आईएएस – Shabd Shakti News

आईएएस अधिकारी के विवादित बोल से ब्राह्मण समाज में उबाल कई सवर्ण संगठनों ने मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग
भोपाल 25नवंबर 2025/ आईएएस अधिकारी कृषि विभाग में पदस्थ उप सचिव संतोष वर्मा ने आरक्षण का पक्ष लेते हुए विवादित बयान में ब्राह्मण समाज की बेटियों को घसीटा है। उन्होंने कहा कि जब तक ब्राह्मण अपनी बेटी दान न दें, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।

अजाक्स यानी मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनते ही संतोष वर्मा द्वारा रविवार को संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में दिए इस बयान का विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज ही नहीं, कई सवर्ण संगठनों ने उनका मुंह काला करने और सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

IAS ने दी सफाई

विवाद बढ़ने पर IAS अधिकारी ने मीडिया में सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत रूप से प्रस्तुत किया गया। मेरे बयान से किसी भी व्यक्ति या वर्ग की भावना आहत हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। 29 मिनट के मेरे भाषण का यह संदर्भ सामाजिक समरसता को लेकर था लेकिन बयान को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। उनके बयान पर सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के साथ राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया दी हैं।

संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग

मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, कर्मचारी मंच के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मंत्रालय में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को ज्ञापन देकर मांग कार्रवाई करने की मांग की। मंत्रालय संघ अध्यक्ष सुधीर नायक ने कहा कि यदि दो-तीन दिन के भीतर संतोष वर्मा के विरुद्ध शासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो आंदोलन के अगले चरण घोषित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल ने संतोष वर्मा का मुंह काला करने पर 51,000 का इनाम घोषित किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एमपी नगर थाने में ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।

विवादों में रहे संतोष वर्मा

राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नत होकर IAS कैडर पाने वाले संतोष वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। पदोन्नति के लिए जज के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप में वह जेल भी जा चुके हैं। वहीं, चार साल पहले इंदौर में एक महिला ने शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी।

कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभागाध्यक्ष मुकेश नायक, संगीता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की है। एक बड़े समुदाय का अपमान किया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

‘कुछ जातिवादी लोग हिंदू एकता भंग करना चाहते हैं’

उधर, भाजपा नेता विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सनातन और हिंदू एकता जिंदा रहेगी। कुछ जातिवादी लोग एकता भंग करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हिंदू एक था, एक है और रहेगा। सब बेटियों का सम्मान है और सब सुरक्षित हैं। किसी की भी अपराधी मानसिकता नहीं चलेगी।

यह कृत्य घिनौना है- लोकेंद्र पाराशर

भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर पोस्ट किया कि बेटी किसी की भी हो, एक जैसी ही पूज्य है। जो भारतीय समाज बेटियों में देवी के दर्शन करता है, उस समाज का कोई उच्च अधिकारी ऐसे निकृष्ट विचार रखे, यह कृत्य घिनौना है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपने निकृष्ट सोच की तुष्टि के लिए बेटियों की मर्यादा को तार-तार करने वाला भारतीय प्रशासनिक सेवा के लायक तो कतई नहीं है। इसे समाज से दंड मिलना चाहिए और कानून से भी।

आचरण नियम का उल्लंघन

शासकीय सेवा के अधिकारी सेवा आचरण नियम से बंधे होते हैं। अखिल भारतीय सेवा के आचरण नियम 1968 में प्रविधान है कि ऐसा कोई भी कृत्य जो समाज में विभेद पैदा करता हो, मान्य नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मामला मुख्य सचिव अनुराग जैन के संज्ञान में लाया गया है। वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।