आरएसएस – Shabd Shakti News
तेजी से बढ़ रहा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य 10 करोड़ परिवारों तक संपर्क,तीन लाख से अधिक गाँवों तक हुआ विस्तार
समालखा (हरियाणा), 15 मार्च। 2026/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के दौरान समालखा में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी दी।
संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि पिछले एक वर्ष में देशभर में लगभग 6,000 नई शाखाएँ प्रारंभ हुई हैं और संघ का कार्य तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियाँ अब देश के तीन लाख से अधिक गाँवों तक पहुँच चुकी हैं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लगभग 10 करोड़ परिवारों तक संपर्क किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 संघ का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देशभर में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक संवाद और जनजागरण का प्रयास किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि समालखा में चल रही अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देशभर से लगभग 1,400 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक में आगामी वर्ष के संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तथा सामाजिक विषयों पर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
संघ पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व में शांति और स्थिरता अत्यंत आवश्यक है तथा युद्ध और संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए।
बैठक में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हैं। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक मानी जाती है, जिसमें संगठन की आगामी दिशा और कार्ययोजना तय की जाती है।
मेले में आरएसएस के गौरव पूर्ण 100 वर्षों की यात्रा पर प्रदर्शनी
ग्वालियर 29 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चित्र-दृश्य प्रदर्शनी का शुभारंभ 30 जनवरी से ग्वालियर व्यापार मेला में होगा। इसका उद्घाटन शुक्रवार को सायं 7 बजे मेला कार्यालय के सामने होगा।
प्रदर्शनी में संघ की गौरवपूर्ण 100 वर्षों की यात्रा को जीवंत चित्रों और दृश्यों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। आद्य सरसंघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार से लेकर वर्तमान तक के संघ के योगदान, शाखाओं का विस्तार, राष्ट्रसेवा के अनगिनत प्रसंग और सामाजिक कार्यों की झलकियां नजर आएंगी।
आरएसएस ने विजयादशमी कार्यक्रम मेंआईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर को बुलाकर दिया संदेश रूढ़िवादी नहीं है संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की ओर से आठ अक्टूबर को आयोजित होने वाले विजयादशमी कार्यक्रम में इस बार आईटी कंपनी एचसीएल के संस्थापक एवं अध्यक्ष शिव नाडर मुख्य अतिथि होंगे. यह कार्यक्रम सुबह सात बजकर 40 मिनट पर रेशीमबाग नागपुर में आयोजित होगा. पिछले साल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी थे.संघ हर साल छह बड़े कार्यक्रम आयोजित करता है. जिसमें विजयादशमी का कार्यक्रम बेहद खास होता है. संघ इस दिन अपना स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाता है. संघ की स्थापना यूं तो वर्ष 1925 में 27 सितंबर को हुई थी. मगर संघ अपना स्थापना दिवस हर साल विजयादशमी के दिन ही आयोजित करता है. वर्ष 1925 में 27 सितंबर को विजयादशमी थी. हर साल संघ की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की अहमियत का पता इसी से चलता है कि आरएसएस इस समारोह में किस बाहरी हस्ती को बुलाने वाला है, बहुत पहले से इसको लेकर अटकलें लगने लगतीं हैं.
नडार को बुलाने के मायने
संघ सूत्रों का कहना है कि आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जमाने से ही संघ के वार्षिक कार्यक्रमों में बाहरी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को बुलाने की परंपरा रही है. वर्ष 2018 में तीसरे वर्ष के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में संघ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बुलाया था. संघ का मानना है कि अपने कार्यक्रमों में बाहरी गणमान्य व्यक्तियों को बुलाने से विस्तार का दायरा बढ़ता है. बाहरी व्यक्ति को संघ की कार्यपद्धति समझाने में आसानी होती है. इस बहाने संघ को लेकर फैलाई गई तमाम गलत धारणाएं भी दूर की जाती हैं.
