व्यापार – Shabd Shakti News

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पुरानी पाबंदियों को सरकार वापस लिया
नई दिल्ली 25 जून 2026/सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियों और उद्योगों (गैर-घरेलू सेक्टर्स) में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पुरानी पाबंदियां और कोटे हटा दिए हैं।

अब देश का कोई भी कमर्शियल या इंडस्ट्रियल सेक्टर अपनी जरूरत के हिसाब से बिना किसी रोक-टोक या विशेष मंजूरी के पैक्ड एलपीजी खरीद और इस्तेमाल कर सकता है। इससे बिजनेस करना आसान होगा। साफ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा। इसका आपके घर के रसोई गैस सिलेंडर पर कोई असर नहीं होगा।

इसके अलावा, संकट की शुरुआत में रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील दी गई है। इसे संकट से पहले की खपत के स्तर का 50% कर दिया गया है। इससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को काफी राहत मिली है। यह बहाली LPG सप्लाई की स्थिति में हाल ही में हुए सुधार के बाद की गई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

चेम्बर चुनाव : व्हाइट हाउस को एक और झटका अब ओमप्रकाश अग्रवाल लल्ला हुए बागी संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान
ग्वालियर 18 जून 2026/डॉ प्रवीण अग्रवाल के व्हाइट हाउस से बगावत करने के बाद आज व्हाइट हाउस के एक और मजबूत स्तम्भ माने जाने वाले व्यापारी ओमप्रकाश अग्रवाल  लल्ला भैया  ने व्हाइट हाउस को अलविदा करते हुए संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की घोषणा करके सनसनी फैला दी। इस प्रकार व्हाइट हाउस की एकता अब पूरी तरह से तार तार होती नजर आ रही है।

उल्लेखनीय है कि डॉ प्रवीण अग्रवाल जो कि वर्तमान में चेम्बर के अध्यक्ष भी हैं उन्हें व्यापारियों का मजबूत समर्थन हासिल होने के बावजूद उनके व्हाइट हाउस के प्रमुख अरविन्द अग्रवाल ने अध्यक्ष पद का टिकिट काटकर एक अन्य व्यापारी पारस जैन को दे दिया था इसके बाद से ही व्हाइट हाउस में व्यापारियों के बीच आक्रोश व्याप्त हो गया था इसी के चलते बुधवार को डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अपने समर्थक व्यापारियों की भारी भीड़ के बीच व्हाइट हाउस से बगावत करते हुए खुद के निर्दलीय रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

अब आज व्हाइट हाउस के ही ओमप्रकाश अग्रवाल  लल्ला भैया ने इस हाउस से अलग होकर संयुक्त अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेकर चुनावी  माहौल को और गरमा दिया है।

उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश लल्ला को प्रवीण अग्रवाल का नजदीकी माना जाता है अतः अब संभावना है कि फिलहाल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे डॉ अग्रवाल भी ओमप्रकाश साथ आकर कोई नए हाउस की घोषणा करके  एक पूरे  पैनल को ही मैदान में उतार दें फिलहाल तो यह कयास है और वर्तमान में सबसे बड़े  संकट में  व्हाइट हाउस घिरता नजर आ रहा है। उल्लेखनीय है कि चेम्बर चुनाव के लिए 17 जुलाई को वोट डाले जाने हैं और अभी प्रत्याशियों की घोषणाएं की जा रही हैं।

चेम्बर चुनाव :समर्थकों के जोरदार समर्थन के बाद डॉ प्रवीण अग्रवाल ने किया अध्यक्ष पद पर स्वतंत्र रूप से लड़ने का ऐलान
ग्वालियर 16 जून 2026/चेम्बर चुनाव को लेकर शब्द शक्ति न्यूज़ की खबर आज सच साबित हुई व्हाइट हाउस से अध्यक्ष पद का टिकट काटे जाने के बाद वर्तमान अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने आज शाम एक बैठक में अपने शक्तिबल का जोरदार प्रदर्शन किया और अपने समर्थकों की इच्छा का सम्मान करते हुए खुद के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरने का ऐलान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि शब्द शक्ति न्यूज़ ने कल ही उनके निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ने की खबर प्रकाशित कर दी थी।

डॉ प्रवीण अग्रवाल ने आज शाम अपने समर्थकों की बैठक आहूत की थी उनका कहना था कि वे अध्यक्ष का चुनाव लड़ें या नहीं इसका निर्णय आज उनके समर्थकों की इच्छा को दृष्टिगत रखते हुए लिया जाएगा।

