ग्वालियर अंचल – Shabd Shakti News

सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा आयोजित कथा समापन पर पक्षी सेवा का संदेश, 108 सकोरे वितरित
ग्वालियर14 जून2026/ सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा सनातन मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर पक्षी संरक्षण एवं सेवा का अनूठा संदेश दिया गया। कथा व्यास भागवताचार्य मधु कृष्णा दुबे के मुख्य आतिथ्य में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पक्षियों के लिए 108 सकोरे, दाना एवं पानी वितरित किए गए तथा पक्षियों की सेवा का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेंद्र पचौरी, आशा त्रिपाठी एवं अनिता रिछारिया उपस्थित रहीं। कथा के मुख्य यजमान राकेश एवं राधिका रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा एवं रेखा चतुर्वेदी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिता योगेंद्र दीक्षित ने किया।

अपने उद्बोधन में भागवताचार्य मधु कृष्णा दुबे ने कहा कि कथा के उपरांत श्रद्धालुओं को जो सकोरे, दाना और पानी प्रसाद स्वरूप दिए गए हैं, उनका उद्देश्य पक्षियों की भूख और प्यास को शांत करना है। उन्होंने सभी से अपने घरों की छतों पर सकोरे स्थापित कर उनमें प्रतिदिन जल एवं दाना भरने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्रद्धालु भागवत कथा के कलश को श्रद्धा से अपने घर में स्थापित करते हैं, उसी प्रकार पक्षियों के लिए सकोरे स्थापित कर उनकी सेवा करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होने के साथ परिवार में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उन्होंने सकल ब्राह्मण महासमिति एवं जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा शुरू की गई इस पहल को पक्षी संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर मंजू मिश्रा, शशि गोस्वामी, प्रभा मिश्रा, योगेंद्र पचौरी, योगेंद्र दीक्षित, के.बी. दुबे, जेसीआई ग्वालियर सुरभि की अध्यक्ष बरखा नामदेव, नीलम अग्रवाल, अनिता गुप्ता, नेहा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

तोमर ने किया उप नगर ग्वालियर में 2.88 करोड के विकास कार्यों का भूमिपूजन
कहा विकास के मानचित्र पर ग्वालियर ने बनाई विकसित शहर की पहचान