जब कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति संघ के मंच से बोलता है तो एक बड़ा संदेश जाता है. यह पहल संघ की सर्वस्वीकार्यता और बढ़ाने में सहायक होती है. संघ विचारक दिलीप देवधर कहते हैं कि आरएसएस आज जिस ऊंचाई पर पहुंचा है, उसके पीछे ऐसी ही सबको साथ लेकर चलने की पहल जिम्मेदार है. संघ बाहर के लोगों को आदर देकर संगठन को जानने-समझने के लिए आमंत्रित करता है. जिससे संघ से लोगों को जुड़ाव बढ़ता जाता है.
संघ हो रहा हाईटेक
शिव नाडर को बुलाने के पीछे और भी वजह है. डिजिटल युग में संघ जरा भी पीछे नहीं है. इंटरनेट की उपयोगिता समझते हुए संघ पिछले दो दशक से हाईटेक होने की राह पर तेजी से चल रहा है. अब स्वयंसेवकों के ऑनलाइन जुड़ने की भी व्यवस्था है. ऑनलाइन शाखाएं भी लगतीं हैं. संघ के देश भर में फैले कार्यालय भी हाईटेक हो रहे हैं. संघ भी समझता है कि जमाना तकनीक है तो इसके साथ कदमताल करना जरूरी है. संघ के सहयोगी संगठनों की ओर से संवाद के लिए अब ट्विटर, फेसबुक, वेबसाइट आदि मंचों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में देश में सूचना एवं तकनीक के क्षेत्र के दिग्गज, जिसने देश में एचसीएल जैसी कंपनी खड़ी की, उन शिव नाडर को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के खास मायने हैं.
क्यों खास है विजयादशमी का कार्यक्रम
विजयादशमी के दिन होने वाले संघ के इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत का अहम उद्बोधन होता है. जिस पर देश की निगाह होती है. दरअसल, इस उद्बोधन के जरिए अगले एक साल के लिए संघ प्रमुख देश के हालात पर अपनी राय व्यक्त करते हैं. अगले वर्ष के लिए संघ व सभी 36 सहयोगी संगठनों के एजेंडे के संकेत भी इस भाषण से मिलते हैं.
सरकार से संघ अपनी अपेक्षाएं भी इस भाषण के जरिए जाहिर करता है. लिहाजा संघ की स्थापना दिवस पर होने वाले इस भाषण पर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकीं होती हैं. बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी. तब से आरएसएस हर साल विजयादशमी के दिन ही स्थापना दिवस मनाता है. जिसे विजयादशमी उत्सव कहते हैं. इस मौके पर संघ देश की एक प्रमुख हस्ती को आमंत्रित करता है.
साभार
पुष्कर में आरएसएस की अ.भा. समन्वय बैठक प्रारंभ ,35 संगठन शामिल
पुष्कर/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक पवित्र नगरी पुष्कर में आज 7 सितंबर प्रात: से प्रारंभ हुई जो की 9 सितंबर सायं तक रहेगी। इस बैठक में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन  भागवत, सरकार्यवाह भय्याजी जोशी, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी एवं समाज जीवन में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 35 से अधिक संगठनों के अखिल भारतीय स्तर के लगभग 200 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर  ने बताया कि कार्य करते हुए आने वाले अनुभवों एवं आंकलनों का परस्पर आदान-प्रदान, राष्ट्रीय महत्व के समसामायिक विषयों पर चर्चा ही इस बैठक का हेतू है। सभी संगठन स्वायत हैं एवं सबकी अपनी-अपनी निर्णय की पद्धति है। इस बैठक में कोई प्रस्ताव भी पारित नहीं होगा।
9 सितंबर दोपहर को पत्रकार वार्ता में बैठक के सभी विषयों की जानकारी एवं अन्य प्रश्नों के उत्तर सह सरकार्यवाह दतात्रेय होसबले  देंगे।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा यह धारणा है गलत सिर्फ अंग्रेजी ज्ञान से ही अच्छा पैसा कमाया जा सकता
नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से मातृभाषा की पढ़ाई पर जोर देने को कहा है. उन्होंने कहा कि इस धारणा को हमें बदलने की जरूरत है कि सिर्फ अंग्रेजी ज्ञान से ही अच्छा पैसा कमाया जा सकता है. एक कार्यक्रम में शनिवार को संघ प्रमुख ने कहा कि छात्रों को अध्ययन के अन्य विषयों के साथ आध्यात्मिक ज्ञान देने की भी जरूरत है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शिक्षा प्रणाली में भारतीयता की आवश्यकता पर जोर देने की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आजीविका चलाने के लिये पढ़ता है तो यह शिक्षा नहीं है क्योंकि समाज में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां अशिक्षित लोगों ने शिक्षित लोगों को नौकरियां दी हैं.
