मनोरंजन – Shabd Shakti News

रामदेव पर कंगना का पलटवार कहा उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में सपने देखना छोड़ दें
बीजेपी की सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव पर पलटवार किया है. कंगना ने हाल ही में देश के Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहा था, जिस पर रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई थी और एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उनकी खुद की लाइफ पर सवाल खड़े कर दिए थे. बाबा रामदेव के इस कमेंट पर अब कंगना ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है.कंगना ने योग गुरु को नसीहत देते हुए साफ कहा कि वह उनकी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में सपने देखना छोड़ दें और उन्हें चरित्र का पाठ न पढ़ाएं.

बिमल का विज्ञापन बना टेंशन अभिनेता शाहरुख़ ख़ान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ़ को नोटिस
नोटिस में कहा गया है कि भ्रामक विज्ञापनों का समर्थन करने वाले प्रचारकों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और बार-बार उल्लंघन करने पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

मुंबई 16 अगस्त 2026/महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफ़डीए) ने अभिनेता शाहरुख़ ख़ान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ़ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इस नोटिस में कहा गया है, “खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 24 खाद्य पदार्थों से संबंधित विज्ञापनों और अनुचित व्यापार प्रथाओं पर रोक लगाती है. यह ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाती है जो भ्रामक हों या अधिनियम और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन करते हों.”

एफ़डीए का कहना है कि जांच के बाद पहली नज़र में ऐसा लगता है कि विज्ञापन विमल ब्रांड का प्रचार करता है, जो मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है.

13 जुलाई 2026 के प्रतिबंध आदेश के तहत महाराष्ट्र में पान मसाला के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर रोक है.

कारण बताओ नोटिस के मुताबिक़, इस विज्ञापन से उपभोक्ता भ्रमित हो सकते हैं और प्रतिबंधित उत्पाद की पहचान का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार हो सकता है.

नोटिस में कहा गया है कि भ्रामक विज्ञापनों का समर्थन करने वाले प्रचारकों पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना और बार-बार उल्लंघन करने पर 50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर साधा निशाना कहा इस वक्‍त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है?’
रांची 10 अगस्त 2026/दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर CJP के NEET पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन के बाद, अब रांची में JPSC-JSSC को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। एक तरफ जहां देश में श‍िक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर भरदम बहस हो रही है, वहीं मशहूर एक्‍टर पीयूष मिश्रा भी छात्रों के साथ देने रांची पहुंचे।

‘गुलाल’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्‍मों के एक्टर पीयूष मिश्रा ने इस दौरान सेलेब्‍स की चुप्‍पी को लेकर नसीरुद्दीन शाह को घेरा है। 63 साल के पीयूष मिश्रा ने 76 साल के दिग्‍गज नसीरुद्दीन शाह के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्‍होंने CJP आंदोलन ने दौरान कुछ सेलेब्‍स की चुप्‍पी पर कहा था कि ‘जिनके मुंह में हड्डी होती है, वे बोलते नहीं हैं।’ अब पीयूष मिश्रा ने पूछा है कि ‘इस वक्‍त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है?’

पीयूष मिश्रा का यह तंज JPSC को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी पर आया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध कर रहे छात्रों से मिलने के बाद उन्‍होंने मीडिया से बात की। ये छात्र 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मोटी थीं रेखा… इतनी सुंदर नहीं थीं’, कैसे आया बदलाव? बनीं नजाकत-अदाओं की मूरत, जीजा ने किया खुलासा
प्रसिद्ध अभिनेत्री और बॉलीवुड की सुन्दर अदाकारा रेखा  शुरुआती फिल्मी करियर, उनके लुक्स में बदलाव. पर उनके जीजा अभिनेता तेज सप्रू ने इंटरव्यू दिया है। एक समाचार चैनल आजतक के अनुसार, तेज सप्रू ने रेडिफ ओरिजिनल्स को दिए इंटरव्यू में रेखा के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब रेखा ने फिल्मों में काम शुरू किया था, तब उनका वजन काफी ज्यादा था। उनके मुताबिक रेखा ने बाद में अपने लुक, व्यक्तित्व और कैमरे के सामने अपनी प्रस्तुति पर जिस तरह काम किया, वह असाधारण था।

