अयोध्या बैठक – Shabd Shakti News

चढ़ावा चोरी की गहमा गहमी के बीच अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 3 बजे
अयोध्या 6 जुलाई 2026/राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे, सभी सदस्यों को भेजा गया बुलावा- गोपाल राव

राम जन्मभूमि मंदिर परिसर दोपहर 3 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है. मंदिर प्रशासन के सहायक गोपाल राव ने इस बैठक की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रस्ट के सभी संबंधित सदस्यों और पदाधिकारियों को इस संबंध में पूर्व सूचना भेज दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि बुलावे के बाद सभी सदस्य समय पर बैठक में उपस्थिति दर्ज कराएंगे. हालिया विवादों और राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों के बीच मंदिर परिसर में होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं

उधर इससे पूर्व जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी अहम बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं, जहां ट्रस्ट के सदस्य गोपाल राव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. ट्रस्ट के पदाधिकारियों की प्रत्येक तीन माह में होने वाली यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3:00 बजे सीधे राम जन्मभूमि परिसर में संपन्न होगी. इस महाबैठक में चंदा चोरी प्रकरण की विस्तृत समीक्षा के साथ-साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की स्थिति व उनके संभावित इस्तीफों को लेकर गंभीर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा भविष्य में रामलला के खजाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए जा सकते हैं.राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ती जा रही है. इस बीच आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि जेल में बंद सभी आरोपी डरे हुए हैं. वहीं पुलिस को इनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि इन्होंने कोई प्लानिंग भी नहीं की थी. ना ही इससे पहले कोई चोरी की थी. वहीं इस पूरे मुद्दे को लेकर सियासी उबाल भी मचा हुआ है. वैसे तो संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क राम मंदिर का नाम नहीं लेते हैं. लेकिन राम मंदिर में दान चोरी पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. बीजेपी पर दान चोरों को बचाने का आरोप लगाया. इस बार भी उन्होंने अपने मुंह से राम मंदिर का नाम नहीं लिया