आरएसएस प्रमुख ने ये बातें नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में आरएसएस से संबद्ध शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (एसएसयूएन) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही. बता दें कि मातृभाषा के प्रचार-प्रसार और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए आरएसएस के द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जाते हैं.
आरएसएस ने धारा 370 हटाए जाने का किया स्वागत कहा देशहित में यह था जरूरी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस: ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने संबंधी अनुच्छेद 370 समाप्त करने के सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के हित के लिए यह अत्यधिक आवश्यक था और सभी को इसका समर्थन करना चाहिए ।
मोहन भागवत ने बताया साहसिक कदम
सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी ने संयुक्त बयान में कहा ”सरकार के साहसपूर्ण कदम का हम हार्दिक अभिनंदन करते हैं। यह जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के हित के लिए अत्यधिक आवश्यक था। उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वार्थों एवं राजनीतिक भेदों से ऊपर उठकर इस पहल का स्वागत और समर्थन करना चाहिये।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य से संविधान के अनुच्छेद 370 (1) के अलावा सभी खंडों को हटाने और राज्य का विभाजन- जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के दो केंद्र शासित क्षेत्रों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र की अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायिका वाला केंद्रशासित क्षेत्र होगा।
आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने रमणेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर किया अभिषेक
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  डॉ मोहन भागवत  रमणरेती आश्रम पधारे और ठाकुर श्री रमण बिहारी जी के दर्शन  के पश्चात उन्होंने रमणेश्वर महादेव पर सावन के द्वीतीय सोमवार व प्रदोष  के शुभ अवसर पर महादेव की धार्मिक विधिविधान व भक्ति भाव से पूजार्चना के साथ अभिषेक किया सरसंघचालकजी ने  पूज्य महाराज श्री जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया !
अब जल सरंक्षण, वृक्षारोपण व प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में भी कार्य करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
संघ ने बदलते हुए परिवेश को ध्यान में रखकर 6 नई गतिविधियां प्रारम्भ की हैं इनमें पर्यावरण, ग्राम विकास, गौ संरक्षण, सामाजिक समरसता व कुटुम्ब प्रबोधन शामिल
झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार  ने कहा कि संघ कार्य में नई पीढ़ी का प्रवेश तेजी से हो रहा है। संघ ने बदलते हुए परिवेश को ध्यान में रखकर 6 नई गतिविधियां प्रारम्भ की हैं। इनमें पर्यावरण, ग्राम विकास, गौ संरक्षण, सामाजिक समरसता व कुटुम्ब प्रबोधन शामिल हैं। ग्राम की सामूहिक शक्ति का जागरण करना जरूरी है, जिससे समाज की विभिन्न कमजोरियों को दूर किया जा सके। अम्बाबॉय स्थित एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे योजक वर्ग में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2010 से संघ के कार्य में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज में संघ कार्य की स्वीकारोक्ति व अनुकूलता बढ़ी है। इसके कारण जहां 2010 में संघ की 40 हजार शाखाएं थीं, जो 2019 में बढ़कर 60 हजार हो गई हैं। लोगों में संघ को जानने और संघ से जुड़ने की प्रबल इच्छा हुई है। सन् 2012 से जून 2019 तक 6 लाख लोगों ने संघ से ऑनलाइन जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। इसमें 2018 में 1.5 लाख और 2019 में अब तक मात्र 6 माह में 67 हजार लोगों ने संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है। कुल शाखाओं में से 6 हजार शाखाओं में 40 वर्ष से ऊपर के स्वयंसेवक आते हैं। 16 हजार शाखाओं में 20-40 वर्ष के स्वयंसेवक आ रहे हैं। जबकि 37 हजार शाखाओं में स्कूल और कॉलेज विद्यार्थी आते हैं।
