आरएसएस हिंदू सम्मेलन – Shabd Shakti News

संघ नेता की चिंता हिंदू सम्मेलन में कहा हिंदू अगर एकजुट नहीं हुआ तो तीज-त्योहार भी नहीं मना पाएगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने यह बात रविवार को विनय नगर सेक्टर-3 स्थित पानी की टंकी विनयेश्वर पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कही उन्होंने कहा- मौलवी की सोच से न्यायाधीश लाहौटी भी चिंतित थे, हिंदुत्व की लहर से विश्व में आएगी शांति

रविवार को ग्वालियर में -कई स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन, वक्ताओं ने पंच परिवर्तन के लिए किया प्रेरित

ग्वालियर 28 दिसंबर 2025/ हिंदू आज जहां भी अल्पसंख्यक और एकजुट नहीं है, वहां उसकी स्थिति दयनीय है। बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाया और लूटा जा रहा है, उनकी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। यही स्थिति पाकिस्तान में है। अगर हिंदू भारत में अब भी संगठित और एकजुट नहीं हुआ तो वह 30-40 वर्ष बाद अपने तीज-त्योहार भी नहीं मना पाएगा।

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने रविवार को विनय नगर सेक्टर-3 स्थित पानी की टंकी विनयेश्वर पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे संत सुधीर शरण महाराज, विशेष अतिथि रेखा भदौरिया रहीं। कार्यक्रम संयोजक द्वारिका प्रसाद पलिया भी मंचासीन रहे। विनय नगर के अलावा हिंदू सम्मेलन रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न बस्तियों में आयोजित किए गए। विनय नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अग्रवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रमेश चन्द्र लाहौटी भी हिंदुओं की स्थिति को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि 2018-19 में मुलाकात के दौरान श्री लाहौटी ने बताया था एक टीवी चैनल के एंकर से बातचीत करते हुए एक मौलवी कह रहा था मुसलमानों को कुछ करने की जरूरत नहीं है। आज से 30-40 बाद जब हमारी संख्या बढ़ जाएगी तो हिंदुओं के मकान-दुकानें जितनी हैं, सब हमारी हो जाएंगी। उस मौलवी की सोच से श्री लाहौटी जी बेहद चिंतित दिखे। गुना निवासी श्री अग्रवाल ने हिंदुओं को समाज और राष्ट्र विरोधियों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ लोग जाति और भाषा के नाम पर हमें बांटने का षड्यंत्र करते रहते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान को उन्होंने शर्मनाक बताया कि जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को भारत में हुई घटनाओं की प्रतिक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पहले 28 प्रतिशत हिंदू थे, अब उनकी संख्या घटकर 8 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह पाकिस्तान में हिंदू करीब डेढ़ प्रतिशत बचे हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि हिंदुत्व की लहर से देश में ही नहीं विश्व में भी सकारात्मक परिवर्तन और शांति आएगी। हांलाकि इसके लिए चुनौतियां भी हैं। उन्होंने कई उद्धरण देते हुए कहा कि जब विदेशी आक्रांता सोमनाथ मंदिर सहित देश में लूटपाट कर रहे थे तब हिंदू समाज ने एकजुट होकर उनका विरोध नहीं किया। इसी तरह जलियावाला बाग में भी अंग्रेजों के आदेश पर गोलियां चलाने वाले हिंदू ही थे। इससे जाहिर होता है यदि बटोगे तो कटोगे। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर महापुरुषों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभात फाटक ने किया।

शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करें : सुधीर शरण

अयोध्या से आए संत सुधीर शरण ने कहा कि हमारे देवी-देवता भी शास्त्र के साथ शस्त्र धारण करते थे। इसलिए हमें भी शिक्षा के साथ ही शस्त्र विद्या में पारंगत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी के सुखी और कल्याण की कामना करता है, लेकिन सनातनियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब-जब हिंदू बटा है तब-तब उसको काटा गया है।

स्वच्छता वीरों का किया सम्मान

सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में बौद्ध बस्ती का हिंदू सम्मेलन कृष्णा नगर स्थित हरे कृष्णा पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श गौशाला लालटिपारा के स्वामी ऋषभदेवानंद महाराज, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह मुनेन्द्र कुशवाह थे। इस अवसर पर अर्चना सिकरवार, अजाक्स के मुकेश मौर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप भदौरिया भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वच्छता वीरों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने हिंदू धर्म, गाय की महत्ता बताई। साथ ही पंच परिवर्तन-पर्यावरण, समरसता, स्व बोध, कुटुंब प्रबोधन, कर्तव्य पालन को आत्मसात कर देश में सकारात्मक बदलाव लाने का आग्रह किया।

