आरोप – Shabd Shakti News

जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया
लखनऊ 11 फरवरी 2026/जगद्‌गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है।

उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा-गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं। अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी पेश किया। उन्होंने कहा-

” अविमुक्तेश्वरानंद अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

कोर्ट के नोटिस पर अविमुक्तेश्वरानंद के

वकील ने 10 फरवरी तक जवाब दाखिल करके आशुतोष महाराज पर आरोप लगाए। अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे।

बता दें कि चित्रकूट की श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्यवादी और पक्षकार भी हैं।

दरअसल, माघ मेले में हुए विवाद के बाद रामभद्राचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने आ गए थे।

जब इन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद से बातचीत का प्रयास किया तो उनके शिष्य मुकुलानंद ने बताया कि महाराज जी शाम को बैठेंगे, जिसके बाद आप अपने प्रश्न उनके सामने रखें

कमलनाथ के मंत्री का सनसनीखेज आरोप भाजपा ने दिया सरकार गिराने विधायकों को 50 करोड़ का ऑफर
भोपाल| लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मध्य प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है| बीजेपी नेता लगातार कांग्रेस की सरकार को अल्पमत की सरकार बताते हुए चुनाव बाद सत्ता परिवर्तन के दावे कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायकों के संपर्क में होने की बात भी कही जा रही है| नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव तो बहुमत साबित करने की मांग कर चुके हैं और सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को पत्र भी लिख चुके हैं| हालाँकि कांग्रेस के बड़े नेता भी बीजेपी विधयकों के संपर्क में होने के दावे कर रहे हैं| किसका दावा सही है यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस बीच प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है| उनका आरोप है कि बीजेपी सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है|

मंत्री प्रदुम्न सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार गिराने की कोशिश में है और अब कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है| उन्होंने कहा विधायकों को 50 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है| लेकिन हमारा कोई साथी बिकने वाला नहीं है| वो एक-एक विधायक को 25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है. मना करने पर वो 50 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार है, लेकिन हमारा कोई साथी बिकने वाला नहीं है| उनका कहना है कि व्यापम, ई-टेंडरिग सहित कई घोटालों में बीजेपी नेता फंस रहे हैं इसलिए सरकार गिराने की कोशिश बीजेपी कर रही है|

शिवराज का पलटवार उनके भाई का कर्ज माफ़ नहीं हुआ, क्यूंकि उन्होंने कर्जमाफी के लिए आवेदन ही नहीं किया
भोपाल| मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच कर्जमाफी पर सियासत गरमा गई है| बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेजी से चल रहा है| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कर्जमाफी के प्रमाण के रूप में सौंपे गए दस्तावेजों के बाद कांग्रेस ने सूची जारी कर दावा किया कि शिवराज के भाई का भी कर्जमाफ हुआ है, जबकि वे बोल रहे हैं कि कर्जमाफी नहीं हुई| यही बात राहुल गाँधी ने भी एक सभा में कही| जिसके बाद अब शिवराज सिंह भी आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने प्रेस वार्ता कर साफ़ किया है कि उनके भाई का कर्ज माफ़ नहीं हुआ, क्यूंकि उन्होंने कर्जमाफी के लिए आवेदन ही नहीं किया, रोहित सिंह चौहान आयकरदाता है| इस दौरान शिवराज ने राहुल गाँधी, कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला और किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया|

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का कर्जा माफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा मेरे भाई रोहित चौहान के कर्ज माफ़ी के राहुल ने प्रमाणपत्र दिखाया, जबकि रोहित ने कर्जमाफी का आवेदन ही नही भरा, मेरा भाई आयकर दाता है, फिर कमलनाथ इतनी दया क्यों दिखा रहे हैं। शिवराज ने कहा कटघरे मे खड़ा करने के लिए रातों रात षडयंत्र रचा गया, लेकिन हड़बड़ी में कांग्रेस गड़बड़ी कर गई| शिवराज ने कहा कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। जब तक बैंक नोड्यूज नही देगा तबतक कर्ज माफ नही हो सकता। उन्होंने कहा कांग्रेस ने जो लिस्ट दी है उसमे कई गलतियां हैं| दो लाख से अधिक तक के कर्जदार किसानों का पैसा कौन जमा करेगा| वहीं उन्होंने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गाँधी अंग्रेजी बोलकर किसानों को बेवक़ूफ़ बना रहे हैं, राहुल बता रहे कि सूची में आईएफएससी नंबर दिया है| यह आईएफएससी क्या होता है, किसानों का क्या मूर्ख समझते हैं, यह तो बैंक का कोड होता है| राहुल ने मंच से कहा था शिवराज के भाई का कर्ज माफ़ हुआ

राहुल गांधी ने बुधवार को मध्य प्रदेश में हुई अपनी जनसभा में शिवराज सिंह के आरोपों पर जवाब देते हुए था कि शिवराज आरोप लगा रहे कि कर्जमाफी नहीं हुई, जबकि उनके भाई का कर्ज माफ़ हुआ|। राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा कि, वो लिस्ट बताइए जो आप मुझे अपने फोन पर दिखा रहे थे, उसमें किसके-किसने नाम हैं।इस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जानकारी दी कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह चौहान और चाचा के लड़के का भी कर्ज माफ हुआ है।

चीफ जस्टिस गोगोई पर यौन उत्पीड़न आरोप मामले के बाद एक वकील ने किया बड़ा खुलासा
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मसले पर विशेष सुनवाई की गई, जिसमें चीफ जस्टिस ने सभी आरोपों को निराधार बताया. अब इस मसले में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चीफ जस्टिस को बदनाम करने के लिए उनके पास भी कुछ लोग (फिक्सर) आए थे और उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की थी.