आज रेखा को उनकी खूबसूरती, ग्रेस, स्टाइल और अदाओं के लिए जाना जाता है। तेज सप्रू ने इस बदलाव का श्रेय पूरी तरह रेखा की मेहनत और खुद को बदलने की उनकी इच्छाशक्ति को दिया।

आज भी रेखा को देखकर हैरान होते हैं तेज

तेज सप्रू ने बताया कि उन्होंने हाल ही में रेखा को ‘इंडियन आइडल’ में देखा। उन्हें रेखा की शख्सियत और खूबसूरती देखकर फिर हैरानी हुई। उन्होंने रेखा की ग्रेस की तारीफ की और यह भी कहा कि वह अच्छी गायिका हैं।

तेज ने रेखा की लिखावट की भी तारीफ की। उनके अनुसार रेखा जिस अंदाज में चिट्ठियां या नोट्स लिखती हैं, वह भी उन्हें खास लगता है।

तेज सप्रू और रेखा का क्या रिश्ता है?

खबर में बताया गया है कि तेज सप्रू ने 1987 में रेखा की सौतेली बहन धनलक्ष्मी से शादी की थी। हालांकि तेज के मुताबिक रेखा से उनका रिश्ता शादी से पहले से ही बहन जैसा था।

धनलक्ष्मी अभिनेत्री पुष्पवल्ली और सिनेमैटोग्राफर के. प्रकाश की बेटी हैं। रेखा भी पुष्पवल्ली की बेटी हैं, लेकिन उनके पिता अभिनेता जेमिनी गणेशन थे।

मुख्य बात: खबर का फोकस रेखा की शुरुआती छवि और आज की उनकी प्रतिष्ठित शख्सियत के बीच आए बदलाव पर है। तेज सप्रू ने इसे किसी एक घटना का परिणाम नहीं, बल्कि रेखा की वर्षों की मेहनत और खुद को लगातार निखारने का नतीजा बताया है।

ग्वालियर के सारांश भारद्वाज ने फिर बढ़ाया शहर का मान, ‘मुसद्दी की बेटी चली ऑफिस ऑफिस’ में निभा रहे अहम भूमिका
ग्वालियर 22 जुलाई 2026/ग्वालियर। शहर के युवा अभिनेता सारांश भारद्वाज एक बार फिर अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इन दिनों वे चर्चित धारावाहिक “मुसद्दी की बेटी चली ऑफिस ऑफिस” में अपनी प्रभावशाली भूमिका के कारण सुर्खियों में हैं। यह धारावाहिक डीडी नेशनल और वेव्स ओटीटी पर प्रसारित हो रहा है। ग्वालियर से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।

सारांश भारद्वाज ने ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय से थिएटर एंड ड्रामा में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के उद्देश्य से मुंबई का रुख किया। वर्षों के संघर्ष और निरंतर मेहनत के बाद आज वे टीवी, फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं।

मुंबई पहुंचने से पहले सारांश ने ग्वालियर और देश के विभिन्न शहरों में लगभग 8 वर्षों तक रंगमंच को समर्पित रहते हुए 50 से अधिक नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने ओडिपस (Oedipus), मैकबेथ (Macbeth), द चेरी ऑर्चर्ड (The Cherry Orchard) जैसे विश्वप्रसिद्ध नाटकों के साथ-साथ बुंदेलखंडी लोकनाट्य ‘स्वांग’ तथा संस्कृत नाटकों उत्तररामचरितम्, मालती-माधव और भगवदज्जुकीयम् में भी उल्लेखनीय अभिनय किया। रंगमंच पर उनकी मजबूत पकड़ ने उन्हें अभिनय की गहराई और विविधता प्रदान की।

सारांश भारद्वाज इससे पहले भी कई चर्चित टीवी कार्यक्रमों और धारावाहिकों में अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज 2’, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन 2’, ‘छोटे मियां’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’ जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में कार्य किया। इसके अलावा वे फिल्म ‘लुका छुपी’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

धारावाहिकों की बात करें तो सरांश ‘पल पल दिल के पास’, ‘परशुराम 2’, ‘बिटिया रानी’, ‘उड़ने की आशा’ तथा जियो हॉटस्टार की एक वर्टिकल सीरीज़ में भी अभिनय कर चुके हैं। अब “मुसद्दी की बेटी चली ऑफिस ऑफिस” के माध्यम से वे एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं।