उन्होंने कहा कि संघ में नई पीढ़ी का तेजी से प्रवेश हो रहा है। पूरे देश में संघ के 1 हजार प्रशिक्षण वर्ग लगते हैं। जिसमें 7 दिवसीय प्राथमिक शिक्षावर्ग में प्रति वर्ष 1 लाख 25 हजार लोग प्रशिक्षण लेते हैं। इसलिए समाज की अपेक्षा है कि संघ सभी वर्गो में पहुंचकर कुरीतियां दूर कर सके। उन्होंने बताया कि संघ ने देश में बढ़ते पर्यावरण संकट को देखते हुए जल सरंक्षण, वृक्षारोपण व प्लास्टिक प्रबंधन की दिशा में भी कार्य करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ग्राम विकास की दिशा में गौसेवा व गौसंरक्षण की ओर भी संघ का ध्यान तेजी से गया है। समाज में सामाजिक समरसता का निर्माण हो इसको ध्यान में रखते हुए धार्मिक, सामाजिक व सभी संगठनों को साथ में लेकर सामाजिक सद्भाव बनाने का कार्य संघ कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार हमारे समाज की ताकत है। इसलिए संघ ने कुटुम्ब प्रबोधन का भी कार्य शुरू हुआ किया है। संघ कार्य बढ़ने से समाज की अपेक्षाएं संघ से बढ़ी हैं। इसके लिए संघ ने 5 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण का कार्य प्रारम्भ किया। जिससे कार्यकर्ता की क्षमता का विकास व गुणात्मकता में वृद्धि हो सके। क्योंकि संघ कार्य का आधार कार्यकर्ता ही है।
उन्होंने कहा कि देश में संघ ने 300 विभाग व 800 जिलों की रचना की है। जिसमें जिला व ऊपर के 9 हजार व प्रान्त व क्षेत्र स्तर के 1 हजार कार्यकर्ताओं को पिछले 5 वर्षों में शिक्षण दिया गया है। इस योजक वर्ग में देशभर से 140 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समाज में समरसता बढ़नी चाहिए।
इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ठाकुर व सह प्रान्त कार्यवाह इंजीनियर अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
चिलचिलाती गर्मी व लपट में भी अपना घरबार छोड़ राष्ट्र आराधना में जुटे हैं संघ स्वयंसेवक
एक तरफ जहां देश में चिलचिलाती गर्मी व लपट से लोग बेहाल हो रहे हैं और घर से निकलने से बच रहे हैं । वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  स्वयंसेवक अपना घरबार छोड़कर संघ शिक्षा वर्ग के माध्यम से भारत माता की आराधना में रत हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के अलग अलग स्थानों पर अलग अलग प्रान्तों के प्रथम , द्वितीय व विशेष संघ शिक्षा वर्ग चल रहे हैं। इनमें हजारों की संख्या में  स्वयंसेवक पिछले बीस से अधिक दिनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
संघ की परंपरा के मुताबिक तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन प्रतिवर्ष संघ मुख्यालय नागपुर में होता है। जो की अभी जारी है। आज नागपुर में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘संघ शिक्षा वर्ग – तृतीय वर्ष’ के शिक्षार्थियों का भव्य व अनुशाषित पथ संचलन.निकाला गया।
शिवनगर बास्केटबाल मैदान के समीप वर्ग के सर्वाधिकारी अनिरुद्ध जी देशपांडे तथा संघ के सरकार्यवाह भय्या जी जोशी ने पथ संचलन का अवलोकन किया.
संघ प्रमुख ने कहा हमें राम का काम करना है और हम इसे करेंगे