सुप्रीम कोर्ट के वकील उत्सव बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है कि उन्हें चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न की ऐसी जबरदस्त कहानी गढ़ने का ऑफर आया था, जिससे सीजेआई को इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़े.

फेसबुक पर लिखे गए इस पोस्ट में उत्सव ने दावा किया है कि फिक्सरों की मांग ठुकराने के बाद उन्होंने ये पूरा मामला चीफ जस्टिस को बताने का प्रयास किया, इसके लिए वो चीफ जस्टिस के आवास पर भी गए लेकिन वो उस वक्त घर पर मौजूद नहीं मिले. बैंस ने बताया कि इसकी डिटेल्स भी खंगाली जा सकती हैं. सीजेआई पर आरोप के बाद ये पूरा मामला शनिवार को कोर्ट की सुनवाई के बाद सामने आया था.

सुप्रीम कोर्ट में हुई विशेष सुनवाई के दौरान सीजेआई गोगोई ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी के आरोप अविश्वसनीय हैं और यह सीजेआई कार्यालय को निष्क्रिय करने के लिए कुछ बड़ी ताकतों द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा है. गोगोई ने कहा कि वह इन आरोपों का खंडन करने के लिए भी इतना नीचे नहीं गिरेंगे.

दिग्विजय ने नरोत्तम और विश्वास सारंग पर कांग्रेस विधायक को 100 करोड़ के प्रस्ताव का आरोप लगाया
भोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए कांग्रेस के एक विधायक को 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। प्रदेश विधानसभा परिसर में सिंह ने मंगलवार को कहा, ‘मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुरैना जिले के संबलगढ़ से कांग्रेस के विधायक बैजनाथ कुशवाह से संपर्क किया और उन्हें एक ढाबे पर ले गए। वहां भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग ने कुशवाह से मुलाकात की और कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए 100 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही दोनों ने भाजपा की बनने वाली नई प्रदेश सरकार में मंत्री पद देने का लालच भी कुशवाह को दिया।

कांग्रेस के कई विधायकों को इस प्रकार का लालच देने का दावा करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कुशवाह से तैयार खड़े चार्टर हवाई जहाज में साथ चलने के लिए कहा, लेकिन कुशवाह ने इससे इंकार कर दिया। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान विचलित हैं क्योंकि वह अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

सिंह के आरोपों के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ‘वह काफी समय से इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। छपास रोग के कारण किसी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाना चाहिए। मैं किसी ढाबे पर नहीं गया। यदि उनके पास सबूत है तो उन्हें इस मामले में कानूनी कार्रवाई करना चाहिए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के बयानों को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही। भार्गव ने कहा कि इतनी बड़ी राशि आपने सुनी नहीं होगी। दिग्विजय के बयान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह गप्पबाजी करते हैं। आप जानते हैं केंद्र में भाजपा की अटल जी की सरकार एक वोट से गिर गई थी। इसलिए भाजपा इस तरह के हथकंडों में विश्वास नहीं करती है।

वहीं विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता को चुनौती दी कि सिंह अपने आरोप साबित करें। सारंग ने कहा कि यह शिगुफेबाजी है। अब वे साबित करें कि हम किसी ढाबे में गए थे। कांग्रेस की सरकार है, कार्रवाई करे। वीडियो दिखाएं। अगर यह साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा सवर्णों में गरीबों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण देने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इन परिवारों को आरक्षण देने का कांग्रेस हमेशा से समर्थन करती रही है।

मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों पर ट्रांसफर के लिए रिश्वत का सनसनीखेज आरोप
मध्यप्रदेश में तबादला उद्योग को लेकर सनसनाती खबर आ रही है। मप्र के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर आरोप लगाया गया है कि दोनों ने रिश्वत ली लेकिन ट्रांसफर भी नहीं किया। आरोप यह भी है कि मप्र के स्वास्थ्य विभाग में एक डॉक्टर को मनचाहा ट्रांसफर पाने के लिए 5 लाख रुपए देने पड़ते हैं जबकि नियमानुसार तबादले भी बिना रिश्वत के नहीं होते। सागर जिले के सीएमओ डॉक्टर देवेन्द्र तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद यह आरोप लगाए हैं। इस बयान के साथ ही भाजपा की शिवराज सिंह चौहान सरकार एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर है। मीडिया से बातचीत में देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि इन मंत्रियों ने अपने-अपने पीए के जरिए ये पैसे लिए। उन्होंने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के पीए को 50,000 और रुस्तम सिंह के पीए को 25,000 रुपये दिए ताकि उनका ट्रांसफर भोपाल हो सके मगर ऐसा नहीं हुआ। ट्रांसफर नहीं होने से नाराज देवेन्द्र तिवारी ने सागर के सीएमओ पद से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को कैंसर है। ऐसे में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। लिहाजा, वो सागर से भोपाल तबादला चाहते थे। इसी सिलसिले में उन्होंने मंत्रियों के यहां चक्कर काटना शुरू किया मगर पैसे गंवाकर भी उनका काम नहीं हुआ। इससे तंग आकर उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और अब अपने माता-पिता की सेवा में लग गए हैं।

डॉ. तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्यभर के डॉक्टर ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल से परेशान हैं। उनसे पांच-पांच लाख रुपये लिए जा रहे हैं मगर कोई भी इस करप्ट सिस्टम के खिलाफ नहीं बोल पा रहा है। उन्हें डर है कि अगर मुंह खोलेंगे तो नेता और आईएएस अफसरों की लॉबी उनकी हत्या करा देगी ।9