आशीष अग्रवाल – Shabd Shakti News

और बढ़ा आशीष अग्रवाल का कद बनाए गए मीडिया संयोजक, अनिल बलूनी अब कम्युनिकेशन विभाग के होंगे समन्वयक
​नई दिल्ली 23 सितंबर 2026/भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अनिल बलूनी को संवहन (कम्युनिकेशन) विभाग का समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं, हाल ही में मीडिया सह-संयोजक बनाए गए श्री आशीष उषा अग्रवाल का कद बढ़ाते हुए उन्हें अब पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।

​भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग द्वारा यह पत्र जारी किया गया।

अनिल बलूनी के अनुभव का मिलेगा लाभ: आशीष अग्रवाल

श्री अनिल बलूनी को संवहन विभाग का समन्वयक बनाए जाने पर नव-नियुक्त मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “आदरणीय अनिल बलूनी जी के दीर्घ अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं प्रभावी संवाद कौशल का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग को मजबूती से मिलेगा।”

​शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर श्री आशीष अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व सहित संवहन विभाग के समन्वयक अनिल बलूनी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

​उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। संगठन के विचारों, नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पत्रकार बंधुओं के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

ग्वालियर प्रेस क्लब ने पत्रकार सुरक्षा कानून, रेलवे रियायत, स्वास्थ्य बीमा जैसे कई विषयों को लेकर आशीष अग्रवाल को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर प्रेस क्लब को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लिया जाएगा

ग्वालियर 5 सितंबर 2026/ग्वालियर प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने आज शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल को सौंपा।

पत्रकारों के हित में शासन द्वारा समय-समय पर अनेक घोषणाएं की गई हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर अपेक्षित निर्णय एवं क्रियान्वयन अभी शेष है।

ज्ञापन में कहा गया हे कि प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाया जाए,जिससे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चली आ रही वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।

साथ ही कोरोना काल में पत्रकारों को रेलवे यात्रा में दी जाने वाली रियायत स्थगित कर दी गई थी, जो अब तक बहाल नहीं हुई है। इसे पुनः प्रारंभ करने के लिए केंद्र सरकार से पहल की जाए।

इसके अलावा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रतिवर्ष प्रीमियम राशि देना पड़तो है। इसके स्थान पर उत्तरप्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी पात्र पत्रकारों एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाए।

श्रद्धानिधि 20 हजार रुपये प्रतिमाह है, जिसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित पत्रकारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट दी जाए और इनकी पात्रता आयु 58 वर्ष की जाए। असामयिक मृत्यु पर पत्रकार के परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है , इसमें वृद्धि की जाए।

श्री अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लिया जाएगा ।

ज्ञापन सौंपते समय ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दंडोतिया, विनय अग्रवाल, सुरेंद्र माथुर, बृजमोहन शर्मा, प्रवीण दुबे, अजय मिश्रा, राजेंद्र तलेगांवकर , जोगेन्द्र सेन, हरीश चंद्रा, समीर गर्ग,जयेश कुमार, धीरज बंसल,राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, राकेश वर्मा, जयदीप सिकरवार, विक्रम प्रजापति, रघुवीर कुशवाह मुकेश बाथम, सहित badiसंख्या में पत्रकार अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के सफलतम एक वर्ष पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
भोपाल /ग्वालियर / 2 जुलाई 2026/ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लिया है इस निमित्त भाजपा में हर्ष की लहर है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने श्री खंडेलवाल को वधाई देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर हृदय गर्व से भर जाता है।

बीते एक वर्ष में आपके नेतृत्व में संगठन ने संपर्क, संवाद और समन्वय की कार्यसंस्कृति को नई मजबूती दी है। कार्यकर्ताओं का सम्मान, अनुशासित संगठन और स्पष्ट नेतृत्व आपकी कार्यशैली की पहचान बने हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में आपके मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे लिए सीख और सौभाग्य का विषय है।

प्रभु श्री राघवेंद्र सरकार से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

नेतृत्व के सफल एक वर्ष पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।