अमर शहीद अमरचंद बांठिया बलिदान दिवस – Shabd Shakti News

शहीद अमरचंद बांठिया के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान
ग्वालियर 22 जून 2026/1857 की क्रांति के अमर बलिदानी एवं स्वतंत्रता संग्राम के भामाशाह अमर शहीद अमरचंद बांठिया जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर 1857 के भामाशाह अमर बलिदानी को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर रहे तथा अध्यक्षता पार्षद श्री संजय सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सारण के उपाध्यक्ष श्री हरीश मेवाफरोश, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री लालजी भाई जादौन, श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा एवं जिला मंत्री श्री अमित बंसल, नवीन चौधरी जी मंडल प्रभारी केशव माझी जी जिला आईटी प्रभारी गौरव बाजपेई जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में भाजपा के आधार स्तंभ स्व.श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर जी, वेदश्री कृष्ण आचार्य  गजेन्द्र गड़कर जी, स्व. श्री गंगाराम बादल जी, स्व.श्री स्वरूप किशोर सिंघल जी, स्व. श्री हिंदू कुमार कोहली जी, श्री भीकम सिंह कुशवाह ji एवं स्व. श्री बसंत बिट्वेकर के परिजन शामिल रहे। साथ ही मोहन बिट्वेकर जी, पुनीत सक्सेना जी, गोपाल गांगिल जी, रामबाबू सेन जी, बृजमोहन श्रीवास्तव जी, गिर्राज एवं दयाकिशन अग्रवाल जी मनोज भाटिया सहित अन्य लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों एवं उनके प्रतिनिधियों ने अमर शहीद अमरचंद बांठिया जी के प्रतिमा  पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्र समर्पण, त्याग एवं बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश जाजोरिया जी, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पारस वरैया जी, दीपक जैन जी, रामकुमार सोनी जी, नरेंद्र मंगल जी, अशोक बंडल जी राजकुमार सोनी ji, जयवीर भारद्वाज जी, रितेश सिंघल जी, कौशलेंद्र जादौन जी सचिन  हयारण जी कमल सोनी जी अभय सिंघल जी, अशोक सोनी जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रमेश सेन जी ने किया तथा  जिला मंत्री श्री अमित बंसल जी ने सभी अतिथियों, लोकतंत्र सेनानियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि अमर शहीद अमरचंद बांठिया जी का बलिदान राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनके आदर्श सदैव समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