आतंकवादी मारे – Shabd Shakti News

कश्मीर में सेना ने चार आतंकवादी किये ढेर
नई दिल्ली जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी अभी भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कुपवाड़ा के हलमतपोरा जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अबतक चार आतंकवादी मारे गए हैं।”यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब जंगल में छिपे आतंकवादियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों व राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह(एसओजी) पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों की स्थिति मजबूत करने और क्षेत्र को चारों तरफ से घेरने के लिए वहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है।

आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने जंगली इलाके में पहले घेराबंदी की और उसके बाद अपना अभियान शुरू किया। 15-16 की आधी रात को श्रीनागरांव में हुए मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। उनमें से दो आतंकियों की पहचान कश्मीर के त्राल के रहनेवाले राशिक नबी भट्ट और अवंतिकापुरा के शाबिर डार के तौर पर हुई है। जबकि, तीसरे की पहचान हमास के तौर पर हुई जो पाकिस्तान से आया था।