आधार केन्द्र सुविधा ग्वालियर – Shabd Shakti News

ग्वालियर को मिली अत्याधुनिक ‘UIDAI संचालित पहले आधार सेवा केंद्र’ की बड़ी शौगात
ग्वालियर 02 जुलाई 2026 – आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहले नए आधुनिकतम ‘आधार सेवा केंद्र’ का संचालन आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया है। ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर रोड स्थित इस सर्वसुविधायुक्त केंद्र का औपचारिक उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर UIDAI राज्य कार्यालय, भोपाल के निदेशक श्री सुमित मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय तक मध्य प्रदेश में UIDAI द्वारा सीधे संचालित आधार सेवा केंद्र केवल इंदौर और भोपाल में ही थे। इन दोनों केंद्रों की सेवाओं पर आम जनता का इतना अटूट विश्वास है कि प्रदेश के कोने-कोने से नागरिक अपने आधार संबंधी कार्यों के लिए वहाँ आते रहे हैं। जनता के इसी भरोसे को देखते हुए भारत सरकार ने देश के लगभग हर जिले में UIDAI के अपने आधार सेवा केंद्र शुरू करने की पहल की है। इसी कड़ी में अब ग्वालियर में इस सुविधा की शुरुआत की गई है।

आधार नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज: कलेक्टर

जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा, “आधार सभी भारतीय नागरिकों की पहचान का बहुत ही इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट है। समय-समय पर सभी नागरिकों को अपने आधार के बायोमेट्रिक अपडेट करना, मोबाइल नंबर अपडेट करना या नाम में सुधार कराना इत्यादि सर्विसेज की आवश्यकता लगती है। खास करके जो हमारे स्कूल के छोटे बच्चे हैं, जो नवीन सत्र में स्कूल में पहली बार प्रवेश कर रहे हैं, उनके लिए आधार होना बहुत अनिवार्य है। इस प्रकार के सेंटर्स निश्चित रूप से एक एडिशनल सर्विस के रूप में यहाँ के नागरिकों के लिए उपलब्ध हैं। यह एक सर्व-सुविधा युक्त सेंटर है। भारत सरकार और UIDAI की पूरी टीम की तरफ से ग्वालियर जिले के आम नागरिकों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है।”

सप्ताह के सातों दिन खुला रहेगा केंद्र, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से बचेगा समय

UIDAI का यह नया केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा, जिससे कामकाजी लोगों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस केंद्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण सर्विस देने के लिए आधार सेवा केंद्र मैनेजर भी उपस्थित रहेंगे। इसे पूरी तरह से सुलभ बनाने के लिए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, यहाँ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार समय (टाइम स्लॉट) बुक कर सकें और बिना ज्यादा इंतज़ार किए अपना कार्य करा सकें।

तीन महीनों में 24 और जिलों में होगा विस्तार

कार्यक्रम में उपस्थित UIDAI राज्य कार्यालय, भोपाल के निदेशक श्री सुमित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में UIDAI के ऐसे 12 आधार सेवा केंद्र सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अगले तीन महीनों के भीतर 24 और जिलों में UIDAI के नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इन केंद्रों के प्रारंभ होने से नागरिकों को अपने निकट ही बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी तथा उनके समय एवं संसाधनों की बड़ी बचत होगी।