आचार्य चाणक्य जयंती – Shabd Shakti News

आचार्य चाणक्य जयंती पर पक्षियों के लिए सकोरे और दाना-पानी वितरण, ब्राह्मण गौरव दिवस भी मनाया
ग्वालियर, 1 जून 2026/सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा रविवार को आचार्य चाणक्य जन्मोत्सव, ब्राह्मण गौरव दिवस, वैश्विक माता-पिता दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पक्षियों के संरक्षण और उनकी सेवा के उद्देश्य से सकोरे एवं दाना-पानी वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।

महासमिति की अध्यक्ष बीना भारद्वाज तथा 92 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेविका विमला देवी पांडे ने ब्राह्मण समाज के प्रत्येक घर की छत पर पक्षियों के लिए पीने का पानी और दाना रखने की पहल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महासमिति के अनेक पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने भाग लिया।

मुख्य वक्ता एवं महासमिति के संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी ने कहा कि आचार्य चाणक्य के विचार, ज्ञान, दूरदर्शिता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और शिक्षक का सम्मान किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार है। जब-जब गुरुजनों और शिक्षकों का अपमान हुआ है, तब-तब समाज के पतन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। शिक्षक कभी साधारण नहीं होता, वह राष्ट्र और समाज का निर्माता होता है।

भागवताचार्य मधु बहनजी ने कहा कि वेद, ज्ञान और संस्कृति की अमूल्य धरोहर को संरक्षित रखने में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने पक्षियों की सेवा को महान पुण्य कार्य बताते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सहित धार्मिक आयोजनों में प्रसाद वितरण के साथ-साथ पक्षियों के लिए सकोरे और दाना दान करने की परंपरा को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अनीता रिछारिया, सुधा दीक्षित, शशि शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू मिश्रा, अल्का मिश्रा, रेनू शर्मा, अनीता दीक्षित, रेखा चतुर्वेदी, माया भारद्वाज, शशि गोस्वामी, अंजू दीक्षित, किरण मिश्रा, तरुण लता पाठक, डॉ. मुन्नालाल शर्मा, ब्रह्मदत्त पांडेय शास्त्री, देवेंद्र कुमार पाठक, के.बी. दुबे, एच.बी. शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, अशोक कुमार शर्मा, गेंदालाल पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने किया। महासमिति ने सभी नागरिकों से गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने की अपील भी की।