अग्नि सुरक्षा मेला – Shabd Shakti News

तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर मेला में
ग्वालियर 28 मार्च 2026/ ग्वालियर जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में तीन दिवसीय अग्नि सुरक्षा मेला लगाया जा रहा है। 29 मार्च को सायंकाल 5.30 बजे अग्नि सुरक्षा मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला 31 मार्च तक लगा रहेगा। मेले में अग्नि सुरक्षा जागरूकता के लिये अग्नि सुरक्षा यंत्रों का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपकरण भी खरीदे जा सकेंगे। अग्नि सुरक्षा मेले में विशेषज्ञों द्वारा अग्निशमन यंत्र चलाने की बारीकियां भी नागरिकों को सिखाई जायेंगीं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अग्नि दुर्घटनाओं से जिले को सुरक्षित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे इस मेले का लाभ उठाने की अपील ग्वालियर शहर सहित सम्पूर्ण जिलेवासियों से की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा मेले के संबंध में अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न व्यवसाइयों, संस्थानों, पेट्रोल पंप संचालकों, पटाखा विक्रेताओं सहित अधिक से अधिक नागरिकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में 29, 30 व 31 मार्च को लगने जा रहे अग्नि सुरक्षा मेले में ग्वालियर जिले के साथ ही अन्य शहरों से अग्नि सुरक्षा उपकरण विक्रय करने वाले एवं विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया है। नागरिकों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी देने के साथ-साथ उनका उपयोग किस प्रकार किया जाता है, इसके बारे में विशेष रूप से बताया जायेगा। समाज के सभी वर्गों से इस महत्वपूर्ण मेले में सहयोग करने और अपने जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने की अपील की गई है।

अग्नि सुरक्षा मेले में अग्नि सुरक्षा उपकरणों के स्टॉल लगाने के लिये कोई भी वेंडर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर (मोबा. 8839263190) एवं निगम के फायर ऑफीसर श्री उमंग (मोबा. 8878432178) से संपर्क स्थापित कर स्टॉल लगाने की सहमति प्राप्त कर सकता है।

कलेकटर श्रीमती रुचिका चौहान ने होमगार्ड कमांडेंट को भी निर्देशित किया है कि ग्वालियर जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की सुरक्षा के लिये तैयार किए गए वॉलेन्टियरों को भी इस मेले की गतिविधियों से जोड़ा जाए। साथ ही समाज के सभी वर्गों को इस मेले से जोड़कर जिले को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के सार्थक प्रयास किए जाएं।