ग्वालियर के कला प्रेमियों और रंगकर्मियों का मानना है कि सारांश भारद्वाज की उपलब्धियां शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि यदि प्रतिभा के साथ समर्पण और निरंतर प्रयास हो, तो छोटे शहर से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। आज सारांश भारद्वाज न केवल मुंबई में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभर रहे हैं।

व्यक्ति समाप्त होता है, विचार नहीं, महानाट्य ‘युगप्रवर्तक’ में जीवंत हुई डॉ.हेडगेवार की गाथा
-क्रांतिकारी चिंतन ने संघ स्थापना तक दर्शकों ने देखी इतिहास की यात्रा

-अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में 45 कलाकारों ने 40 से अधिक भूमिकाओं में किया प्रभावशाली अभिनय

ग्वालियर 22 जून 2026/राष्ट्रभक्ति, संगठन, त्याग और विचारों की शक्ति को केंद्र में रखकर प्रस्तुत किए गए महानाट्य ‘युगप्रवर्तक’ ने सोमवार को दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में नादब्रह्म नागपुर के 45 कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस भव्य महानाट्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, संघर्ष, राष्ट्रचिंतन और संगठन निर्माण की यात्रा को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। लगभग दो घंटे तक चले इस नाट्य प्रदर्शन ने दर्शकों को इतिहास के उन महत्वपूर्ण प्रसंगों से परिचित कराया, जिन्होंने एक संगठन और विचारधारा की नींव रखी।

संस्कार भारती द्वारा मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, मध्य भारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, प्रांत सह कार्यवाह विजय दीक्षित, प्रांत सह संपर्क प्रमुख नवल शुक्ला, कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक अशोक पाठक, ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी  सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महानाट्य की शुरुआत वर्ष 1916 के कलकत्ता से होती है, जहां युवा केशव बलिराम हेडगेवार अनुशीलन समिति के साथ क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय दिखाई देते हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए उनके भीतर जल रही राष्ट्रभक्ति की अग्नि और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प प्रारंभिक दृश्यों में प्रभावी रूप से उभरकर सामने आता है। डॉक्टर बनने के बाद भी उन्होंने व्यक्तिगत जीवन की सुरक्षा और सुविधा को त्यागकर राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना।

नाटक में नागपुर लौटने के बाद डॉ.बीएस मुंजे के सान्निध्य में उनके व्यक्तित्व के विकास और राष्ट्रजीवन के प्रति उनकी बढ़ती चिंता को दर्शाया गया। इसके साथ ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, योगी अरविंद और स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर के विचारों से उनके प्रभावित होने तथा इन महापुरुषों से प्राप्त प्रेरणा को भी प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। तिलक से कर्मयोग, अरविंद से संगठन की आध्यात्मिक दृष्टि और सावरकर से प्रखर राष्ट्रभक्ति का संदेश प्राप्त करने के प्रसंग दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

नाटक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की वैचारिक दिशा पर केंद्रित रहा। इसमें कांग्रेस के भीतर चल रहे विचार-विमर्श, पूर्ण स्वराज्य की

मांग, महात्मा गांधी से डॉ. हेडगेवार की भेंट तथा विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया गया। नाट्य प्रस्तुति में यह दर्शाया गया कि डॉ. हेडगेवार का मानना था कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति संगठन में निहित होती है और समाज की स्थायी उन्नति के लिए अनुशासित एवं संगठित शक्ति का निर्माण आवश्यक है।

हेडगेवार के ओजस्वी भाषणों और राष्ट्रवादी विचारों से ब्रिटिश शासन के चिंतित होने तथा उन पर लगाए गए राजद्रोह के अभियोग का मंचन भी प्रभावशाली रहा। उनके भाषणों पर प्रतिबंध लगाए जाने और जेल जाने के प्रसंगों ने दर्शकों को स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्षपूर्ण दौर की याद दिलाई।

महानाट्य में 27 सितंबर 1925, विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहिते के बाड़े में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का दृश्य विशेष रूप से प्रभावशाली रहा। इस अवसर पर डॉ. हेडगेवार द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन, अनुशासन और राष्ट्र समर्पण का संदेश दिया जाता है। नाटक में यह भी दिखाया गया कि किस प्रकार उन्होंने देशभर में युवाओं से संवाद स्थापित कर समाज को संगठित करने का प्रयास किया।

