान में आयोजित होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है।

दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ न केवल ग्वालियर जिले के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि वे युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में हराया
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेले गए पहले वनडे मैच को भारत ने  7 विकेटों से जीत लिया है। शुभमन गिल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेली। अंत में केए राहुल ने 19 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम इंडिया को 13 गेंद शेष रहते जीत की दहलीज पार करवाई।

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत हुई। 3 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टॉस के लिए एक बजे का समय निर्धारित था लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। मौसम साफ होने के बाद 25-25 ओवर का खेल हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट और 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

वीडियो :फुटबॉल विश्व कप 2026 का महासंग्राम आज रात से होगा शुरू, मैक्सिको- दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
फुटबॉल विश्व कप 2026 का महासंग्राम आज रात से शुरू, इतिहास में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा

फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। फीफा विश्व कप 2026 का आगाज आज रात से होगा। कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित यह टूर्नामेंट 19 जुलाई तक चलेगा। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टूर्नामेंट में 12 ग्रुप बनाए गए हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप चरण के बाद शीर्ष दो टीमों के साथ आठ सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां राउंड ऑफ 32 से लेकर फाइनल तक मुकाबले खेले जाएंगे।

https://shabdshaktinews.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260611-WA0004.mp4

उद्घाटन मुकाबला मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच 12 जून की सुबह लगभग 12:30 बजे शुरू होगा।

यह विश्व कप कई मायनों में खास है। फुटबॉल के दो महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर का छठा विश्व कप खेलने उतरेंगे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके अलावा किलियन एम्बाप्पे, विनीशियस जूनियर, लामिन यामाल, मोहम्मद सलाह, जूड बेलिंगहैम और एर्लिंग हालांड जैसे सितारों पर भी दुनिया की नजरें रहेंगी।

एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि ब्राजील विश्व की एकमात्र टीम है, जिसने 1930 से अब तक खेले गए हर फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया है। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील 2026 में भी अपनी इस अनोखी विरासत को कायम रखते हुए छठे खिताब की तलाश में उतरेगा।

तीन देशों में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है और अधिक टीमों के कारण रोमांच और उलटफेर की संभावनाएं भी पहले से कहीं ज्यादा होंगी। वहीं, मेसी और रोनाल्डो के लिए यह संभवतः आखिरी विश्व कप भी हो सकता है, जिससे यह टूर्नामेंट और अधिक यादगार बनने जा रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्राजील, अर्जेंटीना, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीमें बाजी मारती हैं या कोई नई टीम इतिहास रचती है।

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से धोया
चंडीगढ़ 8 जून 2026/भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी।

मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विधायक क्रिकेट प्रीमियर लीग में ग्वालियर चैलेंजर्स और वीरांगना लक्ष्मीबाई के बीच खेला गया महिला फ्रेडंली मैच
ग्वालियर 26 मई 2026/जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज 6 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 3:30 बजे से आयोजित किये गये। टूर्नामेंट आयोजन समिति द्वारा आज पहली बार महिलाओं के टीमों के बीच मैच खेला गया, जो कि टीम ग्वालियर चैलेंजर्स एवं टीम वीरांगना लक्ष्मीबाई के बीच हुआ। न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा बताया गया कि टूर्नामेंट में आज महिला टीमों का फ्रेडंली मैच कराया गया है। मैच में महिलाओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया है। आगे भी न्यास द्वारा इस टूर्नामेंट में कई फ्रेडंली मैच कराये जायेगें।

जन उत्थान न्यास का विधायक प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 मई से
ग्वालियर7मई 2026/जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 8 जून तक एम.एल.बी कॉलेज मैदान पर होगा। इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 19 वार्डों से 165 टीमें भाग ले रही है।

टूर्नामेंट की पत्रकारों को जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया 8 मई को सायं 6 बजे एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर करेंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 165 टीमें मैदान पर मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट का शुभारंभ टीम 18एफ एवं 56वाय के फ्रेंडली मैच से किया जायेगा। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोटर सायकिल दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा।

पत्रकारवार्ता में न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक डाॅ. राकेश अग्रवाल, सह संयोजक संजय कट्ठल, सह संयोजक बेताल सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, व्यवस्थापक प्रतीक जैन लालू, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, संदीप यादव, हिमांशु कीकन, न्यासी आदित्य सिकरवार आदि उपस्थ्ति थे।

दर्शकों को लक्की ड्राॅ से मिलेगी टी-शर्ट

विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन दर्शकों को कूपनों का वितरण मैच के दौरान किया जायेगा। मैच समापन के बाद लक्की ड्राॅ द्वारा प्रतिदिन 100 दर्शकों को टी-शर्ट दी जायेगी।