आरएसएस घर घर संपर्क – Shabd Shakti News

घर घर संपर्क महा अभियान के लिए निकलने लगीं संघ स्वयंसेवकों की टोलियां,देखा जा रहा है जोरदार उत्साह
संघ का आज से शुरू हुआ है गृह संपर्क अभियान,  पंच परिवर्तन का संदेश देने घर घर दस्तक

-हिंदू सम्मेलन, युवा समागम और जन गोष्ठी भी होंगी

ग्वालियर 15 नवंबर 2025/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की टोलीयां आज घर घर संपर्क के महा अभियान पर निकल पड़ी हैं, समाचार लिखे जाने तक ग्वालियर में भी अनेक स्थानों पर संचालित संघ शाखाओं से स्वयंसेवक सम्पर्क करने निकलना प्रारम्भ कर चुके हैं इस अभियान को लेकर उनमें जोरदार उत्साह भी देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि  शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घर घर जाने संपर्क का महा अभियान शुरु किया है इसके अंतर्गत आज सुबह से ही शाखाओं सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर स्वयंसेवकों के बीच हलचल तेज हो गई है। इस महाअभियान के दौरान स्वयंसेवक15 से 30 नवंबर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत घर-घर पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य) का संदेश देंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि व्यापक गृह संपर्क अभियान के लिए स्वयंसेवकों की टोलियां बन गईं हैं। हर टोली में 3-4 सदस्य रहेंगे। जो घर-घर जाकर करीब 10 मिनट तक पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी देकर पत्रक और स्टीकर देंगे। साथ ही संघ साहित्य भी उपलब्ध कराया जाएगा। तीन पुस्तकों के सेट का शुल्क 50 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक लोगों को यह साहित्य दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का लक्ष्य बनाया गया है। जिसके तहत मंडल, बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2026 तक, प्रमुख जन गोष्ठी 1 से 15 फरवरी, सामाजिक सद्भाव बैठक 1 से 15 अप्रैल, शालेय विद्यार्थी कार्यक्रम 15 अप्रैल से 15 मई तक, युवा केंद्रित कार्यक्रम 15 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। श्री सबनानी ने बताया कि इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य ‘समावेशी’ और ‘सर्वस्पर्शी’ सामाजिक परिवर्तन को गति देना है, ताकि समाज के हर वर्ग तक संघ का संदेश पहुंचे और सकारात्मक विकास हो।