ग्वालियर 12 जून 2026 । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 13 तानसेन नगर में 2.88 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम प्रशासन, विद्युत वितरण कंपनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिन हमारे हमारे लिए एक ऐतिहासिक और अत्यंत शुभ दिन है। आज हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं। यह भूमिपूजन सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे क्षेत्र के सुनहरे भविष्य और विकास की एक नई नींव है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की जनता को लंबे समय से सड़क तथा जल निकासी जैसी छोटी-छोटी समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, लेकिन आज इन समस्याओं का समाधान हो रहा है। मुझे आप सबके बीच आकर यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज आपका यह सेवक उन सभी समस्याओं को दूर करने का संकल्प पूरा कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उप नगर ग्वालियर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाया जाए। उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यह सेवक आज आपको आश्वस्त करना चाहता है कि यह निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और पूरी मजबूती के साथ पूरे किये जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने सहयोग के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की इस यात्रा में आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। निर्माण कार्य के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन एक बेहतर कल के लिए हमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। यह आपकी संपत्ति है, इसलिए इसकी देखभाल करना और निर्माण कार्यों पर निगरानी रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। आपका यह सेवक इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए संकल्पित सभी जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेष रूप से आप सभी क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा करता है कि हम सब मिलकर ग्वालियर के विकास के इस नए अध्याय के साक्षी बनें।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 13 के तानसेन नगर सी-ब्लॉक स्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में 2.88 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें खिडकी मौहल्ला रामद्वारा अखाडा एवं रेती फाटक सामुदायिक भवनों में पुट्टी तथा रेलिंग मरम्मत कार्य, ए.व्ही.एम स्कूल के पास यूरिनल निर्माण एवं दीवाल पर प्लास्टर पुटटी कलर कार्य, तानसेन नगर ए-ब्लॉक, सी- ब्लॉक एवं संजय पाण्डेय के पास कुंओं की मरम्मत कार्य, तानसेन नगर में वृक्षारोपण एवं पौधों को सुरक्षित रखने हेतु ट्री गार्ड निर्माण कार्य, कोटावाला मोहल्ला होरीपुरा अशोक सेंगर वाली गली ज्ञानी माहेश्वरी तक एवं प्रेमचन्द्र उमरैया वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेती फाटक, खारा कुआ, गोसपुरा नं. 2 तानसेन नगर में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली मरम्मत कार्य, तानसेन नगर सर्विस रोड शारदा फर्नीचर से श्रीराम डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोसपुरा नं. 2. खारा कुंआ दिनेश कुशवाह वाली गली, मानमंदिर के पीछे वाली गली एवं कोटावाला मोहल्ला अन्नू परिहार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, खारा कुंआ के जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर टंकी वाला पार्क के सामने यादव जी के मकान से मनोहर विला तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, खिडकी में मोहल्ला जर्जर शौचालय के स्थान पर नवीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, तानसेन नगर डॉ प्रसाद से पाल डेयरी तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, कोटावाला मौहल्ला धर्मकांत शुक्ला के मकान से राजेन्द्र बौहरे एवं कृष्ण गौर से पार्लर तक सीमेंट कांक्रीट रोड, नाली एवं कोटा स्टोन कार्य, नाना साहब के बाडे में सार्वजनिक स्थान पर नवीन टीन शेड एवं स्टोन फर्श निर्माण कार्य, खिडकी मौहल्ला केदार सिंह मायाचन्द्र धर्मशाला के ़पीछे एवं प्रेमनाथ मंदिर लिखार वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, गोपीनाथ मंदिर के पास कोटावाला मोहल्ला दयाराम कोष्टा के घर से माता मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, रेतीफाटक पंचायत भवन वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर रमटापुरा पुलिया से मां शारदा फनीचर तक डामरीकरण रोड निर्माण कार्य, रमटापुरा पुलिया से भारतीय विद्या मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, मुक्तिधाम चार शहर का नाका, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, तानसेन नगर बिजली घर, बिरला प्रसूतिगृह किलागेट चौराहा आदि स्थानो पर सीमेंट बेंच रखवाने का कार्य, मायाचंद धर्मशाला के पीछे से खिडकी मोहल्ला नंद किशोर कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल तक नाली मरम्मत कार्य, कोटावाला मौहल्ला डॉ.प्रभात कौशल एवं सामुदायिक शौचालय वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, किलागेट चौराहा से महाकालेश्वर मंदिर तक तथा किलागेट चौराहा से माया चंद्र धर्मशाला तक नाली निर्माण कार्य, तानसेन नगर एल.आई.सी. पुलिया से शारदा औफर्नीचर एवं हजीरा चौराहा से जाट धर्मशाला तक नालियां निर्माण कार्य तथा कोटावाला मोहल्ला ओमप्रकाश के घर के पास प्लास्टर, पेंट, पुटटी कार्य शामिल हैं।

साडा में भाजपा अनु.जाति के राष्ट्रीय नेता का लगातार अपमान पहले कुर्सी को लेकर, अब अध्यक्ष के नए ऑफिस में नहीं मिलेगा स्थान, लालसिंह आर्य बोले मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत
प्रवीण दुबे

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) में नियुक्तियां हुए अभी थोड़ा ही समय हुआ है लेकिन यहां उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त भाजपा अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय नेता हरीश मेवाफरोश के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किए जाने की चर्चाएं सरगर्म हैं उधर अपने प्रति किए जा रहे अपमानित करने वाले क्रिया कलापों को लेकर हरीश मेवाफरोश भी बेहद खिन्न हैं।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि हरीश मेवाफरोश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य होने के साथ वर्तमान में मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सह प्रभारी भी हैं। उन्हें पार्टी ने हाल ही में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां सिंधिया गुट से जुड़े अशोक शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि नियुक्तियों के बाद से साडा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है जो भी गतिविधियां हुई हैं वहां अध्यक्ष अशोक शर्मा द्वारा उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश को पूरी तरह से नजर अंदाज करने अर्थात तवज्जो नहीं दिए जाने को लेकर माहौल गर्माया हुआ है , अभी तक साडा अध्यक्ष की मनमानी भीतर ही भीतर चर्चा में थी लेकिन दो दिन पूर्व साडा की बैठक में उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश को सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने के बाद साडा अध्यक्ष की पार्टी रीतियों नीतियों से अलग जारी करगुजारियां खुलकर सामने आ गई हैं।

उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान साडा उपाध्यक्ष की बैठक व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष यहां तक कि सीईओ की तुलना में प्रोटोकॉल को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया उपाध्यक्ष को बेहद साधारण कुर्सी उपलब्ध कराई गईं और उसपर अध्यक्ष और सीईओ की तरह टॉबिल भी नहीं लगाया गया। हरीश मेवाफरोश से जब शब्दशक्ति न्यूज़ ने इस बारे में बात की तो इस अपमान पर वे बेहद खिन्न नजर आए और अपमानित किए जाने वाले इस क्रिया कलाप की पुष्टि की।

