आतंकी – Shabd Shakti News

अयोध्या और वाराणसी थे आतंकियों के निशाने पर 6दिसंबर की थी प्लानिंग
लखनऊ 12नवंबर 2025/ दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच गिरफ्तार आतंकियों से बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल में यूपी के मंदिर और धार्मिक स्थल टारगेट पर थे। खास तौर पर अयोध्या और वाराणसी आतंकियों के निशाने पर थे। इनकी प्लानिंग में 6 दिसंबर को कई जगह विस्फोट करना सामने आया है।

अयोध्या में विस्फोट करना चाहते थे आतंकी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी अयोध्या में भी विस्फोट करना चाहते थे। इसके लिए गिरफ्तार हो चुकी शाहीन ने अयोध्या के स्लीपर मॉड्यूल को एक्टिवेट भी कर रखा था। आतंकी, अयोध्या में ये सारे घटनाक्रम को अंजाम तक पंहुचाते, उससे पहले ही विस्फोटक बरामद हो गया और पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारियां शुरू हो गईं।

सूत्र बताते हैं कि दरअसल लाल किला में ब्लास्ट करने की योजना नहीं थी। ऐसा अभी तक जांच में लग रहा है क्योंकि विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया। ये ब्लास्ट हड़बड़ी और जल्दबाजी में किया गया। आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि ये मॉड्यूल अस्पतालों को टारगेट करना चाहता था, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान हो। हिट लिस्ट में अस्पताल और भीड़-भाड़ वाली जगह थीं।

10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था ब्लास्ट

दरअसल 10 नवंबर को शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन भी आ गए थे। इस ब्लास्ट के बाद देश में तमाम जगहों पर छापेमारी हुई थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इस मामले में तीन प्रमुख संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ उमर हैं। जिसमें डॉक्टर उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं, डॉक्टर मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े गए हैं।

तजाकिस्तान की जेल में कैद IS आतंकियों ने किया हमला, संघर्ष में 32 की मौत
तजाकिस्तान की एक जेल में दंगा भड़कने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में इस्लामिक स्टेट समूह के 24 सदस्य और 3 गार्ड शामिल हैं। न्याय मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में बताया कि राजधानी दुशांबे के पास स्थित जेल में रविवार शाम दंगा भड़क गया। बयान के मुताबिक, दंगे के दौरान आईएस के आतंकियों ने 5 कैदियों और तीन गार्डों को मौत के घाट उतार दिया।

मुंबई हमले के गुनहगार के भतीजे सहित 6 आतंकी ढेर
कश्मीर के बांडीपोरा के हाजिन में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों में मुंबई हमले का गुनाहगार आतंकी जकी-उर-रहमान लखवी का भतीजा भी शामिल है. यह आतंकी लश्कर ए तैय्यबा के जमात उद दावा के नंबर टू माने जाने वाले अब्दुल रहमान मक्की का बेटा है. इस कार्रवाई में लश्कर का एक और टॉप कमांडर महमूद भाई भी मारा गया.

इससे पहले शुक्रवार रात को भी आईएस से संबंध रखने वाले एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. 24 घंटों में कुल सात आतंकी मारे गए हैं. फिलहाल आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. खबर है कि मुठभेड़ वाली जगह पर अभी भी दो से तीन आतंकी छुपे हो सकते हैं. आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया है. साथ में दो जवान जख्मी हो गए हैं. श्रीनगर में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया था.