यहां भी हुए हिंदू सम्मेलन

लोहागढ़ बस्ती का हिंदू सम्मेलन रविवार को ढोली बुआ का पुल के समीप नगर निगम वर्कशॉप परिसर में आयोजित किया गया। हिन्दू समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में भूमिका विषय पर आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुटुंब प्रबोधन प्रांत प्रमुख अशोक पाठक रहे।

मोहना मंडल का हिंदू सम्मेलन उपाध्याय गार्डन मोहना में आयोजित किया गया मुख्य अतिथि रानीघाटी आश्रम के संत अमृतानंद महाराज एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग प्रचारक ललित जी रहे। इस अवसर पर विनीता जैन, ममता धाकड़ भी मंचासीन रहीं। घाटीगांव मंडल का सम्मेलन पंचायत भवन घाटीगांव में पांडेय महाराज के सानिध्य हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के सह कार्यवाह डॉ. वीरेंद्र वर्मा थे। इस अवसर पर मनीषा शर्मा एवं संगीता राठौर भी मंचासीन रहीं।

हर बस्ती का मंदिर बनेगा शक्ति केंद्र, 208 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन
–समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, सहभोज के साथ पंच परिवर्तन का दिया जाएगा संदेश

ग्वालियर22दिसंबर 2025/ सामाजिक समरसता और हिंदू एकता का संदेश लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा ग्वालियर जिले की 208 बस्तिओं में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के माध्यम से समाज में जाति भेद और छुआछूत को मिटाने तथा हर बस्ती में मंदिरों को ‘शक्ति केंद्र’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया जाएगा।

सम्मेलन का शुभारंभ 21 दिसंबर को दीनदयाल बस्ती से हो चुका है और यह अभियान 20 जनवरी तक जारी रहेगा। हिंदुओं को जागृत करने के लिए 141 नगरीय क्षेत्रों एवं 67 ग्रामीण क्षेत्रों की बस्तियों में सम्मेलन होंगे, जिनके लिए पीले चावल देकर प्रत्येक हिंदू परिवार से संपर्क कर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इन सम्मेलनों का भूमि पूजन एवं जन जागरण प्रभात फेरी तथा संपर्क अभियान शुरू हो गया है। सकल हिंदू समाज का उद्देश्य प्रत्येक बस्ती के मंदिर को धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बनाना है, जहां आरती में मशीनों की जगह स्थानीय नागरिकों की सहभागिता हो। सम्मेलन में स्वच्छता और व्यसनमुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसी तारतम्य में ग्राम सातऊं स्थित शीतला माता मंदिर में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक पंच परिवर्तन श्रीमद् भागवत कथा, संंत समागम एवं हिंदू सम्मेलन होगा, जिसमें श्रीमद् भागवत के साथ ही पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता, कुटुब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व बोध और नागरिक कर्तव्य का संदेश दिया जाएगा। वक्ता भगवान राम का केवट से प्रेम, शबरी के जूठे बेर, कृष्ण का सुदामा के घर भोजन आदि प्रसंगों के माध्यम से जाति और छुआछूत की भावना को दूर करने के लिए प्रेरित करेंगे।

बॉक्स

महंतों-पुजारियों की बैठक में बनी रणनीति

ग्वालियर महानगर के प्रमुख मंदिरों के महंत, पुजारियों और धार्मिक संस्थानों के प्रमुखों ने हाल ही में एक बैठक कर 208 हिंदू सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार की। बैठक में प्रमुखरूप से आनन्दपुर ट्रस्ट के अजय सचदेवा, दादाजी धाम के महंत दयालदास जी, गुप्तेश्वर मंदिर के पुजारी प्रमोद बित्थरिया, अचलेश्वर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, कृष्णानंद , महामंडलेश्वर ओमानंद , निरंजनी अखाड़े के बरुआ बाबाजी, लक्ष्मीनारायण मंदिर के संजय लघाटे, हर श्रीनाथ मंदिर के पुजाराी सुनील भसीन, जोगेन्द्र सूरी, जैन समाज के रमेश जैन, अजीत जैन, मुकेश जैन, ब्रह्माकुमारी के वीके प्रहलाद, सनातनधर्म से रमाकांत शास्त्री ,बाडे के हनुमान मंदिर से श्याम शर्मा ,पंजाबी समाज के मोहनलाल अरोरा, मराठी समाज से उपेन्द्र शिरगांवकर आदि उपस्थित रहे।

महलगांव में प्रभात फेरी से कर रहे जन जागरण

सकल हिंदू समाज आयोजन समिति द्वारा महलगांव बस्ती में हिंदू सम्मेलन 4 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे पंत नगर पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसी तारतम्य में बस्ती में जन जागरण प्रभात फेरी निकाली जा रही है, साथ ही लोगों से घर-घर संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा सोमवार को कुम्हरपुरा बस्ती, गरगज नगर की विनेश्वर बस्ती, लक्ष्मीपुरम बस्ती, लश्कर क्षेत्र की महिर भोज बस्ती में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया।