आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई सुपर्दे खाक – Shabd Shakti News

आज से शुरू होगी ख़ामेनेई को सुपर्दे खाक (फ़्यूनरल सेरेमनी) करने की रस्म, जुटने लगे शिया समुदाय से जुड़े लाखों मुसलमान
ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक़, देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की तेहरान में आज से फ़्यूनरल सेरेमनी आयोजित की जाएगी. ईरान की राजधानी तेहरान में आज रात 12 बजे (भारतीय समयानुसार) से ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई की याद में तीन दिनों का कार्यक्रम शुरू होगा. ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरानी लोग तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में इकट्ठा होकर खामेनेई को श्रद्धांजलि देंगे.खामेनेई को इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. खामेनेई का जन्म भी मशहद में ही 1939 में हुआ था.

तेहरान या मशहद में दफनाया जाएगा?

ईरान में वरिष्‍ठ नेताओं के अंतिम संस्‍कार में बड़ी संख्‍या में लोग उमड़ते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि खामेनेई के अंतिम संस्‍कार में भी भारी भीड़ हो सकती है. खामेनेई के निधन पर दुनिया भर के खासतौर पर शिया समुदाय से जुड़े मुसलमान मातम मना रहे हैं. ईरान में सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्‍कार को लेकर किसी तरह की गाइडलाइंस नहीं है, ऐसे में इस्‍लाम के मुताबिक, पहले शव को स्‍नान कराया जाएगा और फिर सफेद कफन पहनाया जाएगा. वहीं उन्‍हें राजधानी तेहरान या फिर धार्मिक शहर मशहद में दफनाया जा सकता है. मशहद में जहां प र रजा की मजार है तो खुमैनी को तेहरान में ही दफनाया गया था.

शनिवार को शुरू हुए अमेरिका-इसराइल हमलों में उनकी मौत हुई थी. यह समारोह स्थानीय समयानुसार आज रात दस बजे शुरू होगा और अंतिम यात्रा से पहले तीन दिन तक चलेगा.

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि ख़ामेनेई के बेटे मोज़तबा ख़ामेनेई नए सुप्रीम लीडर बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं.

इस बीच इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने चेतावनी दी है कि जो भी उत्तराधिकारी ‘इसराइल को नष्ट करने’ या ‘अमेरिका को धमकाने और ‘ईरान के लोगों को दबाने’ की योजना जारी रखेगा, वह उनका ‘सीधा निशाना’ होगा.