अभी यह विषय समाप्त भी नहीं हुआ था कि अब उपाध्यक्ष के अपमान से जुड़ा एक और मामला सामने आ गया है। यह मामला विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा से लगभग 20 किलोमीटर दूर मोतीमहल में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के लिए लाखों रूपये खर्च करके नया भवन निर्माण किए जाने का है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नए भवन में केवल अध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था की जा रही है यहां उपाध्यक्ष के लिए स्थान नहीं होगा। इस बारे में हरीश मेवाफारोश से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जब उन्हें अध्यक्ष के बैठने के लिए नए भवन के निर्माण की बात का पता चला तो उन्होंने इस बारे में सईओ मैडम श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने नए भवन में उपाध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था न होने की बात कही। श्री मेवाफरोश ने कहा कि यह ठीक नहीं है अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष के लिए भी यहां स्थान होना चाहिए था। उधर जब इस बारे में शब्द शक्ति न्यूज़ ने सईओ मैडम श्रीवास्तव को कई बार मोबाइल लगाया लेकिन उन्होंने नहीं उठाया।

उधर इस बारे में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा से  चर्चा की गईं तो उन्होंने मोतीमहल में उनके लिए बन रहे नए ऑफिस की पुष्टि करते हुए बताया कि साडा दूर होने के कारण यहां ऑफिस बनाया जा रहा है। उन्होंने बैठक में कुर्सी प्रकरण और अब नए ऑफिस में उपाध्यक्ष के बैठने की व्यवस्था न होने के सवाल पर कहा उनका कोई अपमान नहीं किया जा रहा है। यहां बताना उपयुक्त होगा कि साडा में रिहायशी आबादी न पहुंचने के बाद शासन ने तय किया था कि पहले साडा सहित अन्य सरकारी दफ़्तर वहां ले जाकर गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी परन्तु अब साडा अध्यक्ष ही वहां से 20 किलोमीटर दूर बैठने का मन बना रहे हैं यह आश्चर्यजनक है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष लालसिंह आर्य ने कहा मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे, प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा

शब्द शक्ति न्यूज़ ने इस विषय को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष लालसिंह आर्य से चर्चा की और साडा में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के साथ हुईं अपमान की घटना से अवगत कराया तो उनका कहना था कि यह घटनाक्रम उनके संज्ञान में है वे इसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे साडा में प्रोटोकॉल का पालन करना ही होगा।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने के विरोध में अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ कर उसमें आग लगाई
ग्वालियर, 8 जून2026/अमेरिका में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने के विरोध में ग्वालियर में श्रीराम मंदिर फालका बाजार चौराहा पर युवक हिन्दू महासभा ने अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज फाड़ कर उसमें आग लगाई इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहेगाहिन्दुस्तान जैसे नारे लगाकर अमेरिकी राष्ट्रपति का विरोध किया

युवक हिन्दू महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 17 जून को हिन्दू युवा सम्मेलन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। सम्मेलन का आयोजन सायं 5:30 बजे हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज लश्कर में होगा।

युवक हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति, संस्कार, राष्ट्रभक्ति, मानव सेवा, जल संरक्षण तथा परिवार और समाज के बुजुर्गों के सम्मान के प्रति जागरूक करना है। साथ ही युवाओं को नशाखोरी और पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ताओं में रामबाबू सेन, पवन गुप्ता, लोकेश शर्मा, आनंद माहौर एवं राधा गुप्ता शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में युवक हिन्दू महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर युवक हिन्दू महासभा ने अमेरिका में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान के विरोध में फालका बाजार स्थित श्रीराम मंदिर चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के प्रति विरोध जताते हुए  झंडा जलाया नारेबाजी की और भारतीय तिरंगे के सम्मान की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।

प्रदर्शन में आशीष चौहान, गौरव चौहान, देवेन्द्र कुमार पाठक, आर्यन बरेलिया, हेमराज जाटव, विशाल शिवहरे, सूरज माहौर, ईश्वर माहौर, श्याम बाबा, अंकित, शिव चित्रवण, करण चित्रवण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा महामंत्री धर्मेन्द्र बरेलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा जिलाध्यक्ष आनंद माहौर ने व्यक्त किया।

वीडियो :वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष एवं “चरैवेति-चरैवेति” संकल्प के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन सम्पन्न
ग्वालियर 7 जून 2026/आज दीनदयाल नगर, ग्वालियर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा स्थल पर डॉ कुलदीप चतुर्वेदी के द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 5 वर्षों से अधिक समय से निरंतर संचालित “चरैवेति-चरैवेति” पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ।

https://shabdshaktinews.in/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0046.mp4

इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह भदोरिया  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित राष्ट्रभक्त नागरिकों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समर्पण एवं जनजागरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्त साथियों ने सहभागिता कर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।

वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अमर मंत्र है

शहीद अमरचंद बांठिया के बलिदान दिवस की तैयारियां शुरू, हिंदू महासभा ने चलाया सफाई अभियान
ग्वालियर, 7 जून2026/अमर शहीद अमरचंद बांठिया के 168वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा शनिवार को सराफा बाजार स्थित उनके बलिदान स्थल एवं स्मारक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, युवक हिंदू महासभा के जिला युवा अध्यक्ष आनंद माहौर एवं युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया ने किया।

सफाई अभियान के बाद संगठन मंत्री रोहित जाटव, प्रवक्ता राहुल गुप्ता एवं हेमराज जाटव ने शहीद अमरचंद बांठिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ग्वालियर के महापुरुषों, क्रांतिकारियों एवं बलिदानियों की प्रतिमाओं पर नगर निगम द्वारा नियमित रूप से माल्यार्पण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की उदासीनता के कारण कई प्रतिमा स्थल गंदगी का शिकार हो रहे हैं, जिसे राष्ट्रभक्त समाज स्वीकार नहीं करेगा।

हिंदू महासभा द्वारा 22 जून को बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महासभा भवन, दौलतगंज में सुबह 8 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बेताल केन को सौंपी गई है। इसके बाद सुबह 9:30 बजे अमरचंद बांठिया की बलिदान स्थली पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

श्रद्धांजलि सभा में अमरचंद बांठिया के वंशज भूषण जैन बांठिया का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन युवा महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया ने किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने तुलसी की परिक्रमा कर लिया हरियाली का संकल्प किया तुलसी पौधों का वितरण
विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने तुलसी की परिक्रमा कर लिया हरियाली का संकल्प

ग्वालियर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दौलतगंज स्थित ब्राह्मण रिश्ता केंद्र में सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने तुलसी पौधों की परिक्रमा कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित बच्चों एवं परिवारों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में बच्चों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “धरती को फिर से स्वर्ग बनाओ” तथा “हरियाली से ही मुस्कान है, यही प्रगति का असली सम्मान है” जैसे नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सकल ब्राह्मण महासमिति के कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने तुलसी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण परिवार के घर में तुलसी का पौधा अवश्य होना चाहिए। सनातन धर्म में तुलसी की परिक्रमा करने से सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं वैभव की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि तुलसी पत्र का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है तथा यह वातावरण को शुद्ध करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में पंडित ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री के मुख्य आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद प्रभय, बब्या, दीपा, मिस्टी, प्रियांशी, वंशिका एवं आर्या भारद्वाज सहित बच्चों ने तुलसी की परिक्रमा कर हरियाली संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन महासमिति की संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा ने किया, जबकि अंत में डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं भारतीय संस्कृति में तुलसी के महत्व को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।

सिंधिया-तोमर को हिंदू महासभा का पत्र, 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो होगा जनआंदोलन
ग्वालियर 6 जून 2026/अखिल भारत हिंदू महासभा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर ग्वालियर की बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई है। संगठन ने शहर में सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की है।

हिंदू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक खराब हालात ग्वालियर के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में खुलेआम गोलीबारी, लूट, डकैती, अपहरण, सट्टाखोरी और नशे से जुड़े अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक गुटबाजी के कारण ग्वालियर का विकास प्रभावित हुआ है। कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है, जबकि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा पानी के बिलों की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

हिंदू महासभा नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हुए हैं। संगठन ने मांग की है कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष राधा गुप्ता, जिला अध्यक्ष आनंद माहौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी ग्वालियर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त की।

हिंदू महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिनों के भीतर शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

आग की आशंका में घिरे महाराज बाड़ा से लगे दर्जनों बाजार,प्रशासन हुआ निकम्मा,अब तो भगवान ही करे सुरक्षा
प्रवीण दुबे

महाराज बाड़ा और आसपास के बाजारों पर मंडरा रहा अग्निकांड का खतरा, प्रशासन बेखबर

ग्वालियर। शहर का हृदय स्थल और प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़ा तथा उससे जुड़े दर्जनों घने बाजार आज एक बड़े अग्निकांड की आशंका के साये में हैं। बावजूद इसके नगर निगम, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

शहर में पहले भी कई भीषण अग्निकांड हो चुके हैं, जिनमें मोची ओली अग्निकांड, कुंज विहारी एंड संस अग्निकांड, इंद्रगंज अग्निकांड और खुर्जे वाला मोहल्ला अग्निकांड शामिल हैं। इन घटनाओं में करोड़ों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई थी और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने इन हादसों से कोई सबक नहीं लिया।