आज बैठक में डॉ प्रवीण अग्रवाल के समर्थक व्यापारियों की जोरदार भीड़ उमड़ी और उन्होंने एक स्वर से डॉ अग्रवाल से चुनाव में उतरने की बात कही इसके बाद डॉ अग्रवाल ने समर्थकों की इच्छा को शिरोधार्य करने की बात कहते हुए खुद के  चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

इस प्रकार व्हाइट हाउस से ही तालुक्कात रखने वाले दो व्यापारी अध्यक्ष हेतु चुनाव मैदान में सामने आ गए हैं एक प्रत्याशी पारस जेन को व्हाइट हाउस के प्रवीण विरोधी गुट ने अध्यक्ष का उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था अब आज इसी हाउस के डॉ प्रवीण अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु खुद के चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। उधर एक अन्य क्रिएटिव हाउस ने अभी अध्यक्ष पद हेतु अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

अब ग्वालियर मेला को चमकाने दिल्ली में चला बैठकों का दौर
आईटीपीओ एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम के साथ बनी रणनीतिक कार्ययोजना

ग्वालियर, 10 जून 2026/ ग्वालियर व्यापार मेले को भव्य एवं आकर्षक रूप प्रदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने एवं मेले की व्यापक ब्रांडिंग सुनिश्चित करने उद्देश्य से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन एवं उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर के नेतृत्व में देश की राजधानी नई दिल्ली में दो दिवसीय उच्च स्तरीय सफल रणनीतिक बैठकें आयोजित हुईं। इन बैठकों में आगामी मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम कर रही प्रमुख संस्था आईटीपीओ (इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन) एवं विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों के साथ ग्वालियर मेले को ऊँचाईयां प्रदान करने के लिये रणनीतिक कार्ययोजना बनाने पर इन बैठकों में सार्थक विचार विमर्श हुआ है।

आईटीपीओ के अधिकारियों ने श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले के ऐतिहासिक महत्व और इसकी व्यापक संभावनाओं की सराहना करते हुए आयोजन के लिए तकनीकी सहयोग, पेशेवर प्रबंधन एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। ज्ञात हो आईटीपीओ (भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन) के प्रमुख कार्यों में देश-विदेश में व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन, आयात-निर्यात को बढ़ावा देना, देश के मेलों को प्रोत्साहन और व्यापारियों को उचित मंच प्रदान करना शामिल है। नईदिल्ली के प्रगति मैदान का प्रबंधन भी आईटीपीओ द्वारा किया जाता है।

आईटीपीओ के साथ तकनीकी सहयोग एवं आधुनिक व्यवस्थाओं पर चर्चा

बैठकों के प्रथम चरण में सोमवार 8 जून को नई दिल्ली स्थित इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) मुख्यालय में मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन के नेतृत्व में मेला प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक श्री नीरज खरवाल (आईएएस) एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्वालियर व्यापार मेले को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने, अधोसंरचना को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा प्रदर्शनी प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव श्री सुनील त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण

दूसरे चरण की महत्वपूर्ण बैठक 9 जून को मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्री अशोक जादौन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर एवं प्राधिकरण के सचिव सहित विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी ग्वालियर विंटर मेले में सहभागिता के लिए विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम प्रतिनिधियों को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर ग्वालियर व्यापार मेले की गौरवशाली परंपरा, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को दर्शाती एक विशेष डॉक्यूमेंट्री और प्रस्तुतीकरण प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित प्रतिनिधियों ने अत्यंत सराहा।

एम्पोरियम संचालन का किया अवलोकन

बैठक के उपरांत मध्यप्रदेश भवन में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में प्राधिकरण के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न एम्पोरियम का भ्रमण कर उनके संचालन, उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था तथा प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया और उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।

व्यापारियों की सुविधाओं को मिलेगी विशेष प्राथमिकता

बैठक के दौरान एम्पोरियम प्रतिनिधियों ने स्टॉलों के लिए भूमि आवंटन दरों सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस पर अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने कहा कि मेला प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों और प्रदर्शकों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा बैठक में प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।

ग्वालियर मेला बनेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ का सशक्त मंच – मेला अध्यक्ष श्री जादौन

मेला अध्यक्ष श्री अशोक जादौन ने दिल्ली में आयोजित हुई बैठकों में कहा कि वर्ष 1905 में एक साधारण पशु मेले के रूप में प्रारंभ हुआ ग्वालियर व्यापार मेला आज देश के प्रमुख व्यापारिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का प्रभावी मंच बनाकर देश के कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को वैश्विक अवसर उपलब्ध कराना मेला प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

सांस्कृतिक विरासत और व्यापार का अद्वितीय संगम है ग्वालियर मेला – मेला उपाध्यक्ष श्री गुर्जर

मेला उपाध्यक्ष श्री उदयवीर गुर्जर ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी विंटर मेले में देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों एवं नवाचारों को एक व्यापक मंच उपलब्ध हो, जिससे व्यापार को नई गति मिले । साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी ग्वालियर मेले की ओर आकर्षित हों।

आपके लिए जरुरी खबर खाने के तेल पर आया सरकार का नया नियम! ग्राहकों को भ्रमित करने वाली पैकिंग पर रोक
अगर आप घर के लिए सरसों तेल, रिफाइंड तेल या कोई अन्य खाद्य तेल खरीदते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने खाने के तेल की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जिससे ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांडों की कीमतों की तुलना करने में आसानी होगी। अक्सर देखा जाता है कि बाजार में तेल कंपनियां 850 मिलीलीटर, 910 मिलीलीटर, 935 मिलीलीटर या अन्य गैर-मानक पैक साइज में तेल बेचती हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा ब्रांड वास्तव में सस्ता है और किसमें ज्यादा वैल्यू मिल रही है। आइए जरा विस्तार से इसको समझते हैं।

उपभोक्ता मामलों के विभाग (Department of Consumer Affairs) ने 6 जून को जारी निर्देश में कहा है कि अब खाद्य तेल केवल निर्धारित मानक पैक साइज में ही बेचा जाएगा। इसके लिए कंपनियों, आयातकों और पैकर्स को तीन महीने का समय दिया गया है, ताकि वे नए नियमों के अनुसार अपनी पैकेजिंग में बदलाव कर सकें।

नए नियम के तहत खाद्य तेल के मानक

सरकार के नए नियम के तहत खाद्य तेल अब केवल 9 तय पैक साइज में उपलब्ध होगा। इनमें 200 मिलीलीटर/ग्राम, 500 मिलीलीटर/ग्राम, 1 लीटर/किलोग्राम, 2 लीटर/किलोग्राम, 3 लीटर/किलोग्राम, 4 लीटर/किलोग्राम, 5 लीटर/किलोग्राम, 15 लीटर/किलोग्राम और 20 लीटर/किलोग्राम शामिल हैं। यह नियम देश में बनने वाले और आयात किए जाने वाले दोनों तरह के खाद्य तेलों पर लागू होगा।

किन खाद्य तेलों पर पड़ेगा असर?

इस फैसले का असर सरसों तेल, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल, मूंगफली तेल, तिल का तेल, राइस ब्रान ऑयल, कॉटनसीड ऑयल और कॉर्न ऑयल समेत लगभग सभी प्रमुख खाद्य तेलों पर पड़ेगा। इसके अलावा मिश्रित खाद्य तेल (Blended Edible Oil) भी इस नियम के दायरे में आएंगे।

छोटे पैकेट्स को नियम से छूट

सरकार का मानना है कि जब सभी कंपनियां एक जैसे पैक साइज में तेल बेचेंगी, तो ग्राहकों के लिए प्रति लीटर कीमत की तुलना करना आसान हो जाएगा। इससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सौदा चुनने में मदद मिलेगी। नए नियम के तहत पैक पर मात्रा के साथ उसका वजन भी बताना होगा, जिससे कीमत और मात्रा का सही अंदाजा लगाया जा सके। हालांकि, 200 मिलीलीटर से छोटे पैक और कुछ खास कैटेगिरी के छोटे खाद्य तेलों को इस नियम से छूट दी गई है, ताकि कम आय वाले ग्राहकों के लिए सस्ते छोटे पैक उपलब्ध रह सकें।

इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IVPA) के अध्यक्ष सुधाकर देसाई ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में गैर-मानक पैकिंग के कारण बाजार में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। नए नियम से रिटेल बाजार में व्यवस्था आएगी और सभी कंपनियों के लिए समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।

फिर चला महंगाई का चाबुक,घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी
नई दिल्ली 7 जून 2026/शनिवार रात को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. इस बढ़ोतरी का असर देशभर में घरेलू गैस की कीमतों पर होगा.

तीन महीनों में घरेलू गैस के दाम में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 7 मार्च को हर सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

एलपीजी के दाम बढ़ने के बाद 7 जून यानी रविवार से दिल्ली में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 942 रुपये हो गई है.

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने x पर लिखा ”महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है. अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया. मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो.”

महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ सप्ताह का पहला दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें चौथी बार बढ़ी
नई दिल्ली 25 मई 2027/सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई (Petrol-Diesel Price Hike) की मार पड़ रही है. महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है. चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है. अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है.

पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

चार बार में ऐसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बीते 10 दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों ने एक बार में तेज बढ़ोतरी करने के बजाय साल 2022 के मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही धीरे-धीरे इजाफा करने के फॉर्मूला अपनाया है. देश में चार बार में हुए Petrol-Diesel Price Hike के सिलसिले को देखें, तो 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया.

महंगाई का तीसरा अटैक 23 मई को हुआ, जब पेट्रोल 87 पैसे, तो डीजल का दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया. अब चौथा अटैक सोमवार 25 मई को दिया गया है और एक झटके में दोनों फ्यूल को 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिया गया है.

सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, इंपोर्ट के लिए सरकार से लेना होगा लाइसेंस
सोने के बाद अब चांदी पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का निर्णय किया। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाली वस्तुओं के आयात के लिए सरकारी लाइसेंस की जरूरत होती है। बता दें कि अब तक चांदी का आयात मुक्त या फ्री की श्रेणी में था। सरकार का यह कदम देश में बढ़ते आयात बिल पर नियंत्रण और कीमती धातुओं के आयात की निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ये फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि सरकार ने 13 मई को कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।

महंगाई का तगड़ा झटका : शुक्रवार सुबह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, सीएनजी भी महंगी हुई
नई दिल्ली /ग्वालियर /15 मई 2026/एशिया संकट के बीच जिसका डर था वो हो गया. महंगाई डायन ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आम आदमी पर दूध के बाद अब सीएनजी और पेट्रोल-डीजल वाली महंगाई की मार पड़ी है. जी हां, ईंधन संकट की आहट के बीच अब पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बड़ा इज़ाफा हो गया है.ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रुपए और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 95.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

जिस बात को लेकर आशंका जताई जा रही थी, वह शुक्रवार को सच हो गया. पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब तीन रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है. वहीं, सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं. जी हां, महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को पिछले 48 घंटे में एक के बाद एक तीन बड़े झटके लगे हैं. पहले दूध के दाम बढ़े, फिर मुंबई में CNG महंगी हुई और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. इतना ही नहीं, अब देशभर में भी सीएनजी के दाम में दो रुपए की बढ़ोतरी हो गई है. लगातार बढ़ती कीमतों ने घर के बजट पर नया दबाव डाल दिया है.  रसोई से लेकर सफर तक हर चीज महंगी होती नजर आ रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है. वैसे तो दाम बढ़ने के कयास चुनाव से पहले ही लगाए जा रहे थे कि चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, क्योंकि दुनिया के अधिकांश देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो चुकी है और भारत अबतक शांत था। रविवार और सोमवार को पीएम मोदी की ईंधन की खपत कम करने की अपील से यह लगने लगा था कि दाम बढ़ेंगे। आज 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया था कि कच्चे तेल कीमतों में तेज उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर पर पहुंच गए हैं। पुरी ने यह भी बताया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2022 के बाद से ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

ग्वालियर में पेट्रोल 109.7 रुपए और डीजल 94.90 रुपए प्रति लीटर जबकि सिंगरौली में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 95.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

खबर का अपडेट जारी है…

प्रधानमंत्री मोदी की सोना न ख़रीदने की अपील के बाद आज ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
मुंबई 11 मई 2026/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना न ख़रीदने की अपील की है. इसके बाद सोमवार को ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

प्रमुख ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में 10% से ज़्यादा की गिरावट देखी गई है.

स्काई गोल्ड के शेयर्स में सबसे ज़्यादा 12% तक की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 475 रुपये पर आ गए.

सेनको के शेयर क़रीब 11% टूटकर 325.05 रुपये पर पहुंच गए, जो पिछले भाव 365.40 रुपये से कम है.

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पिछले भाव 424.55 रुपये से क़रीब 10% गिरकर 382.10 रुपये पर आ गए.

टाइटन के शेयर शुरुआती कारोबार में क़रीब 8% गिरकर 4,150.10 रुपये तक पहुंच गए.

सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 1.35% गिरकर 76,282.28 और निफ़्टी 1.23% गिरकर 23,877.80 अंक पर कारोबार कर रहा था.

सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे, इसमें भी ख़ासकर निफ़्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स सबसे ज़्यादा गिरा. यह सेक्टोरल इंडेक्स 3% से ज़्यादा नीचे कारोबार कर रहा था.