आग – Shabd Shakti News

दमकल की 30 गाड़ियां भी नहीं बुझा सकी आग 9 की मौत
नई दिल्ली 18 मार्च 2026/दिल्ली फायर सर्विस को पालम के साध नगर इलाके में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर 30 गाड़ियों को भेजा गया। दिल्ली पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। आग लगने के बाद कम से कम दो लोग इमारत से कूद गए, जबकि बच्चे समेत अन्य लोग अंदर फंस गए। आग की लपटों और धुएं में घिरने की वजह से उन्हें निकलने का रास्ता नहीं मिला। आग में 9 लोगों की मौत हो

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर में आग लगने की सूचना सुबह 7 बजे मिली थी। उन्होंने कहा, ‘एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली थी और हमें आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।’ पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए पहुंची थीं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इमारत में एक बेसमेंट है, जबकि भूतल के ऊपर चार मंजिल और बने हुए हैं। छत पर एक टीन शेड था। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें थीं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। सुबह का वक्त होने की वजह से दुकानें बंद थीं। आग बुझने के बाद 9 शवों को बरामद किया गया, जिनमें 3 बच्चियां भी शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग लगने से 10 की मौत
कटक 16 मार्च 2026/ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है. इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दी है.

मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि , “एससीबी मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा केयर सेंटर में संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी. ट्रॉमा से लगे आईसीयू में 23 मरीज़ भर्ती थे.”

उन्होंने बताया, “इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई. आईसीयू के मरीजों को दूसरी जगह शिफ़्ट किया गया, जिसके बाद तीन और लोगों की मौत हुई.”

सीएम माझी ने बताया कि इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना के ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

होटल में भीषण आग 17 की मौत, घबराये लोग तीन मंजिल से कूदे
नई दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। अब तक 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है और बड़ी संख्या में लोग होटल के भीतर फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी कर रहे हैं। जान गंवाने वालों में सात पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई, वहीं 25 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव का कार्य तेज गति से जारी है। बताया जा रहा है कि अाग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। होटल मेट्रो की पिलर नंबर 90 के पास है।

फायर ब्रिगेड की 27 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मौके पर अफरातफरी का माहौल है। होटल के अंदर अब भी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फायर ब्रिगेड उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है।

बचने के लिए चौथी मंंजिल से सड़क पर कूदे, दो की मौत
बताया जा रहा है कि होटल में भीषण आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग का दायरा बढ़ता देखकर तीन लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, इनमें दो की मौत हो गई तो वहीं तीसरा शख्स घायल हो गया है। आग में झुलसे लोगों को नजदीक के लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

मुरैना के भाजपा सांसद अनूप मिश्रा के घर लगी आग
ग्वालियर।  भाजपा के मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के ग्वालियर स्थित सिंधी कॉलोनी निवास में आज सुबह आग लग गई। आग उनके बेडरूम जोकि घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद है, वहां लगी थी। जिस समय आग लगी उस समय सांसद मिश्रा सहित परिवार के अन्य लोग घर पर ही मौजूद थे। घरपर कार्य करने वाले एक कर्मी ने सबसे पहले आग का धुआं उठते देख इसकी जानकारी समीप के कमरों में उपस्थित परिजनों को दी  जबतक दमकल वाहन को बुलाया गया तथा आग पर काबू पाया जाता तब तक कमरे में रखा फर्नीचर फ्रिज सहित तमाम सामान जलकर बर्बाद हो गया। आग की वजह से  कमरा भी जलकर खाक हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस आगजनी में तकरीबन 6 लाख से अधिक का सामान जलने की खबर है। आग से श्री मिश्रा और परिवार के किसी सदस्य को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ है। यदि समय रहते आग लगने का पता नहीं चलता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

पटाका फेक्ट्री में भीषण आग 10 की मौत
पंजाब के संगरूर में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक पटाखा गोदाम में भीषण आग गई.  इस हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.

अब तक गोदाम से 7 शवों को बाहर निकाला जा चुका है. जबकि बाकि फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पटाखा गोदाम में ब्लास्ट होने से आग लगी. जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया. ये धमाका इतना तेज बताया जा रहा है जिसके चलते पटाखा गोदाम के आसपास मौजूद कई घर भी इसकी जद में आ गए. क्योंकि पटाखा गोदाम रिहायशी इलाके में था, इस वजह से और अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

फिलहाल, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया है. जहां राहत बचाव का काम जारी है.