सबसे ज्यादा खतरे वाले बाजार

महाराज बाड़ा क्षेत्र के आसपास स्थित टोपी बाजार, सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, दौलतगंज जूता मार्केट, दही मंडी कपड़ा बाजार, खुर्जे वाला मोहल्ला, नया सराफा, दानाओली और मोची ओली जैसे बाजारों में प्रतिदिन करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। इन क्षेत्रों की सबसे बड़ी समस्या यहां की संकरी गलियां और अत्यधिक घनी आबादी है।

स्थिति यह है कि कई स्थानों पर यदि आग लग जाए तो फायर ब्रिगेड के बड़े वाहन घटनास्थल तक पहुंच ही नहीं सकते। ऐसे में आग पर समय रहते काबू पाना लगभग असंभव हो सकता है।

फायर सेफ्टी नियमों की खुली अनदेखी

इन बाजारों में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठान ऐसे हैं जहां फायर सेफ्टी के बुनियादी नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। कई इमारतों में पर्याप्त अग्निशमन यंत्र नहीं हैं, बिजली के तारों का जाल बेतरतीब तरीके से फैला हुआ है और आपातकालीन निकास मार्गों की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम, ओवरलोड विद्युत लाइनों और घनी बसाहट के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। यदि आग लगती है तो उसका असर केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आसपास रहने वाली हजारों की आबादी भी उसकी चपेट में आ सकती है।

निगम और प्रशासन पर उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम और जिला प्रशासन को बार-बार इस गंभीर खतरे की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक न तो व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया गया और न ही नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई।

लोगों का कहना है कि शहर के सबसे संवेदनशील व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, आपदा प्रबंधन योजना, अग्निशमन उपकरणों की अनिवार्यता और नियमित निरीक्षण तत्काल शुरू किए जाने चाहिए। लेकिन फिलहाल जिम्मेदार विभाग कुंभकरणी नींद में दिखाई दे रहे हैं।

बड़ा सवाल

दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों में हुए भीषण अग्निकांडों ने यह साबित किया है कि लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी भयावह साबित हो सकती है। ग्वालियर के महाराज बाड़ा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे और जनहानि का इंतजार कर रहा है?

यदि समय रहते व्यापक फायर सेफ्टी अभियान नहीं चलाया गया तो शहर का यह सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र किसी दिन एक ऐसे अग्निकांड का गवाह बन सकता है, जिसकी कीमत व्यापारियों और आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है।

आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

निगम आयुक्त संघप्रिय गौतम ने शब्द शक्ति न्यूज़ से कहा  फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी तथा जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र महाराज बाड़ा एवं उससे लगे घने बाजारों में मंडरा रहे अग्निकांड के खतरे को लेकर  शब्द शक्ति न्यूज़ ने नगर निगम आयुक्त संघप्रिय गौतम से चर्चा की।

निगम आयुक्त संघप्रिय गौतम ने स्वीकार किया कि महाराज बाड़ा से जुड़े कई बाजारों में अग्नि सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि निगम की टीम को तत्काल संबंधित बाजारों में भेजकर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच कराई जाएगी तथा जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी पाई जाएगी, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि घनी आबादी और संकरी गलियों वाले क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों की पहुंच एक बड़ी चुनौती है। इसी समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ियों का प्रस्ताव तैयार कर माननीय सांसद को भेजा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ऐसी गाड़ियां शहर के भीतरी और संकरे बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें।

संघप्रिय गौतम ने कहा कि निगम प्रशासन इस विषय को गंभीरता से ले रहा है और अग्नि सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हादसे की संभावना को कम किया जा सके।

गांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर द्वारा किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

ग्वालियर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गांधी प्राणी उद्यान, पर्यावरण दूत फाउंडेशन एवं ए.एस.आई. सिटी चैप्टर ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्राणी उद्यान के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गांधी प्राणी उद्यान के क्यूरेटर श्री गौरव परिहार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में डॉ. अंजनी जलज, श्री अमर सिंह, श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती आभा तोमर, श्रीमती दीप्ति गुप्ता, श्रीमती नीतू बंसल, श्रीमती धम्म मित्रा, श्रीमती निरा यादव,श्री मती सरोज , श्री दिनेश, श्री आशीष राजौरिया, श्री आशीष उदैनिया सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय कार्यक्रम प्रभारी श्री अजित सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया, जिससे पौधारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न रहकर सतत पर्यावरण संरक्षण का अभियान बन सके।

अंत में पर्यावरण दूत फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया गया।

जारीकर्ता: