अनूठी पहल – Shabd Shakti News

ग्वालियर प्रेसक्लब ने शुरू किया पत्रकार सुनवाई का अनूठा कार्यक्रम
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए ठोस कदम: श्री कुलश्रेष्ठ

सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने किया प्रेस क्लब में पत्रकार सुनवाई का शुभारंभ

प्रति शुक्रवार को सांय 5 से 6 बजे तक होगी पत्रकारों की सुनवाई

ग्वालियर। पत्रकार बडी जोखिम भरी परिस्थितियों में अपने दायित्व का निर्वाहन करते हैं, कभी कभी उनके सामने ऐसी अप्रिय घटनाएं भी हो जाती हैं, जिसमें उन्हें अपनी जान तक भी गंवानी पड जाती है, जबकि पत्रकार पूरे समाज की आवाज उठाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। वह इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए। यह बात आज ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार सुनवाई कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री सी पी कुलश्रेष्ठ ने कही। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अवध आनंद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रेस क्लब ने पत्रकारों के हित में एक अच्छा कदम उठाया है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण इस मंच से अवश्य होगा।

यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ राम विद्रोही, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश डंडौतिया, सुरेन्द्र माथुर, पूर्व संयुक्त संचालक जनसंपर्क सुभाष अरोरा, प्रवीण दुबे, चंद्रवेश पांडेय, विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। श्री शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्वालियर प्रेस क्लब ने यह पहल शुरु की है। इसके माध्यम से पत्रकारों की अनेक समस्याओं का संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराकरण कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

श्री शर्मा ने बताया कि आज पत्रकार सुनवाई के शुभारंभ अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी के चलते पत्रकारों की अगली सुनवाई प्रति शुक्रवार सांय 5 बजे से 6 बजे तक ग्वालियर प्रेस क्लब में की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र झाखरिया, प्रदीप तोमर, संजय त्रिपाठी, हरीश चन्द्रा, रमन पोपली, संतोष जैन, अरविन्द माथुर, नईम कुरैशी, गिर्राज त्रिवेदी, उमेश गुप्ता, विजय जाटव, डॉ नीलकमल माहेश्वरी, इंद्रा राजेश मंगल आदि पत्रकार उपस्थित थे।