प्रस्तुति के दौरान श्री गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर से उनकी मुलाकात और संगठन विस्तार की योजना को भी प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं 1935 के बाद बिगड़ते स्वास्थ्य के बावजूद संगठन कार्य के प्रति उनका समर्पण दर्शकों को भावुक कर गया। बीमारी की अवस्था में भी संघ कार्य की जानकारी लेते रहना और अंतिम समय तक राष्ट्रकार्य के प्रति समर्पित रहना उनके व्यक्तित्व की विशेषता के रूप में सामने आया।

नाटक का अंतिम भाग अत्यंत भावुक रहा, जब वर्ष 1940 में 51 वर्ष की आयु में डॉ. हेडगेवार के निधन का दृश्य मंचित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा व्यक्त किए गए भाव- ‘व्यक्ति समाप्त हो सकता है, लेकिन विचार नहीं’-ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया। यह संदेश नाटक का केंद्रीय भाव बनकर उभरा कि किसी भी महान व्यक्तित्व की वास्तविक विरासत उसके विचार और आदर्श होते हैं।

अभिनय की दृष्टि से सतीश खेकाले ने डॉ. हेडगेवार की भूमिका को जीवंत कर दिया। उनके संवाद, भाव-भंगिमा और मंचीय उपस्थिति ने दर्शकों को प्रभावित किया। श्री गुरुजी की भूमिका में अमोल तेलपांडे, महात्मा गांधी की भूमिका में प्रशांत मांगडे तथा लोकमान्य तिलक की भूमिका में मंगेश बावसे ने भी उत्कृष्ट अभिनय का प्रदर्शन किया। नाटक का निर्देशन सुबोध सुरजीकर ने किया, जबकि लेखन डॉ. अजय प्रधान का रहा। निर्माता पद्माकर धानोरकर के निर्देशन में तैयार इस भव्य प्रस्तुति को दर्शकों ने भरपूर सराहना दी।

महानाट्य ‘युगप्रवर्तक’ केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्रचिंतन, संगठन, त्याग और समर्पण की एक प्रेरक यात्रा बनकर सामने आया, जिसने दर्शकों को इतिहास, विचार और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोडऩे का कार्य किया।

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के 1.35 करोड़ के हीरे-जड़े ईयररिंग्स गायब
अनिल कपूर की बेटी और रिया कपूर के लिए एक फैशन इवेंट तब मुश्किल का सबब बन गया, जब उनके हीरे जड़े ईयररिंग्स चोरी हो गए। रिया कपूर खुद भी फिल्ममेकर और स्टाइलिस्ट हैं और अक्सर फैशन इवेंट्स में हिस्सा लेती रहती हैं। ऐसे ही एक फैशन इवेंट के लिए जाते समय उनके महंगे झुमके गायब हो गए, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, ये बैग रिया की मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से गायब हुए हैं। ये तब हुआ जब वह न्यूयॉर्क फैशन वीक के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उनकी मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के हीरे-जड़े ईयररिंग्स गायब हो गए। उन्होंने ये झुमके मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वोलर्स से किराए पर लिए थे। अब उन्होंने मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

अपूर्वा मुखिजा की गंदी बात का वीडियो वायरल
रेबेल किड’ के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. दरअसल  उनका एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो गया है. इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर उन्हें कोई बहुत अच्छा ऑफ़र मिले, तो क्रॉम्प्रोमाइज करने को भी तैयार हैं. यहां तक कि वह दुबई के किसी शेख के साथ सोने के बारे में सोच सकती हैं. यह वीडियो ऐसे समय में फिर से वायरल हुआ है जब इंटरनेट पर प्रणीत मोरे के शो में 370 रुपये बिरयानी वाले विवाद पर बहस छिड़ी हुई है.

15 करोड़ रुपये के लिए दुबई के शेख के साथ सो सकती हूं’

वायरल हो रहे वीडियो में अपूर्वा मुखिजा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह छोटे रोल के लिए समझौता नहीं करेंगी, लेकिन किसी बड़े और फायदेमंद ऑफर पर विचार कर सकती हैं. उन्होंने कहा, “सर, मैं दो रुपये के रोल के लिए किसी के साथ नहीं सोऊंगी. अगर दुबई का कोई शेख मेरे सामने 10 से15 करोड़ रुपये फेंक कर मार दे तो शायद मैं इस पर सोच सकती हूं. लेकिन सिर्फ़ एक रोल लिए? बिल्कुल नहीं.”

पुरानी वीडियो वायरल होने के बाद अपूर्वा पर उठ रहे सवालउसी वीडियो में, उन्होंने ये भी खुलास किया था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे कॉन्टेक्ट किया था. उस समय उन्हें खतरा-खतरा महसूस हुआ और उन्होंने उसे अपने मैनेजर की कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर कीं. ये बात उनकी एक फ्रेंड सु लेती है और फिर उसे लगता है कि वो किसी को डेट कर रही है. अपूर्वा की ये पुरानी वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवा खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसी स्टेटमेंट के बाद भी अपूर्वा को काम मिल रहा है वे ब्रांड एंडोर्समेंट कर रही हैं और ओटीटी वेब सीरीज़ में नज़र आई हैं और एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर जानी जाती हैं. वहीं दूसरी ओर प्रणील मोरे के शो में हिमांशु जांगड़ा ने 370 की बिरयानी वाली विवादित बात कही थी, जिसके बाद उन्हें उनकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया.

कलावा काटने पर भी ट्रोल हुई थीं अपूर्वाइससे पहले, अपूर्वा को एक और वीडियो के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था. उस वीडियो में, वह “गेट रेडी विद मी” (मेरे साथ तैयार हों) वीडियो के दौरान कलावा काटती हुई दिखी थीं. वह कोचेला वैली म्यूज़िक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में जाने से पहले यह वीडियो शूट कर रही थीं. उन्होंने कहा था, “मेरे पंडित ने मुझे यह धागा न काटने के लिए कहा था, लेकिन अगर मेरी कोचेला की शानदार तस्वीरों के बीच कुछ आ सकता है, तो वह सिर्फ़ मैं हूं.” पवित्र धागा काटने के लिए कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी.

जाने-माने फ़िल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन
मुंबई 4जून 2026/जाने-माने फ़िल्म निर्माता पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह मुम्बई में निधन हो गया है.

पहलाज निहलानी के परिवार के एक सदस्य ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में उनकी मौत की पुष्टि की. वो पिछले कुछ महीनों से काफ़ी बीमार चल रहे थे.

फिल्म निर्माता होने के अलावा वो सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके थे और सेंसर चीफ़ के तौर पर उनका कार्यकाल बोर्ड के इतिहास में सबसे विवादास्पद साबित हुआ.

तमाम विवादों के बाद उन्हें 9 साल पहले 2017 में सेंसर चीफ़ के पद से हटाकर प्रसून जोशी को अध्यक्ष बनाया गया था.

पहलाज निहलानी ने ‘आग ही आग’, ‘इल्ज़ाम’, ‘शोला और शबनम’, ‘आंखें’ जैसी सुपरहिट फ़िल्में बनाकर एक निर्माता के तौर पर पहचान बनाई थी.

गोविंदा, चंकी पांडे, नीलम जैसे मशहूर कलाकारों, के करियर को अहम मकाम दिलाने में पहलाज निहलानी का ही हाथ माना जाता है.

उनका अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार दोपहर 3 बजे सांताक्रूज़ हिंदू श्मशान घाट पर किया जाएगा.

मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में जीते तीन अवॉर्ड
बाफ़्टा अवॉर्ड जीत चुकी मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बूंग को बेस्ट डेब्यू फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर (लक्ष्मीप्रिया देवी) और बेस्ट चाइल्ड एक्टर (गुगुन किपगेन के लिए) अवॉर्ड मिले.

यह फ़िल्म फ़रहान अख़्तर के ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई थी. इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं.

दरअसल, चार दिन का न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 रविवार को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ ख़त्म हुआ.

इसमें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फ़िल्मों को दस अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान दिया गया.

28 से 31 मई तक चले इस फ़ेस्टिवल में 15 भाषाओं की अलग-अलग फ़िल्में दिखाई गईं. इसका मक़सद यह दिखाना था कि आज के भारतीय सिनेमा में ‘क्षेत्रीय कहानियों’ का असर लगातार बढ़ रहा है.